दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन शुरू होने से यात्रियों के लिए आसान हुआ सफर

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)| दिल्ली वासियों को शुक्रवार सुबह एक बड़ा तोहफा देते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिंक लाइन का उद्घाटन किया। इसके बाद दोपहर 3 बजे से यात्रियों के लिए पिंक लाइन की सेवा शुरू कर दी गई। इसके बाद 59 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन शुरू होने के बाद दिल्ली के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों के महत्वपूर्ण बाजारों, अस्पतालों, ट्रांसपोर्ट हब और दक्षिणी तथा मध्य दिल्ली के प्रमुख आवासीय क्षेत्रों को निर्बाध रूप से आपस में जोड़ेंगी।

इस सेक्शन के खुलने से 285 स्टेशनों के साथ नोएडा ग्रेटर-नोएडा मेट्रो कॉरिडोर और रैपिड मेट्रो, गुरुग्राम सहित दिल्ली मेट्रो नेटवर्क अब लगभग 390 किलोमीटर लंबा हो जाएगा।

पिंक लाइन के त्रिलोकपुरी-संजय लेक और मयूर विहार पॉकेट-1 स्टेशनों के बीच इस मिसिंग लिंक पर 290 मीटर लंबे खंड पर निर्माण कार्य किया गया है।

इस कॉरिडोर के द्वारा महत्वपूर्ण ट्रांसपोर्ट सेंटर जैसे निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, सराय काले खां आईएसबीटी, आनंद विहार रेलवे स्टेशन, आनंद विहार आईएसबीटी, दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन और प्रमुख बाजार जैसे दिल्ली हाट-आईएनए, सरोजनी नगर और लाजपत नगर को सीधे कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

फेज 4 में इस कॉरिडोर को आगे मजलिस पार्क से मौजपुर तक बढ़ाया जाएगा, जिससे लगभग 70 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर भारत का सबसे लंबा सिंगल मेट्रो कॉरिडोर बन जाएगा।

वहीं फेज 4 के पूरा होने के बाद पिंक लाइन देश में मेट्रो का एकमात्र रिंग कॉरिडोर भी बन जाएगी।

दरअसल इस खंड का निर्माण कार्य डीएमआरसी के लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य था, क्योंकि महामारी के कारण लॉकडाउन लगने तथा श्रमशक्ति के उपलब्ध ना होने जैसे मुद्दों के कारण कार्य बार-बार बाधित हुआ।

डीएमआरसी त्रिलोकपुरी वायाडक्ट के नीचे एक इंटरनल रोड भी विकसित कर रही है, जो वसुंधरा रोड और त्रिलोक पुरी रोड को आपस में जोड़ेगा। यह रोड 140 मीटर लंबा होगा। इससे क्षेत्र में भीड़भाड़ कम होने में मदद मिलेगी और यातायात में भी सुधार होगा।

पिंक लाइन के वर्तमान सेक्शन जबकि 2019 में चालू हो गए थे, इस छोटे से खंड में बाधामुक्त भूमि की अनुपलब्धता के कारण देरी हुई। अपेक्षित कानूनी प्रक्रिया का पालन करने के बाद भूमि अधिग्रहण किया जा सका और निर्माण कार्य की शुरूआत करने और उसे पूरा करने के लिए परियोजना से प्रभावित लोगों के रीहैबिलिटेशन और रीसेटेलमेंट का काम पूरा किया गया।

अक्टूबर 2019 में ही इस साइट पर निर्माण के लिए आंशिक रूप से उपलब्धता मिल सकी और दिसंबर 2020 में ही यह पूरी तरह से उपलब्ध हो पाया।

इसके अलावा मयूर विहार पॉकेट-1 से त्रिलोकपुरी-संजय लेक स्टेशनों के बीच वाले खंड की कनेक्टिविटी के बाद पूरी पिंक लाइन (मजलिस पार्क से शिव विहार) पर निम्नलिखित ऑपरेशनल प्लान के अनुरूप ट्रेन सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिसमें मजलिस पार्क से सराय काले खां, निजामुद्दीन और शिव विहार से आईपी एक्सटेंशन सेक्शनों पर ट्रेन सेवाएं 5 मिनट 12 सेकेंड की फ्रीक्वेंसी के साथ उपलब्ध होंगी, जिनमें पीक घंटों के दौरान 43 (स्टैंडबाई सहित) ट्रेनें भी शामिल होंगी।

वहीं सराय काले खां निजामुद्दीन से आईपी एक्सटेंशन सेक्शन पर ट्रेन सेवाएं 10 मिनट 24 सेकेंड की फ्रीक्वेंसी के साथ उपलब्ध होंगी, जिनमें प्रत्येक आल्टरनेट/दूसरी ट्रेन निजामुद्दीन से आईपी एक्सटेंशन की ओर तथा इसकी विपरीत दिशा में चलेंगी।

