सपा सांसद इकरा हसन ने शामली से वैष्णो देवी और संगमनगरी के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग की

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद इकरा हसन ने लोकसभा में गुरुवार को शामली से वैष्णो देवी और प्रयागराज के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि कैराना में रेलवे मंत्रालय से संबंधित विभिन्न समस्याएं काफी लंबे वक्त से लंबित हैं। इनको पूरा कराया जाना आम आदमी की सुविधा के लिए बेहद ही जरूरी है।

इकरा हसन ने कहा कि सबसे पहले पानीपत, कैराना, मेरठ रेल मार्ग का सर्वे कई बार कराया जा चुका है। अभी तक इस रेल मार्ग पर कार्य शुरू नहीं हुआ है। हरियाणा और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला ये बेहद आवश्यक रेल मार्ग है। इस रेलवे लाइन के बनने से हरियाणा और उत्तर प्रदेश के जुड़ जाने से क्षेत्र को बहुत लाभ होगा। इसके अलावा शामली से प्रयागराज और शामली से वैष्णो देवी तक नई ट्रेन चलाने की मांग क्षेत्र के लोग लंबे समय से कर रहे हैं। प्रयागराज में उच्च न्यायालय का होना और वैष्णो देवी एक तीर्थस्थल होने के कारण दोनों स्थानों की कनेक्टिविटी अति आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलमार्ग पर जधेड़ी फाटक और रामपुर फाटक के ऊपर रेलवे पुलों का निर्माण काफी लंबे समय से अधर में लटका है, जिससे क्षेत्र की जनता बहुत परेशान है। इन दोनों रेलवे पुलों का निर्माण जल्दी से पूरा कराया जाना बेहद जरूरी है।

उन्होंने लोकसभा स्पीकर के माध्यम से रेल मंत्री से कैराना संसदीय क्षेत्र की इन रेल मार्गों का संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द निस्तारण करने की गुहार लगाई।

गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पूर्व सांसद मुनव्वर हसन की बेटी इकरा हसन ने भाजपा के प्रदीप कुमार को करीब 70 हजार वोटों के अंतर से शिकस्त दी। वह पूर्व सांसद तबस्सुम हसन की बेटी हैं और कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन उनके बड़े भाई हैं।

–आईएएनएस

असम पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए पवन खेड़ा हैदराबाद फरार: सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

गुवाहाटी । असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर लगाए गए सभी आरोप...

हर बार झूठा व भ्रामक प्रचार करती हैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी : दिलीप जायसवाल

नई दिल्ली । बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पहलगाम हमले को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा...

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बनने लायक नहीं, देश की जनता से मांगें माफी : रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली । भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद और शहजाद पूनावाला ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान रविशंकर प्रसाद...

कर्नाटक में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 4 जिलों में एक साथ छापेमारी

बेंगलुरु । कर्नाटक में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मंगलवार को लोकायुक्त अधिकारियों ने राज्य के चार जिलों (बेल्लारी, चित्रदुर्ग, मैसूर और शिवमोग्गा) में एक...

सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल मामले की सुनवाई, ममता बनर्जी के भाषण पर उठे सवाल

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल के चुनाव से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग के वकील ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक भाषण का हवाला...

राज्यसभा सभापति ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने का नोटिस किया खारिज

नई दिल्ली । राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए सांसदों द्वारा दिए गए प्रस्ताव (नोटिस) को स्वीकार करने...

भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति आरबीआई को ज्‍यादा नीतिगत गुंजाइश देती है: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति और ठोस विदेशी मुद्रा भंडार भारतीय रिजर्व बैंक को ज्‍यादा नीतिगत लचीलापन देते...

ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे क्षेत्रीय संघर्ष पर रूस और भारत के विदेश मंत्रियों से बातचीत की।...

भाजपा नहीं चाहती जनता जागरूक हो, शिक्षा और ज्ञान से पार्टी को परहेज : अशोक गहलोत

जयपुर । राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर की ऐतिहासिक सुमेर लाइब्रेरी को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने में हो रही देरी को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार...

विदेश मंत्री जयशंकर और ईरानी समकक्ष अराघची ने पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की

नई दिल्ली विदेश मंत्री (ईएएम) एस. जयशंकर ने रविवार को बताया कि उन्हें अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची का फोन आया था। इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्र में मौजूदा...

ट्रंप का दावा: ईरान के साथ ‘गहरी’ बातचीत जारी, सैन्य ऑपरेशन जारी रखने के दिए संकेत

नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली मीडिया से कहा कि अमेरिका, ईरान के साथ संघर्ष विराम कराने के लिए “गंभीर” बातचीत कर रहा है। उन्होंने यह...

ईरान को लेकर ट्रंप की धमकियों का पूरे अमेरिका में हो रहा है विरोध

पोलिटिको के अनुसार, ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “मंगलवार ईरान में पावर प्लांट डे और ब्रिज डे होगा-सब एक साथ। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ होगा। उस स्ट्रेट को...

admin

Read Previous

बजट में कटैती कर शिक्षा व्यवस्था को नष्ट करना चाहती है भाजपा-आरएसएस : खड़गे

Read Next

देश का 500 वाँ सामुदायिक रेडियो का उद्घाटन बारह सामुदायिक रेडियो को पुरस्कार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com