ट्रंप का दावा: ईरान के साथ ‘गहरी’ बातचीत जारी, सैन्य ऑपरेशन जारी रखने के दिए संकेत

नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली मीडिया से कहा कि अमेरिका, ईरान के साथ संघर्ष विराम कराने के लिए “गंभीर” बातचीत कर रहा है। उन्होंने यह भी साफ किया कि अमेरिका इस संघर्ष को बीच में छोड़कर नहीं जाएगा।

ट्रंप ने बताया कि उनकी सरकार ईरान के साथ कई माध्यमों से संपर्क बनाए हुए है। इन कोशिशों की अगुवाई उनके सलाहकार स्टीव विटकॉफ और जैरेड कुशनर कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, बातचीत दो तरीकों से हो रही है। पहला, पाकिस्तान, मिस्र और तुर्की जैसे देशों के जरिए अप्रत्यक्ष बातचीत। दूसरा, अमेरिकी प्रतिनिधियों और ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के बीच सीधे संपर्क।

इन मध्यस्थ देशों की कोशिश है कि दोनों पक्ष ऐसे कदमों पर सहमत हों, जिससे अमेरिका द्वारा तय की गई समय सीमा को आगे बढ़ाया जा सके। हालांकि, हाल ही में हुई फोन पर बातचीत से कोई खास नतीजा नहीं निकला है।

ट्रंप ने चैनल 12 से कहा कि मंगलवार की तय समय सीमा से पहले समझौता होने की “अच्छी संभावना” है। लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो अमेरिका क्षेत्र में “कड़ी कार्रवाई” करेगा।

रविवार को ट्रंप ने सोशल मीडिया पर “मंगलवार, रात 8:00 बजे (ईस्टर्न टाइम)” लिखा। यह संदेश इस बात का संकेत प्रतीत होता है कि ईरान द्वारा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को फिर से खोलने के लिए दी गई समय-सीमा को संभवतः आगे बढ़ाया जा सकता है।

इससे पहले रविवार को ही ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि मंगलवार ईरान के लिए “पावर प्लांट डे और ब्रिज डे” जैसा होगा, यानी उस दिन कड़ी कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने फिर से ईरान से स्ट्रेट खोलने को कहा।

द वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने मंगलवार शाम तक स्ट्रेट नहीं खोला, तो अमेरिका उसके सभी पावर प्लांट नष्ट कर सकता है।

ट्रंप ने कहा, “यदि वे बात नहीं मानते, यदि वे इसे बंद ही रखना चाहते हैं, तो उन्हें पूरे देश में मौजूद अपने हर एक पावर प्लांट और अन्य सभी प्लांटों से हाथ धोना पड़ेगा।”

फॉक्स न्यूज से फोन पर बातचीत में ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ चल रहा यह संघर्ष सोमवार तक खत्म करने के लिए समझौता हो सकता है।

–आईएएनएस

सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल मामले की सुनवाई, ममता बनर्जी के भाषण पर उठे सवाल

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल के चुनाव से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग के वकील ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक भाषण का हवाला...

राज्यसभा सभापति ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने का नोटिस किया खारिज

नई दिल्ली । राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए सांसदों द्वारा दिए गए प्रस्ताव (नोटिस) को स्वीकार करने...

भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति आरबीआई को ज्‍यादा नीतिगत गुंजाइश देती है: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति और ठोस विदेशी मुद्रा भंडार भारतीय रिजर्व बैंक को ज्‍यादा नीतिगत लचीलापन देते...

ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे क्षेत्रीय संघर्ष पर रूस और भारत के विदेश मंत्रियों से बातचीत की।...

भाजपा नहीं चाहती जनता जागरूक हो, शिक्षा और ज्ञान से पार्टी को परहेज : अशोक गहलोत

जयपुर । राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर की ऐतिहासिक सुमेर लाइब्रेरी को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने में हो रही देरी को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार...

विदेश मंत्री जयशंकर और ईरानी समकक्ष अराघची ने पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की

नई दिल्ली विदेश मंत्री (ईएएम) एस. जयशंकर ने रविवार को बताया कि उन्हें अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची का फोन आया था। इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्र में मौजूदा...

ईरान को लेकर ट्रंप की धमकियों का पूरे अमेरिका में हो रहा है विरोध

पोलिटिको के अनुसार, ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “मंगलवार ईरान में पावर प्लांट डे और ब्रिज डे होगा-सब एक साथ। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ होगा। उस स्ट्रेट को...

महिला आरक्षण बिल पर मालिनी अवस्थी ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद, बोलीं-यह नारी शक्ति को मजबूती देने वाला फैसला

लखनऊ । गायिका मालिनी अवस्थी ने महिला आरक्षण बिल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल से धन्यवाद दिया। उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि अगर महिलाओं को...

केरल और पश्चिम बंगाल में भाजपा को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है: मजीद मेमन

मुंबई । वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व राज्यसभा सदस्य मजीद मेमन ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को केरल और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में महत्वपूर्ण राजनीतिक चुनौतियों...

सीएम नीतीश कुमार ने पश्चिम चम्पारण में विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। साथ ही कई विकास कार्यों का निरीक्षण किया और...

यूसीसी मुसलमानों के खिलाफ, मेरा एआईएमपीएलबी को समर्थन: मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी

बरेली । उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड का ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) विरोध कर रहा है। इस पर मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने शनिवार को अपनी प्रतिक्रिया देते...

उर्जा के भंडारण की व्यवस्था पर हमें और सोचना पड़ेगा: बाबा रामदेव

नई दिल्ली । योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध से उर्जा संकट पैदा हो गया है। पहले अकाल पड़ने की आशंका में...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

विदेश मंत्री जयशंकर और ईरानी समकक्ष अराघची ने पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com