एससीओ को आतंकवाद का समर्थन करने वाले देशों की आलोचना करने में संकोच नहीं करना चाहिए: पीएम मोदी

नई दिल्ली :रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) को आतंकवाद का समर्थन करने वाले देशों की आलोचना करने में संकोच नहीं करना चाहिए।

पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली एससीओ शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “ऐसे कई देश हैं जो सीमा पार आतंकवाद का समर्थन करते हैं, और आतंकवाद को अपने नीतिगत साधन के रूप में इस्तेमाल करते हैं तथा आतंकवादियों को पनाह देते हैं। एससीओ को ऐसे देशों की आलोचना करने में संकोच नहीं करना चाहिए।”

शिखर सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ-साथ अन्य एससीओ सदस्य देश कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के नेता हिस्सा ले रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऐसे गंभीर मामलों पर दोहरे मानकों की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। आतंकवाद के वित्तपोषण और युवाओं के बीच कट्टरपंथ के प्रसार से एससीओ द्वारा सख्ती से निपटने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि शिखर सम्मेलन में जारी होने वाला संयुक्त बयान भी इन मुद्दों पर केंद्रित होगा। हर देश की क्षेत्रीय अखंडता का भी सम्मान किया जाना चाहिए। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि एससीओ यूरेशिया की शांति, समृद्धि, विकास के लिए एक प्रमुख मंच बनकर उभरा है। हम एससीओ को एक विस्तारित पड़ोस के रूप में नहीं, बल्कि एक विस्तारित परिवार के रूप में देखते हैं।

सुरक्षा, आर्थिक विकास, कनेक्टिविटी, एकता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए सम्मान तथा पर्यावरण संरक्षण एससीओ के लिए हमारे दृष्टिकोण के स्तंभ हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि एससीओ को अफगान लोगों के कल्याण के लिए भी काम करना चाहिए और मानवीय सहायता प्रदान करनी चाहिए।

अफगानिस्तान को लेकर भारत की चिंताएं और अपेक्षाएं अधिकांश एससीओ देशों के समान हैं। हमें अफगानिस्तान के लोगों के कल्याण के लिए संयुक्त प्रयास करने होंगे। मोदी ने यह भी कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि ईरान आज एससीओ में एक नए सदस्य के रूप में शामिल हो रहा है।

एससीओ शिखर सम्मेलन का विषय ‘सिक्योर’ (सुरक्षित) है- एस: सुरक्षा, ई: आर्थिक विकास; सी: कनेक्टिविटी; यू: यूनिटी (एकता); आर: संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए सम्मान; ई: पर्यावरण संरक्षण आदि।

सदस्य देशों के अलावा ईरान, बेलारूस और मंगोलिया को भी पर्यवेक्षक राज्य के रूप में आमंत्रित किया गया है। एससीओ परंपरा के अनुसार, तुर्कमेनिस्तान को भी अध्यक्ष के अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

भाजपा ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पंजाब और झारखंड में नए प्रदेश अध्यक्षों के नाम का किया ऐलान

Read Next

अमेरिका में शूटिंग के दौरान घायल हुए शाहरुख खान, करानी पड़ी सर्जरी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com