राज्यसभा में नीट मुद्दे पर विपक्ष के नोटिस अस्वीकार होने पर हंगामा

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई सांसदों ने राज्यसभा में नियम 267 के अंतर्गत नीट परीक्षा पर चर्चा की मांग की है। हालांकि सभापति द्वारा यह मांग स्वीकार नहीं की गई। इसपर विपक्षी सांसदों ने सदन में जमकर नारेबाजी की।

विपक्षी सांसद अपने स्थान पर खड़े हो गए और चर्चा की मांग करने लगे। हंगामे के बीच भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव रखा। वहीं हंगामा बढ़ने पर सभापति ने सदन की कार्रवाई 12 तक के लिए स्थगित कर दी।

प्रस्ताव रखते हुए भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि बीते 73 वर्षों में एक भी विषय ऐसा नहीं है जिस पर हमने अपना आईडियोलॉजिकल स्टैंड बदला हो। वहीं विपक्ष का एक भी मुद्दा ऐसा नहीं है जिस पर उन्होंने अपना आईडियोलॉजिकल स्टैंड चेंज न किया हो। इस पर विपक्ष के कई सांसद नारेबाजी करते हुए वेल के समीप आ गए। ऐसे में उपराष्ट्रपति ने उन्हें चेतावनी दी और अपनी सीटों पर वापस जाने को कहा।

हालांकि इसके बाद सदन में हंगामा लगातार बढ़ता गया। सभापति को हंगामा के कारण सदन की कार्रवाई स्थगित करनी पड़ी। इस दौरान सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि बिजनेस एडवाइजरी कमेटी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के लिए 21 घंटे का समय निर्धारित किया। उन्होंने कहा कि सांसद इस समय को चर्चा के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। राज्यसभा में शुक्रवार को नीट से जुड़े मुद्दे पर चर्चा के लिए विपक्षी सांसदों ने नोटिस दिए हैं।

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बताया कि उन्हें इस विषय पर चर्चा के लिए कुल 22 नोटिस मिले हैं। इन सांसदों ने नीट में अनियमितता, चीटिंग और पेपर लीक के विषय पर बहस के लिए नियम 267 के तहत नोटिस दिया है।

हालांकि सभापति ने नियम 267 के तहत दिए गए इन सभी नोटिस को अस्वीकार कर दिया। इसके साथ ही सभापति ने कहा कि वह सभी सदस्यों को चर्चा के लिए पर्याप्त समय देंगे।

सभापति ने बताया कि इस मुद्दे पर कुछ सांसद उनसे उनके कक्ष में आकर मिले थे। इस विषय पर वहां भी उन्होंने इन सांसदों को समझाया है। सभापति ने कहा कि राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में स्पष्ट कहा है कि नीट मामले में निष्पक्ष जांच होगी। आरोपियों को सख्त सजा दी जाएगी। इसके साथ ही सरकार परीक्षा कराने वाले संस्थानों में सुधार को लेकर काम कर रही है। हालांकि इस दौरान विपक्ष के कुछ सांसदों ने सदन में अपना विरोध दर्ज करना शुरू किया।

इससे पहले राज्यसभा ने राज्यसभा के पूर्व व दिवंगत सांसदों को श्रद्धांजलि दी।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार, निफ्टी पहली बार 24,100 के पार

Read Next

दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 88 साल का रिकॉर्ड, पूरा एनसीआर पानी-पानी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com