बजट 2026-27 में रोजगार पर होना चाहिए सबसे ज्यादा फोकस : मोहनदास पई

नई दिल्ली । जाने-माने उद्योगपति और इंफोसिस के पूर्व बोर्ड सदस्य टीवी मोहनदास पई ने कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में है और चालू वित्त वर्ष में देश की आर्थिक वृद्धि 7.5 प्रतिशत या उससे अधिक रहने की उम्मीद है। साथ ही कहा, देश में रोजगार तेजी से सृजित हो रहे हैं, इसलिए बजट 2026-27 में सबसे ज्यादा ध्यान रोजगार पर ही होना चाहिए।

आईएएनएस से बात करते हुए मोहनदास पई ने कहा कि हर साल 1.2 से 1.4 करोड़ लोग ईपीएफओ से जुड़ रहे हैं और आधार कार्ड से भुगतान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “उन सभी वामपंथी जेएनयू समर्थकों की बातों पर विश्वास न करें जो कहते हैं कि नौकरियां नहीं हैं। नौकरियां मिल रही हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “हालांकि भारत की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि देश में युवाओं की संख्या बहुत ज्यादा है। 1990 से 2010 के बीच करीब 50 करोड़ बच्चे पैदा हुए, जो अब काम करने की उम्र में आ चुके हैं। हर साल करीब 2.5 करोड़ युवा काम की तलाश में आते हैं, जिनमें से लगभग 1.82 करोड़ लोग नौकरी चाहते हैं।”

उन्होंने बताया कि 80 प्रतिशत नौकरियों में 20,000 रुपए से कम वेतन मिलता है, इसलिए देश को खासतौर पर शहरों में अच्छी और ज्यादा वेतन वाली नौकरियां बनाने की जरूरत है।

पई ने केंद्र सरकार की कौशल योजना को और मजबूत करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को देश के 350 सबसे गरीब जिलों को रोजगार, विशेष रोजगार जोन (एसईजेड) घोषित किया जाए और कहा जाए कि अगर कोई व्यक्ति या कंपनी वहां नौकरी देती है और कर्मचारी के लिए ईएसआई और पीएफ जमा करती है, तो सरकार उस कर्मचारी के लिए दो साल तक हर महीने 2,000 रुपए की मदद देगी।

पई ने कहा कि गांवों और छोटे शहरों में लोगों को नौकरी देने पर कंपनियों को उन्हें प्रशिक्षण देना पड़ता है। इसलिए सरकार को दो साल तक ईएसआई और पीएफ का खर्च भी खुद उठाना चाहिए। इससे गरीब जिलों में बड़ी संख्या में नौकरियां पैदा होंगी।

उन्होंने सुझाव दिया कि देश के 5,000 छोटे शहरों में सड़क, पानी, सफाई और अन्य सुविधाओं का विकास किया जाना चाहिए। इससे वहां छोटे उद्योग शुरू होंगे और लोगों को अपने ही शहरों में काम मिलेगा। पई का मानना है कि इससे बड़े शहरों में मजदूरों की कमी होगी और वेतन बढ़ेगा।

मोहनदास पई ने आगे कहा कि सरकार को देश के 10 बड़े शहरों का चयन करके उन्हें अगले 5 साल तक हर साल 5,000 से 10,000 करोड़ रुपए देने चाहिए, ताकि वहां सड़क, पानी, सीवर और हवा की गुणवत्ता सुधारी जा सके।

उन्होंने बताया कि देश का बैंकिंग क्षेत्र मजबूत है और निवेश तेजी से बढ़ रहा है। इस साल निवेश करीब 95 लाख करोड़ रुपए रहने की उम्मीद है। अगले साल देश की आर्थिक वृद्धि 6.5 से 7 प्रतिशत रह सकती है, भले ही दुनिया में अनिश्चितता हो।

आईटी क्षेत्र को लेकर पई ने कहा कि आईटी और स्टार्टअप सेक्टर को आगे बढ़ाने के लिए ज्यादा फंडिंग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों में भारत के स्टार्टअप्स को 160 अरब डॉलर की फंडिंग मिली, जबकि चीन को 845 अरब डॉलर और अमेरिका को 2.35 ट्रिलियन डॉलर की फंडिंग मिली। इसलिए हमें और अधिक फंडिंग की आवश्यकता है।

पई ने कहा कि स्टार्टअप फंड 2015 में शुरू हुआ था और 10,000 करोड़ रुपए की पूंजी के चलते यह सफल रहा है। इसलिए मुझे लगता है कि सरकार के लिए इसे सही तरीके से करना बहुत जरूरी है। आईटी स्टार्टअप और उन्नत प्रौद्योगिकी के लिए फंडिंग महत्वपूर्ण है, और मुझे उम्मीद है कि वे ऐसा करेंगे।

