भारत-इजरायल के बीच रिश्तों को नई दिशा देने की जरूरत, सामाजिक स्तर पर साझेदारी मजबूत करने की जरूरत

तेल अवीव/नई दिल्ली । भारत और इजरायल को ज्यादा मजबूत, सामान्य और आगे की सोच वाली साझेदारी बनाने के लिए अपना सामाजिक आधार बढ़ाना होगा।

पिछले एक दशक में भारत-इजरायल के बीच संबंध काफी मजबूत हुए हैं, लेकिन अब इन्हें टिकाऊ बनाने की चुनौती है। इसके लिए दोनों देशों को अपने सामाजिक आधार का विस्तार करना चाहिए।

भारत और इजरायल के बीच संबंधों को मजबूत और टिकाऊ बनाने के लिए केवल रणनीतिक स्तर ही नहीं, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी गहराई लाने की जरूरत है। इसके लिए छात्रों, पेशेवरों, कामगारों, कलाकारों, शोधकर्ताओं, पर्यटकों और स्थानीय समुदायों के बीच रोजमर्रा के संवाद और भागीदारी में गंभीर निवेश जरूरी है।

द जेरूशलम पोस्ट में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, भारत-इजरायल संबंध लंबे समय से रक्षा, कृषि, खुफिया, तकनीक और व्यापार जैसे रणनीतिक क्षेत्रों पर केंद्रित रहे हैं। नरेंद्र मोदी की फरवरी 2026 में इजरायल यात्रा ने इस साझेदारी को और मुख्यधारा में ला दिया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि संबंधों के अगले चरण को स्थायी बनाने के लिए इन्हें सिर्फ सरकारी स्तर तक सीमित नहीं रखा जा सकता। आधिकारिक दौरे और समझौते संबंधों को गति तो देते हैं, लेकिन भरोसा, आपसी समझ और दीर्घकालिक स्वीकृति समाज के भीतर रोजमर्रा के संपर्कों से ही बनती है—जैसे कक्षाओं, कार्यस्थलों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और समुदायों में।

रिपोर्ट के अनुसार, आज भी कई भारतीय इजरायल को मुख्य रूप से भू-राजनीति और संघर्ष के नजरिए से देखते हैं, जबकि कई इजरायली भारत को व्यापक सांस्कृतिक या पर्यटन दृष्टिकोण से समझते हैं। इस वजह से रणनीतिक और सामाजिक समझ के बीच एक अंतर बना हुआ है।

यह अंतर महत्वपूर्ण है, क्योंकि जनमत ही यह तय करता है कि संकट के समय दोनों समाज कैसे प्रतिक्रिया देंगे और क्या वे संबंधों को सिर्फ लेन-देन के रूप में देखते हैं या एक सार्थक साझेदारी के रूप में।

रिपोर्ट में जोर दिया गया है कि छोटे-छोटे सामाजिक संपर्क—जैसे छात्र विनिमय, सांस्कृतिक कार्यक्रम, साझा त्योहार या कार्यस्थल की दोस्ती—वास्तव में दोनों देशों के बीच मानवीय जुड़ाव को मजबूत करते हैं, जो कूटनीतिक प्रयासों से हमेशा संभव नहीं होता।

इसका नतीजा यह निकला कि भारत-इजरायल संबंधों का भविष्य सिर्फ रक्षा कॉरिडोर और डिप्लोमैटिक मीटिंग्स में ही नहीं, बल्कि किचन, कैंपस, वर्कप्लेस और डिजिटल स्पेस में भी तय होगा। यहीं पर जान-पहचान बढ़ती है, भरोसा ज्यादा मजबूत होता है, और यहीं पर रणनीतिक साझेदारी इंसानी गहराई हासिल करती है।”

–आईएएनएस

ईरान संघर्ष पर रे डालियो की बड़ी चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य में अभी सबसे खतरनाक दौर आना बाकी

नई दिल्ली । दुनिया के जाने-माने निवेशक और ब्रिजवाटर एसोसिएट्स के संस्थापक रे डालियो ने ईरान से जुड़े मौजूदा संघर्ष को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। उनका कहना है कि...

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने निकाली रिसर्च असिस्टेंट समेत कई पदों पर वैकेंसी, 22 अप्रैल तक फॉर्म भरने का मौका

नई दिल्ली । देश के सबसे प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से एक, दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) में पढ़ाई करने के साथ-साथ नौकरी करना लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप...

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ईडी ने पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के आवास पर छापा मारा

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के घर पर छापा मारा। यह कार्रवाई दक्षिण कोलकाता के...

मॉरीशस में रीनल ट्रांसप्लांट यूनिट का उद्घाटन, भारत-मॉरीशस साझेदारी का ऐतिहासिक कदम

नई द‍िल्‍ली । आज का यह अवसर हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि हम मॉरीशस के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में रीनल ट्रांसप्लांट यूनिट के उद्घाटन के साक्षी बन रहे हैं।...

बंगाल की जनता को ओवैसी और हुमायूं कबीर से सतर्क रहना चाहिए: नसीम सिद्दीकी

मुंबई । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच जहां प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर रहे हैं तो वहीं, असदुद्दीन ओवैसी और हुमायूं कबीर के गठबंधन के धागे खुल गए हैं। गठबंधन...

ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने अमेरिका को दी चेतावनी- ‘नेतन्याहू को कूटनीतिक प्रक्रिया खत्म करने से रोके ट्रंप’

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका को चेतावनी दी कि वह इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को कूटनीतिक प्रक्रिया को खत्म करने की इजाजत न...

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने 149 कनिष्ठ पुलिस अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाया

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने पश्चिम बंगाल में इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर रैंक के निचले स्तर के 149 पुलिस अधिकारियों के तबादलों का आदेश दिया है और साथ ही...

पश्चिम बंगाल चुनाव : अमित शाह ने भाजपा का ‘भरोसा पत्र’ किया जारी, हर वर्ग को मिलेगा लाभ

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को चुनावी घोषणापत्र जारी किया, जिसे पार्टी ने 'भरोसा पत्र' नाम दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

सीजे रॉय सुसाइड केस में एसआईटी का खुलासा, आईटी रेड के दौरान डिप्रेशन बनी मौत की वजह

बेंगलुरु । कर्नाटक के चर्चित उद्योगपति और कॉन्फिडेंट ग्रुप के संस्थापक-चेयरमैन सीजे रॉय की आत्महत्या मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने जांच पूरी कर ली है। जांच में निष्कर्ष...

एनडीए की केरल में कोई विश्वसनीयता नहीं: कांग्रेस सांसद शशि थरूर

नई दिल्ली । केरल में मतदान के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की केरल में कोई विश्वसनीयता नहीं है। इस दौरान,...

बंगाल की जनता को पीएम मोदी की 6 गारंटी- ‘हर रेप केस की खुलेगी फाइल, कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग’

हल्दिया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता से भाजपा की जीत का आशीर्वाद मांगा है। उन्होंने बंगाल के हल्दिया में जनसभा के दौरान कहा कि बंगाल का...

कांग्रेस बारामती से वापस लेगी अपना उम्मीदवार, हाईकमान की मंजूरी का इंतजार: विजय वडेट्टीवार

मुंबई । बारामती उपचुनाव को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार का बड़ा बयान सामने आया है। विजय वडेट्टीवार ने गुरुवार को कहा कि पार्टी के उम्मीदवार...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

बलूचिस्तान में उड़ाई गई मुख्य गैस पाइपलाइन, सप्लाई बाधित

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com