राजस्थान विधानसभा उपचुनाव: 7 सीटों पर वोटिंग शुरू

जयपुर । राजस्थान विधानसभा की सात सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। शाम 6 बजे तक मतदाता मत डाल सकते हैं। ये सात सीटें दौसा, रामगढ़, देवली उनियारा, चौरासी, झुंझुनूं, सलूंबर और खींवसर हैं।

19 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में स्वतंत्र, निष्पक्ष, सुरक्षित, भय एवं प्रलोभन मुक्त मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

महाजन ने बताया कि संवेदनशीलता और गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए सात विधानसभा क्षेत्रों के कुल 1,915 मतदान केंद्रों में से 1,170 केंद्रों के अंदर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है।

कुछ मतदान परिसरों में, जहां तीन या उससे अधिक मतदान केंद्र हैं, वहां बूथ के बाहर कैमरे भी लगाए गए हैं।

इससे मतदाताओं की कतारों और कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी नजर रखने में मदद मिलेगी।

उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के लिए निर्देशित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के प्रभावी क्रियान्वयन और आवश्यकतानुसार त्वरित, सुधारात्मक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य में विधानसभा उपचुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया को पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए तैयार की गई कार्ययोजना का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में मतदान केंद्रों और ईवीएम भंडारण केंद्रों पर भोजन और नाश्ते के लिए कागज के पैकेट और प्लेट्स उपलब्ध कराई जाएंगी तथा पीने के लिए प्लास्टिक की बोतलों के स्थान पर घड़ों में पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

महाजन ने कहा था कि मतदान के दिन अवैध नकदी, शराब, मादक पदार्थ और मुफ्तखोरी को जब्त करने में सख्ती और तत्परता बरती जाएगी। उन्होंने राज्य पुलिस, आबकारी और आयकर अधिकारियों, उड़नदस्तों (एफएस) और स्थैतिक निगरानी दलों (एसएसटी) सहित अन्य प्रवर्तन एजेंसियों को चुनाव को प्रभावित करने से रोकने के लिए अधिक सक्रियता और सतर्कता से काम करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता के प्रभाव में अन्य राज्यों और पड़ोसी जिलों के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में चेक पोस्टों पर अधिक सतर्कता बरती जानी चाहिए, ताकि चुनाव के संचालन में किसी भी बाहरी हस्तक्षेप को रोका जा सके। यहां यह बताना जरूरी है कि इन सात सीटों पर उपचुनाव की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि पांच विधायक सांसद चुने गए जबकि दो विधायकों का निधन हो गया।

खींवसर से विधायक हनुमान बेनीवाल नागौर से सांसद चुने गए जिससे यह सीट खाली हो गई।

इसी तरह चैरासी से राजकुमार रोत सांसद चुने गए, झुंझुनूं से बृजेंद्र ओला और दौसा से मुरारीलाल मीणा सांसद चुने गए जिससे यह विधानसभा सीट खाली हो गई।

इसी तरह सलूंबर से अमृतलाल मीना और जुबैर खान का निधन हो गया जिससे यह सीटें खाली हो गई। सलूंबर से भाजपा विधायक थे जबकि रामगढ़ से कांग्रेस विधायक चुने गए।

दोनों ही पार्टियों ने यहां भावनात्मक कार्ड खेला और परिवार के सदस्यों को मैदान में उतारा। भाजपा ने सलूंबर से अमृतलाल मीणा की पत्नी को मैदान में उतारा तो कांग्रेस ने सहानुभूति वोट पाने के लिए जुबैर खान के बेटे आर्यन जुबैर खान को मैदान में उतारा।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

आईपीएल 2025 से पहले पार्थिव पटेल गुजरात टाइटन्स के सहायक और बल्लेबाजी कोच बने

Read Next

साइलेंट पीरियड में घोषणापत्र जारी कर कांग्रेस ने संविधान के साथ किया खिलवाड़, कार्रवाई करे चुनाव आयोग : संबित पात्रा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com