दिल्ली विश्वविद्यालय: एससी एसटी सेल की तर्ज पर ट्रांसजेंडर के लिए सेल बनाने मांग

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पीसी जोशी से एससी एसटी सेल की तर्ज पर विश्वविद्यालय में ट्रांसजेंडर के लिए सेल की स्थापना करने की मांग की गई है। विश्वविद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि यूजीसी द्वारा भेजे गए सकरुलर को लागू नहीं किया है ,उसे तुरंत लागू करने की मांग की गई है। दिल्ली टीचर्स एसोसिएशन ( डीटीए ) के मुताबिक यूजीसी के चेयरमैन ने सुप्रीम कोर्ट के सात साल पहले एक फैसले के अंतर्गत ट्रांसजेंडर्स को सुविधाएं मुहैया कराने की बात कही थी।

इसके तहत जामिया मिलिया इस्लामिया, अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, इलाहबाद यूनिवर्सिटी, जेएनयू, बीएचयू, इग्नू, लखनऊ यूनिवर्सिटी, अम्बेडकर यूनिवर्सिटी ,एमडीयू, केयू और दिल्ली यूनिवर्सिटी समेत देशभर की तमाम सेंट्रल यूनिवर्सिटी, स्टेट यूनिवर्सिटी व डीम्ड यूनिवर्सिटीज को ट्रांसजेंडर्स को सुविधाएं देने की बात कही थी।

डीटीए के अध्यक्ष डॉ हंसराज सुमन ने बताया है कि यूजीसी के चेयरमैन ने ट्रांसजेंडर छात्रों के कल्याणार्थ एक एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया गया था। ऐसा उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के 15 अप्रैल 2014 के जजमेंट के बाद निर्णय लिया, उसके बाद यूजीसी की अंडर सेक्ट्ररी ने देशभर की सभी यूनिवर्सिटीज को एक सकरुलर जारी कर निर्देश दिए थे कि यूनिवर्सिटी एवं कॉलेजों में ट्रांसजेंडर से संबंधित विभिन्न मुद्दों को उचित एवं प्रभावी तरीके से लागू करने के निर्देश दिए गए।

इस संदर्भ में यूजीसी ने उचित कार्यवाही करते हुए एक्सपर्ट की एक कमेटी बनाकर इस बात को लागू करने की बात कही है। एक्सपर्ट कमेटी ने सुझाव दिया है कि इक्वल अपोर्चनीटी सेल को इस संदर्भ में रिसर्च और अन्य विभिन्न मुद्दों से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध कराएं।

डॉ हंसराज सुमन ने बताया है कि आज तक इन यूनिवर्सिटीज में न तो सेल ही बना है और न ही एडमिशन संबंधी गाइड लाइन ही बनी है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय आने के बाद से विभिन्न सेवाओं में आरक्षण उपलब्ध कराके उनके हितों की रक्षा के लिए विशिष्ट प्रावधान किया गया है और पिछले कई साल इनका अलग श्रेणी में दिल्ली यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रेशन किया गया था ताकि ये उच्च शिक्षा प्राप्त कर मजबूत बने।

उन्होंने बताया है कि शैक्षिक सत्र 2016-17 में ट्रांसजेंडर के 15 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। इसी तरह शैक्षिक सत्र 2017-18 में 86 ट्रांसजेंडर ने आवेदन किया था। उनका यह भी कहना है कि इन वर्गों के लिए आज तक कोई कमेटी नहीं बनी और ना ही इनके एडमिशन की नीति क्या होगी ,तय नहीं किया गया ।

डॉ. सुमन ने बताया है कि वर्ष 2018 में उन्होंने एडमिशन कमेटी की पहली मीटिंग में ट्रांसजेंडर संबंधी कई मुद्दों जैसे एडमिशन, हॉस्टल, स्कॉलरशिप व अन्य सुविधाओं पर चर्चा की थी लेकिन बावजूद इसके आज तक न तो दिल्ली यूनिवर्सिटी में इक्वल अपोर्चनीटी सेल द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं को कॉलेजों को सकरुलर ही भेजा और न ही कोई नीति बनी है।

डीटीए ने अपने पत्र में यह भी मांग की है कि यूजीसी के सकरुलर जारी होने के बाद से सेंट्रल, स्टेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज और संबद्ध कॉलेजों में ट्रांसजेंडर्स के कितने एडमिशन अभी तक हुए हैं, उनके आंकड़े मंगवाएं जाएं। इन आंकड़ों को यूजीसी अपनी वार्षिक रिपोर्ट में दर्ज करें कि प्रति वर्ष कितने एडमिशन यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में हुए हैं। उनका कहना है कि कॉलेजों व यूनिवर्सिटी के पास ट्रांसजेंर्ड संबंधी कोई डाटा नहीं है कि कितने छात्रों ने अप्लाई किया, कितने एडमिशन ले पाएं और कितने छोड़कर चले गए ,का कोई आंकड़ा अभी तक नहीं है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

editors

Read Previous

मनीष तिवारी ने राजनाथ सिंह को अपनी पुस्तक के विमोचन के लिए आमंत्रित किया

Read Next

पश्चिम बंगाल के नदिया में सड़क दुर्घटना, 18 की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com