साथ ही मयूर विहार पॉकेट-1 और त्रिलोकपुरी-संजय लेक स्टेशनों (दूरी लगभग 1.5 कि.मी.) के खंड के बीच ऑटोमेटिड सिगनलिंग सिस्टम न होने के कारण ट्रेनें 25 कि.मी.प्र.घं. की अस्थायी प्रतिबंधित गति से चलेंगी क्योंकि सिगनलिंग सिस्टम अभी स्थापित किया जा रहा है।

इसके बाद, इस खंड पर भी ट्रेनें नियमित गति से चलने लगेंगी और गति सीमा का प्रतिबंध समाप्त हो जाएगा।

–आईएएनएस

मल्लिकार्जुन खड़गे को अब चारधाम यात्रा पर जाने की जरूरत: टीआर श्रीनिवास

हैदराबाद । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता टीआर श्रीनिवास ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी को लेकर दिए बयान को बेहद आपत्तिजनक और गलत बताया। उन्होंने कहा कि...

पहलगाम की बैसरन घाटी के पास हैं ये तीन शानदार स्पॉट्स, एलओसी के बहुत करीब, सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील

नई दिल्ली । 22 अप्रैल 2025 का दिन भारत और खासकर कश्मीर के लिए दिल दहला देने वाला था क्योंकि पहलगाम की बैसरन घाटी में अपने परिवार और दोस्तों के...

गुवाहाटी में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों तक में घुसा पानी

गुवाहाटी । असम की राजधानी गुवाहाटी में 19 और 20 अप्रैल की मध्यरात्रि हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई...

सीजे रॉय सुसाइड केस में एसआईटी का खुलासा, आईटी रेड के दौरान डिप्रेशन बनी मौत की वजह

बेंगलुरु । कर्नाटक के चर्चित उद्योगपति और कॉन्फिडेंट ग्रुप के संस्थापक-चेयरमैन सीजे रॉय की आत्महत्या मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने जांच पूरी कर ली है। जांच में निष्कर्ष...

लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

नई दिल्ली/लंदन । भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब लंदन स्थित हाईकोर्ट की किंग्स बेंच डिवीजन ने भारत में उनके प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ...

पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल ने पार किया 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा

नई दिल्ली ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल जगत में एक और अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 3 करोड़ (30 मिलियन) सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर...

पश्चिम बंगाल: पार्क स्ट्रीट स्थित रेस्तरां ने यूट्यूबर को बीफ परोसने पर माफी मांगी

कोलकाता । पार्क स्ट्रीट स्थित लोकप्रिय बार-कम-रेस्तरां ओलीपब ने यूट्यूबर सायक चक्रवर्ती को गलती से मटन के बजाय बीफ परोसने के बाद औपचारिक माफी जारी की है। इस घटना के...

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र और ग्रुप कैप्टन प्रशांत कीर्ति चक्र से सम्मानित

नई दिल्ली । गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र और ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर को कीर्ति चक्र से सम्मानित करने...

पिछले साल की तुलना में इस साल बीस प्रतिशत अधिक पाठक मेले में आये,अगले वर्ष भी मेला फ्री रहेगा।

नयी दिल्ली इस बार विश्व पुस्तक मेले में प्रवेश निःशुल्क होने से बीस प्रतिशत अधिक पाठक मेले में आये। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने आज 9 दिवसीय मेले के समापन पर...

नई दिल्ली: ली मेरिडियन होटल की बारहवीं मंजिल से कूदकर शख्स ने की खुदकुशी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके में स्थित पांच सितारा होटल ली मेरिडियन में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। लाजपत नगर निवासी 50...

बेटे तारिक रहमान ने खालिदा जिया को दी श्रद्धांजलि, बोले, ‘वो थीं प्यार करने वाली मां, जिन्होंने पूरी जिंदगी की बांग्लादेश के नाम ‘

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने मंगलवार को अपनी मां, बीएनपी अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को भावुक श्रद्धांजलि दी और उन्हें एक...

पायलट नमन स्याल के सर्वोच्च बलिदान को देश कभी भुला नहीं पाएगा : भारतीय वायुसेना

नई दिल्ली । दुबई एयर शो 2025 में तेजस विमान हादसे में शहीद हुए फाइटर पायलट नमन स्याल के पार्थिव शरीर को रविवार को स्वदेश लाया गया। भारतीय वायुसेना के...

editors

Read Previous

ब्राह्मण वोटों में सेंध लगाने आप के बाद अब बसपा भी खुशी दुबे के लिए लड़ेगी

Read Next

पूर्व बीजेपी मंत्री सुप्रियो देंगे सांसद पद से इस्तीफा, कहा- तृणमूल के प्रस्ताव को ठुकरा नहीं सकते

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com