राहुल गांधी ने गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं, बोले- ‘संविधान हर भारतीय का सुरक्षा कवच’

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम नेताओं ने गणतंत्र दिवस की देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संविधान को हर भारतीय का सुरक्षा कवच बताया।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के न्याय, स्वाधीनता, समानता और भाईचारे के मूल्यों पर आधारित हमारा संविधान भारतीय गणतंत्र का गौरव है, धर्म, जात, क्षेत्र, भाषा से परे हर भारतीय का सुरक्षा कवच है, इसका सम्मान और रक्षा हम सभी का कर्तव्य है।”

वायनाड सांसद प्रियंका गांधी ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था जिसने हर एक नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और मानवीय गरिमा की गारंटी दी। हमारा संविधान एक-एक भारतीय के अधिकारों का रक्षा कवच है। हमारे संविधान की रक्षा के लिए हमारा संकल्प चट्टान की तरह मजबूत है।”

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी एक्स पोस्ट पर इस दिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। लिखा, “गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।”

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने एक वीडियो संदेश भी जारी किया।

ओम बिरला ने अपने वीडियो संदेश में कहा “प्रिय देशवासियों, 76वें गणतंत्र दिवस पर आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में भारत का आधुनिक गणतंत्र अधिक समर्थ और समृद्ध हुआ है। देश ने तरक्की के अनेक आयाम छुए हैं। देश का प्रत्येक नागरिक आज संकल्प लें कि हम लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी को बढ़ाएंगे। हम स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुता के हमारे आदर्शों को और अधिक मजबूत बनाएंगे, जिससे हमारा गणतंत्र और अधिक समृद्ध हो। आज के दिन हम अपने उन मनीषियों को भी याद करें, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता में भूमिका निभाई, तथा संविधान निर्माण और राष्ट्र के विकास में अथक योगदान दिया।”

–आईएएनएस

ईडी डायरेक्टर ने आई-पैक पर छापे के दौरान सीएम ममता बनर्जी के बाधा डालने पर मांगी रिपोर्ट

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक राहुल नवीन ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार के उन अधिकारियों और पुलिस अफसरों की जानकारी मांगी, जो ईडी की छापेमारी और तलाशी...

एनडीए की रैली में पलानीस्वामी ने डीएमके पर बोला हमला, कहा-‘सही समय आ गया है’

चेन्नई । एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पाडी के पलानीस्वामी ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ डीएमके पर तीखा राजनीतिक हमला किया। उन्‍होंने घोषणा की कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) तमिलनाडु में सत्ता वापस...

छगन भुजबल को बड़ी राहत, ईडी के मामले में कोर्ट ने निर्दोष करार दिया

मुंबई । महाराष्ट्र सदन घोटाले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल को बड़ी राहत मिली है। एंटी करप्शन ब्यूरो के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय के मामले में...

झारखंड प्रदेश भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आदित्य साहू ने संभाला कार्यभार

रांची । झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से अपने पद का कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले उन्होंने प्रदेश भाजपा...

दिल्ली हाईकोर्ट में इंडिगो संकट पर सुनवाई, सरकार से कार्रवाई का हलफनामा दाखिल करने को कहा

नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें रद्द होने और यात्रियों के संकट पर स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की। इस मामले में...

चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में एक साथ नहीं लड़ेंगी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों से पहले इंडी अलायंस को जोरदार झटका लगा है। कांग्रेस और आप अलग-अलग मेयर चुनाव लड़ेंगी। आप नेता अनुराग ढांडा ने यह जानकारी दी...

गुरुग्राम: ईडी ने ऋचा इंडस्ट्रीज के पूर्व प्रमोटर संदीप गुप्ता को किया गिरफ्तार, बैंक धोखाधड़ी और सीआईआरपी में गड़बड़ी की जांच जारी

गुरुग्राम । गुरुग्राम जोनल कार्यालय के प्रवर्तन निदेशालय ने 20 जनवरी 2026 को मेसर्स रिचा इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के पूर्व प्रमोटर और निलंबित प्रबंध निदेशक संदीप गुप्ता को पीएमएलए, 2002...

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 में मध्य प्रदेश और दुबई की डीपी वर्ल्ड कंपनी के बीच हुआ करार

भोपाल । दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 में मध्य प्रदेश और दुबई की डीपी वर्ल्ड कंपनी के बीच करार हुआ है। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी...

झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन, एक करोड़ के इनामी सहित 15 नक्सली ढेर

चाईबासा/रांची । झारखंड के नक्सल प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में गुरुवार को सुरक्षाबलों को अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच...

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके के सिंहपोरा गांव में पहली गोलीबारी के चार दिन बाद गुरुवार को उसी जगह पर सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच...

फांसी की जगह मौत की सजा के लिए अन्य विकल्प पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, फैसला सुरक्षित

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा के लिए फांसी की जगह कम तकलीफदेह तरीके अपनाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली है और फैसला...

झारखंड: ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने किलर को दी पत्नी की सुपारी, पुलिस का खुलासा

गोड्डा । झारखंड के गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की पत्नी पर हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर...

admin

Read Previous

अक्षय कुमार से अनुपम खेर तक, फिल्मी सितारों ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई

Read Next

गणतंत्र दिवस पर देश में हर्षोल्लास का माहौल, वाघा बॉर्डर पर फहराया गया तिरंगा बांटी गई मिठाई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com