बांग्लादेश: पूर्व स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी ढाका में गिरफ्तार

ढाका । बांग्लादेशी पुलिस ने मंगलवार को अवामी लीग की वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्लियामेंट स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी को गिरफ्तार किया। स्थानीय मीडिया ने इसका खुलासा किया गया। शिरीन देश की पहली महिला स्पीकर रह चुकी हैं।

ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (मीडिया) के डिप्टी कमिश्नर एनएम नसीरुद्दीन ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पूर्व स्पीकर को मंगलवार सुबह ढाका के धानमंडी स्थित उनके निवास से हिरासत में लिया गया।

बांग्लादेशी डेली ढाका ट्रिब्यून ने पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा, “हमारी जानकारी के अनुसार, जुलाई में हुए आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं को लेकर उनके खिलाफ राजधानी के बनानी और उत्तरा पुलिस स्टेशनों में केस दर्ज कराया गया। उनके खिलाफ रंगपुर में भी एक केस है।”

सूत्रों के हवाले से, ढाका ट्रिब्यून ने बताया कि जुलाई 2024 के विरोध प्रदर्शनों के दौरान रंगपुर में गोल्ड वर्कर मुस्लिम उद्दीन के कत्ल का केस चौधरी पर लगाया गया है।

27 अगस्त, 2024 को दर्ज कराए गए मर्डर केस में चौधरी और पूर्व वाणिज्य मंत्री टीपू मुंशी समेत 16 लोगों के नाम शामिल हैं।

इसी केस में मुंशी कस्टडी में हैं।

रंगपुर-6 चुनाव क्षेत्र से 30 अप्रैल, 2013 को सांसद चुनी गई थीं। इसके बाद वो देश की पहली महिला स्पीकर बनीं।

उन्होंने लगातार चार कार्यकाल पूरे किए, जिसमें आखिरी 30 जनवरी, 2024 को 12वीं नेशनल पार्लियामेंट के स्पीकर के तौर पर था।

रिपोर्ट्स बताती हैं कि चौधरी ने शेख हसीना की अगुआई वाली अवामी लीग सरकार के गिरने के 27 दिन बाद 2 सितंबर, 2024 को पद छोड़ दिया था।

यह नई घटना अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई के उस पैटर्न को दिखाती है जो पिछली मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के अठारह महीने के कार्यकाल से जारी है।

पिछले महीने, अवामी लीग ने देश भर में राजनीतिक नेताओं और कार्यकर्ताओं की लगातार हो रही सामूहिक गिरफ्तारी और हिरासत में हत्याओं पर गहरी चिंता जताई थी, और कहा था कि ये काम बुनियादी अधिकारों का उल्लंघन करते हैं और न्याय और कानून के शासन को कमजोर करते हैं।

पार्टी ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की सरकार ने यूनुस की अगुवाई वाली पिछली अंतरिम सरकार की राह पर चलते हुए, असहमति को दबाने और राजनीतिक बदला लेने के मकसद से सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर “दमन और यंत्रणा का” कुचक्र रचा।

अवामी लीग ने कहा, “राजनीतिक नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़े पैमाने पर गिरफ्तारी, साथ ही हिरासत में मौतें, लगातार हो रही हैं। बार-बार गिरफ्तारी, बिना सोचे-समझे रिमांड ऑर्डर और हिरासत में मौत की खबरों से पूरे देश में दर्द और रोष फैल रहा है।”

–आईएएनएस

लापता अमेरिकी पायलट को लेकर मीडिया कवरेज पर फूटा ट्रंप का गुस्सा, कानूनी कार्रवाई की धमकी दी

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में एक हाई-रिस्क यूएस रेस्क्यू मिशन से जुड़े लीक को लेकर पत्रकार और मीडिया सगठनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी...

ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर नाटो देशों और सहयोगियों पर निशाना साधा

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अमेरिका के सैन्य अभियान का समर्थन न करने के लिए नाटो और अमेरिका के खास सहयोगियों की कड़ी आलोचना की।...

