दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 88 साल का रिकॉर्ड, पूरा एनसीआर पानी-पानी

नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार देर रात से हो रही बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव हो गया है जिसके कारण लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार सुबह 8.30 बजे से शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक दिल्ली में 228 मिमी बारिश हुई है। यह 1936 के बाद जून महीने में 24 घंटे में हुई सबसे ज्यादा बारिश है। उस साल 28 जून को 235.5 मिमी बारिश हुई थी।

दिल्ली में जून के पूरे महीने में औसतन 80.6 मिमी बारिश होती है। पिछले 24 घंटे में ही उससे लगभग तीन गुना बारिश होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। सुबह ऑफिस और काम पर जाने वालों को जाम और जलजमाव से जूझना पड़ा थी।

हालांकि लोगों को दो महीने से जारी भीषण गर्मी से जरूर राहत मिली है। शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम है।

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 15 साल में कभी पूरे जून महीने में भी कुल 200 मिमी बारिश नहीं हुई है।

मानसून की पहली बारिश ने ही दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय के दावों की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा था कि इस बार दिल्ली वाले मानसून को पूरी तरीके से एंजॉय करेंगे। ड्रेनेज की सफाई का काम पूरा हो चुका है, लेकिन मानसून की पहली बारिश में ही जगह-जगह हुए जलभराव से उनके दावों की पोल खुल गई है।

आईटीओ पर करीब दो-तीन फीट पानी भर गया है जिससे वहां जाम लग गया। मंडी हाउस जाने वाले हनुमान मंदिर चौराहे पर तीन फीट पानी भरा हुआ है जिसके बाद सड़क बंद कर दी गई है। इससे अशोक रोड, फिरोजशाह रोड और कनॉट प्लेस जाने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है। कुछ ऐसा ही हाल दिल्ली के मूलचंद और अन्य इलाकों का भी है।

बीते 18 जून को शैली ओबेरॉय ने कहा था कि मानसून आने से पहले अपनी तैयारी को पूरा करने में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और उसके अधिकारी जुटे हुए हैं। एमसीडी मेयर का दावा था कि इस बार न तो दिल्ली की सड़कों पर पानी जमा होगा और न ही उसकी निकासी की कोई समस्या आयेगी।

उत्तर प्रदेश के शो विंडो नोएडा में भी हाल बेहाल है। गुरुवार को एक दिन पहले ही नोएडा प्राधिकरण के सीईओ अपने अधिकारियों के साथ जायजा लेने बाहर निकले थे और गुरुवार देर रात से हो रही बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। माना जा रहा है कि जो दावे और वादे किए गए थे वह सब हवा-हवाई थे और उसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा। नोएडा के महामाया फ्लाईओवर सेक्टर-62, सेक्टर-15 समेत कई इलाकों में लोगों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

–आईएएनएस

कोलकाता में अवैध कोयला खनन मामले में ईडी ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने अवैध कोयला खनन और उससे जुड़े व्यापक आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को विशेष न्यायालय (पीएमएलए)...

बांग्लादेश में नियुक्तियों पर विवाद, रुमीन फरहाना ने बीएनपी सरकार पर साधा निशाना

ढाका । बांग्लादेश की स्वतंत्र सांसद रुमीन फरहाना ने सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी सरकार पर अहम पदों पर पार्टी से जुड़े लोगों की नियुक्ति को लेकर तीखा हमला बोला है।...

ईरान संघर्ष पर रे डालियो की बड़ी चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य में अभी सबसे खतरनाक दौर आना बाकी

नई दिल्ली । दुनिया के जाने-माने निवेशक और ब्रिजवाटर एसोसिएट्स के संस्थापक रे डालियो ने ईरान से जुड़े मौजूदा संघर्ष को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। उनका कहना है कि...

भारत-इजरायल के बीच रिश्तों को नई दिशा देने की जरूरत, सामाजिक स्तर पर साझेदारी मजबूत करने की जरूरत

तेल अवीव/नई दिल्ली । भारत और इजरायल को ज्यादा मजबूत, सामान्य और आगे की सोच वाली साझेदारी बनाने के लिए अपना सामाजिक आधार बढ़ाना होगा। पिछले एक दशक में भारत-इजरायल...

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने निकाली रिसर्च असिस्टेंट समेत कई पदों पर वैकेंसी, 22 अप्रैल तक फॉर्म भरने का मौका

नई दिल्ली । देश के सबसे प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से एक, दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) में पढ़ाई करने के साथ-साथ नौकरी करना लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप...

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ईडी ने पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के आवास पर छापा मारा

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के घर पर छापा मारा। यह कार्रवाई दक्षिण कोलकाता के...

मॉरीशस में रीनल ट्रांसप्लांट यूनिट का उद्घाटन, भारत-मॉरीशस साझेदारी का ऐतिहासिक कदम

नई द‍िल्‍ली । आज का यह अवसर हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि हम मॉरीशस के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में रीनल ट्रांसप्लांट यूनिट के उद्घाटन के साक्षी बन रहे हैं।...

बंगाल की जनता को ओवैसी और हुमायूं कबीर से सतर्क रहना चाहिए: नसीम सिद्दीकी

मुंबई । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच जहां प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर रहे हैं तो वहीं, असदुद्दीन ओवैसी और हुमायूं कबीर के गठबंधन के धागे खुल गए हैं। गठबंधन...

ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने अमेरिका को दी चेतावनी- ‘नेतन्याहू को कूटनीतिक प्रक्रिया खत्म करने से रोके ट्रंप’

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका को चेतावनी दी कि वह इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को कूटनीतिक प्रक्रिया को खत्म करने की इजाजत न...

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने 149 कनिष्ठ पुलिस अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाया

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने पश्चिम बंगाल में इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर रैंक के निचले स्तर के 149 पुलिस अधिकारियों के तबादलों का आदेश दिया है और साथ ही...

पश्चिम बंगाल चुनाव : अमित शाह ने भाजपा का ‘भरोसा पत्र’ किया जारी, हर वर्ग को मिलेगा लाभ

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को चुनावी घोषणापत्र जारी किया, जिसे पार्टी ने 'भरोसा पत्र' नाम दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

सीजे रॉय सुसाइड केस में एसआईटी का खुलासा, आईटी रेड के दौरान डिप्रेशन बनी मौत की वजह

बेंगलुरु । कर्नाटक के चर्चित उद्योगपति और कॉन्फिडेंट ग्रुप के संस्थापक-चेयरमैन सीजे रॉय की आत्महत्या मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने जांच पूरी कर ली है। जांच में निष्कर्ष...

admin

Read Previous

राज्यसभा में नीट मुद्दे पर विपक्ष के नोटिस अस्वीकार होने पर हंगामा

Read Next

सीएम ममता ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, नीट खत्म कर पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com