रूसी राष्‍ट्रपत‍ि पुतिन ने राष्ट्रपति मुर्मू व पीएम मोदी को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, भारत की वि‍कास यात्रा को सराहा

मॉस्को । रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को भारत की आजादी के 78वें वर्ष पर राष्‍ट्रपत‍ि द्रौपदी मुर्मू व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और आजादी के बाद भारत व‍िकास यात्रा की सराहना की। उन्‍होंने कहा क‍ि उनका देश दोनों देशों के बीच संबंधों को बहुत महत्व देता है।

एक अन्य बयान में, रूसी विदेश मंत्रालय ने भी दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक साझेदारी की सराहना करते हुए कहा कि विश्व मंच पर अब भारत की आवाज प्रमुखता से सुनी जाती है।

पुतिन ने भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को द‍िए अपने संदेश में लिखा, “एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अपने विकास के 77 वर्षों के दौरान, आपके देश ने सामाजिक, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी मामलों के साथ-साथ कई अन्य क्षेत्रों में सफलता का हा‍स‍िल कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिष्ठा अर्जित की है।”

उन्होंने कहा, “हम भारत के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देते हैं और मुझे यकीन है कि हाल ही में मॉस्को में भारत के साथ हुए समझौते से दोनों देशों के बीच सहयोग और गहरा होगा। इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह हमारे मित्र देशों के हितों की पूर्ति करेगा और साथ ही अंतरराष्‍ट्रीय स्थिरता और सुरक्षा को मजबूत करेगा।”

इस बीच, रूसी विदेश मंत्रालय ने भी दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की सराहना करते हुए कहा कि रूस-भारत के मैत्रीपूर्ण संबंध समानता, आपसी सम्मान और विश्वास पर आधारित हैं।

रूसी विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली को अपने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं में कहा,” विश्व मंच पर भारत की आवाज प्रमुखता से सुनी जाती है।अंतरराष्‍ट्रीय मामलों में भारत एक प्रमुख रचनात्मक भूमिका निभाता रहा है। दोनों देश अपने संबंधों को और मजबूत बनाने के ल‍िए व्यापार, आर्थिक, निवेश, वैज्ञानिक, तकनीकी, सांस्कृतिक और मानवीय सहयोग को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।”

रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि अपनी आजादी के बाद भारत ने आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सामाजिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है और सदियों पुराने इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के आधार पर अपनी पहचान को बनाए रखा है।

स्वतंत्रता दिवस पर “भारतीय मित्रों” को बधाई देते हुए, मास्को ने इस बात पर प्रकाश डाला कि यूएसएसआर ने भारत के औद्योगीकरण के साथ-साथ इसकी आर्थिक और वैज्ञानिक क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

–आईएएनएस

निशांत कुमार के जदयू ज्वाइन करने पर गिरिराज सिंह बोले, नए युग की नई शुरुआत

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को पटना स्थित जदयू कार्यालय में विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय मंत्री गिरिराज...

सोशल मीडिया पर गलत प्रचार को रोकने के लिए एक प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा: सीएम रेवंत रेड्डी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार सोशल मीडिया को विनियमित करने के लिए एक कानून लाने की योजना बना रही है।...

ईरानी नौसेना के जहाज को कोच्चि में डॉकिंग की अनुमति इंसानियत के आधार पर दी: एस. जयशंकर

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शनिवार को पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच कोच्चि में ईरानी नौसेना के जहाज को डॉक करने की...

नेपाल के पूर्व पीएम ओली हारे, करीब 50 हजार मतों से बालेन शाह ने दी मात

काठमांडू । नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली झापा-5 सीट से हार गए हैं। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के पूर्व मेयर और रैपर बालेन शाह ने उन्हें करीब 50...

बंगाल: भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ ने पकड़ी रफ्तार, पार्टी नेताओं ने ममता सरकार पर साधा निशाना

कोलकाता । भाजपा की परिवर्तन यात्रा को पश्चिम बंगाल में लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। पार्टी नेता ममता सरकार पर भ्रष्टाचार, कुशासन और एडमिनिस्ट्रेटिव नाकामियों का आरोप लगा...

पीयूष गोयल ने कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर से मुलाकात की, आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने पर हुई चर्चा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कनाडा के सस्केचेवान राज्य के प्रीमियर स्कॉट मो और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर से मुलाकात...

खामेनेई की हत्या के बाद कराची तीसरे दिन भी बंद

इस्लामाबाद । ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के बाद हुए प्रदर्शन में 11 मौतों के मद्देनजर पाकिस्तान में मौजूदा सुरक्षा इंतजाम सख्त कर दिए गए हैं।...

मणिपुर के सीएम ने विभागों का किया बंटवारा, सात मंत्री पद अभी भी खाली

इंफाल । मणिपुर में नई सरकार के गठन के एक महीने बाद मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने बुधवार को मंत्रिपरिषद के सदस्यों के बीच विभागों का आवंटन कर दिया। हालांकि,...

पीएम मोदी ने कतर, ओमान और कुवैत के नेताओं से की बात, भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंतित

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी, ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक और कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख...

मिडिल ईस्ट के मुश्‍क‍िल हालातों में फंसे लोगों के ल‍िए राहत, इंडिगो ने शुरू कीं उड़ानें

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट और फारस की खाड़ी में बदलते हालात को देखते हुए इंड‍िगो एयरलाइन ने वहां फंसे लोगों को निकालने के ल‍िए अपनी सेवाएं शुरू कर दी...

पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल ने पार किया 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा

नई दिल्ली ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल जगत में एक और अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 3 करोड़ (30 मिलियन) सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर...

खामेनेईकी मौत के बाद भारत में हाईअलर्ट, कानून-व्यवस्था के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

नई दिल्ली । मध्य पूर्व के हालात को देखते हुए भारत में हाईअलर्ट जारी किया गया है। गृह मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियों ने सभी राज्यों को संदिग्ध लोगों पर नजर...

admin

Read Previous

अमेरिकी अभिनेत्री मैरी मिलबेन ने भारत को 78वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं

Read Next

भारत कई क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बन रहा है : अर्थशास्त्री एसपी शर्मा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com