तमिलनाडु : बजट सत्र में सभी पक्षों को अपनी बात रखने का मिलेगा पूरा मौका : विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु ने घोषणा की है कि राज्य का बजट सत्र 17 मार्च से 30 अप्रैल तक चलेगा। इस सत्र के दौरान केवल सुबह और दोपहर में सत्र आयोजित किए जाएंगे, शाम को कोई सत्र नहीं होगा।

अप्पावु ने कहा कि सदन के पटल पर पेश किया गया बजट सफल रहा। उन्‍होंने कहा क‍ि बजट सत्र के दौरान विधानसभा में सभी सदस्यों को समान अवसर प्रदान क‍िया जाएगा और सभी पक्षों को अपनी बात रखने का पूरा मौका मिलेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम के लिए बैठने की व्यवस्था पर भी अप्पावु ने अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि पन्नीरसेल्वम को आवंटित किया गया वर्तमान स्थान उपयुक्त है और उन्हें इससे संतुष्ट होना चाहिए।

तमिलनाडु के वित्त मंत्री थंगम थेन्नारसु ने शुक्रवार को राज्य सचिवालय स्थित विधान सभा भवन में 2025-26 का बजट पेश किया।

इस दौरान वित्त मंत्री थंगम थेन्नारसु ने कहा कि बजट का उद्देश्य हाशिए पर पड़े समुदायों का उत्थान करना, छात्रों को सहायता प्रदान करना तथा पेशेवरों के लिए अधिक अवसर पैदा करना है। बजट में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, 2,000 एकड़ के आधुनिक शहर का विकास, तथा 2,000 गिग श्रमिकों को इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के लिए 20,000 रुपए की सब्सिडी शामिल है। औद्योगिक पार्कों, कौशल विकास और परिवहन बुनियादी ढांचे में रणनीतिक निवेश के साथ-साथ तमिलनाडु की आर्थिक वृद्धि और रोजगार सृजन को बजट में प्राथमिकता दी गई है।

इस बार का बजट सत्र राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, और इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

सोना तस्करी : बेंगलुरु की विशेष अदालत ने जेल में बंद अभिनेत्री रान्या राव की जमानत याचिका की खारिज

Read Next

एक्शन से भरपूर कॉमेडी वेब सीरीज ‘सेरुप्पुगल जाकिरथाई’ 28 मार्च से होगी स्ट्रीम

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com