नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव के विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज नामांकन दाखिल करने पहुंचे. इस मौके पर विपक्षी खेमे ने शक्ति प्रदर्शन किया. यशवंत सिन्हा जब नामांकन करने पहुंचे इस दौरान उनके साथ विपक्षी खेमे से राहुल गांधी, शरद पवार, शरद पवार, अखिलेश यादव, फारुख अब्दुला, सीताराम येचुरी समेत कई नेता पहुंचे थे.
इससे पहले एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने नामांकन के दौरान शक्ति प्रदर्शन किया था. इस दौरान द्रौपदी मुर्मू के साथ भारतीय जनता पार्टी समेत गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे थे.
द्रौपदी मुर्मू ने 24 जून को नामांकन भरा. इस दौरान NDA गठबंधन के कई नेता उनके साथ पहुंचे थे. इन नेताओं में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा समेत कई अन्य पार्टियों के नेता भी पहुंचे थे. बिल्कुल इसी अंदाज में विपक्ष ने शक्ति प्रदर्शन किया है.
यशवंत सिन्हा की उम्मीदवारी को समर्थन करने वाली तेलंगाना की सत्ताधारी पार्टी टीआरएस के नेता भी पहुंचे थे। जम्मू कश्मीर से फारूक अब्दुल्ला भी इस मौके पर समर्थन जाहिर करने पहुंचे थे। यशवंत सिन्हा सत्ताधारी एनडीए गठबंधन की ओर से उतारी गईं द्रौपदी मुर्मू को चुनौती देंगे। हालांकि द्रौपदी मुर्मू की जीत काफी हद तक तय मानी जा रही है। इसकी वजह यह है कि एनडीए बहुमत के आंकड़े से थोड़ी ही दूर है, जबकि वाईएसआर कांग्रेस, बीजू जनता दल जैसी पार्टियों ने उनके समर्थन का ऐलान किया है। ऐसे में मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है।