खुफिया जानकारी और उन्नत निगरानी का कमाल : सीआईए ने ऐसे लगाया ईरान में फंसे पायलट का पता

वाशिंगटन । सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) ने ईरान के अंदर फंसे एक अमेरिकी पायलट का पता लगाने में अहम भूमिका निभाई है। अमेरिकी अधिकारियों ने इसे समय के खिलाफ रेस...

1973, 1979 और 2002 के मुकाबले ज्यादा गंभीर मौजूदा तेल संकट: आईईए प्रमुख

पेरिस । इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (आईईए) के प्रमुख, फातिह बिरोल ने वर्तमान तेल संकट पर चिंता जाहिर की है। उनके मुताबिक हालात पूर्व के तेल संकटों से कहीं ज्यादा बदतर...

ईरानी मंत्री की अपील- ‘पावर प्लांट्स के पास मानव श्रृंखला बनाएं लोग’

तेहरान । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरानी परमाणु संयंत्रों और पुलों को उड़ाने की मियाद मंगलवार शाम (स्थानीय समयानुसार) खत्म हो रही है। वहीं ईरान ने भी होर्मुज...

पाकिस्तान: पेट्रोलियम की बढ़ती कीमतों और महंगाई के खिलाफ सिंध में ‘कफन’ पहन कर प्रदर्शन

इस्लामाबाद । पेट्रोलियम की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी और बढ़ती महंगाई के खिलाफ पाकिस्तानी अवाम सड़क पर उतर आई है। कराची, जैकबाबाद, हैदराबाद, सुक्कुर और सिंध प्रांत के अलग-अलग हिस्सों...

ईरान में दुर्घटनाग्रस्त विमान के पायलट को बचाने के अमेरिकी अभियान में शामिल था उच्च जोखिम

वॉशिंगटन । कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अमेरिकी बलों ने ईरान के भीतर गिराए गए एक अमेरिकी पायलट को बचाने के लिए एक उच्च जोखिम वाला अभियान चलाया। इसमें एक...

एयू की चेतावनी : मध्य-पूर्व का संघर्ष अफ्रीकी अर्थव्यवस्थाओं के लिए ‘गंभीर खतरा’

नई दिल्ली । अफ्रीकी संघ (एयू) और उसके साझेदारों ने चेतावनी दी है कि मध्य पूर्व में चल रहा संघर्ष अफ्रीकी अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता है।...

ट्रंप के बीमार होने की सभी अटकलों पर लगा विराम, प्रेस ब्रीफिंग में शामिल होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर रविवार शाम से ऐसी खबरें आ रही थी कि उनकी तबीयत खराब है। हाल ही में अमेरिकी मीडिया ने...

जापान ईरान के साथ शिखर वार्ता की तैयारी कर रहा है: पीएम साने ताकाइची

टोक्यो । ईरान और अमेरिका के बीच तनाव काफी गहरा होता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को आखिरी अल्टीमेटम दिया है अगर बात नहीं मानी तो...

हाई-एंड ड्रग इनोवेशन में अभी भी निर्भरता, नवाचार पर फोकस करना होगाः रक्षामंत्री

नई दिल्ली । भारत दुनिया का एक बड़ा मेडिसिन सप्लायर जरूर है लेकिन हाई-एंड ड्रग इनोवेशन और ओरिजिनल रिसर्च के क्षेत्र में, अभी भी दूसरो पर निर्भरता दिखाई देती है।...

नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात, ईरान से अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू की दी बधाई

तेल अवीव । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जानकारी दी है कि उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की और उन्हें अमेरिकी पायलट के ईरान...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

लापता अमेरिकी पायलट को लेकर मीडिया कवरेज पर फूटा ट्रंप का गुस्सा, कानूनी कार्रवाई की धमकी दी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com