पई ने सवाल करते हुए कहा कि हम इनोवेशन पर हर साल 50,000 करोड़ रुपए क्यों नहीं खर्च कर सकते। चीन ने पिछले सात वर्षों में एआई पर 150 अरब डॉलर और पिछले 10 वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहनों पर 300 अरब डॉलर खर्च करके वैश्विक स्तर पर सबसे आगे हैं।

उन्होंने कहा, “हमें 11,000 करोड़ रुपए से लेकर 12,000 करोड़ रुपए तक का एआई फंड मिला है। फिर भी, वे इसे छोटी-छोटी कंपनियों में बांट रहे हैं।”

पई ने आगे कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है। ऐसे में सरकार को नवाचार और नई तकनीक के लिए हर साल 40,000 से 50,000 करोड़ रुपए खर्च करने चाहिए, ताकि भारत दुनिया के साथ तेजी से आगे बढ़ सके।

–आईएएनएस

अमेरिका में भारत से जुड़ा टैरिफ रिफंड 12 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है: रिपोर्ट

नई दिल्ली । अमेरिका में भारत से जुड़े टैरिफ रिफंड की राशि 10 से 12 अरब डॉलर के बीच होने की उम्मीद है। यह रिफंड अमेरिकी अधिकारियों द्वारा डोनाल्ड ट्रंप...

रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए 975 करोड़ रुपए के टीआरएडब्ल्यूएल असेंबली सौदे पर किए हस्ताक्षर

नई दिल्ली । भारतीय सेना की माइनफील्ड (बारूदी सुरंग क्षेत्र) भेदने की क्षमता बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) और इलेक्ट्रो न्यूमैटिक्स एंड...

एमसीएक्स को कोयला एक्सचेंज के लिए सेबी से मिली मंजूरी, 100 करोड़ रुपए होंगे निवेश

मुंबई । मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) ने सोमवार को कहा कि उसे प्रस्तावित कोयला एक्सचेंज में निवेश के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिल गई है।...

आरबीआई ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2020-21 सीरीज VII के निवेशकों के लिए एग्जिट विंडो खोली; मिलेगा 200 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न

नई दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) 2020-21 सीरीज VII के निवेशकों के लिए प्रीमैच्योर रिडेम्पशन विंडो सोमवार खोल दी है और इससे निवेशकों को...

सीईआरसी के पावर मार्केट पर ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी करने के बाद आईईएक्स के शेयर करीब 7 प्रतिशत फिसले

नई दिल्ली । इंडियन एनर्जी एक्सचेंज लिमिटेड (आईईएक्स) के शेयर सोमवार को करीब 7 प्रतिशत फिसल गए। इसकी वजह सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (सीईआरसी) की ओर से पावर मार्केट पर...

मनरेगा: केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 17,744 करोड़ रुपये जारी किए

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महात्मा गांधी नरेगा के सुचारू कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को...

दिग्गज निवेशक ‘रे डालियो’ की चेतावनी, मध्य पूर्व में तनाव पिछले विश्व युद्ध के शुरुआती चरण जैसा

नई दिल्ली । अमेरिकी अरबपति निवेशक रे डालियो ने चेतावनी देते हुए कहा कि मध्य पूर्व में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव एक व्यापक, परस्पर जुड़े हुए...

आईबीसी ने भारत में बदली दिवालिया कंपनियों की दशा, एसेट वैल्यू रिकवरी को मिला बढ़ावा: पीएचडीसीसीआई उपाध्यक्ष

नई दिल्ली । दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) ने भारत में दिवालिया प्रक्रिया में गई कंपनियों का समाधान जल्द करने में बड़ी भूमिका निभाई है और इससे एसेट वैल्यू...

टीसीएस ने कथित धर्मांतरण मामले में नासिक की कर्मचारी निदा खान को किया सस्पेंड

नासिक । आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने महाराष्ट्र के नासिक में सामने आए कथित धर्मांतरण से जुड़े मामले में मुख्य आरोपी के रूप में नामित कर्मचारी निदा खान...

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद के बीच कच्चे तेल की कीमतों में आई 2 प्रतिशत तक की गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी तनाव कम होने की उम्मीद के बीच शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में करीब 2 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई। यह...

गौतम अदाणी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली । देश के जाने-माने अरबपति उद्योगपति और अदाणी ग्रुप चेयरमैन गौतम अदाणी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया...

टाइम मैगजीन ने 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की; सुंदर पिचाई, रणबीर कपूर और विकास खन्ना शामिल

नई दिल्ली । टाइम मैगजीन ने 2026 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट को जारी कर दिया है। इसमें गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और...

admin

Read Previous

बाजार की पाठशाला : क्रिप्टोकरेंसी क्या है और यह कैसे काम करती है? भारत में इसको लेकर क्या नियम हैं?

Read Next

प्रकाश महाजन ने साधा महेश मांजरेकर और संजय दत्त पर निशाना, बताया छोटा शकील का करीबी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com