ढाका में प्रदर्शनकारियों ने गृह मंत्री के आवास में लगाई आग

ढाका । बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे के बाद प्रदर्शनकारियों ने ढाका के पॉश इलाके धानमंडी में देश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल के आवास में तोड़फोड़ की और उसे आग के हवाले कर दिया। यह जानकारी देते हुए ढाका ट्रिब्यून ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि मंत्री के आवास से धुआं उठ रहा है और वहां तोड़फोड़ की जा रही है।

असदुज्जमां खान ने देश में चल रहे छात्रों के प्रदर्शनों में जमात-ए-इस्लामी की छात्र शाखा जमात-शिबिर और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की भूमिका होने का हवाला देते हुए उन पर पाबंदी लगा दी थी।

इससे पहले दिन में, बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वाकर-उज़-ज़मान ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है, और देश को चलाने के लिए जल्द ही एक अंतरिम सरकार बनाई जाएगी।

राष्ट्र के नाम एक टेलीविजन संबोधन में, जमान ने नागरिकों से बांग्लादेश की सेना पर भरोसा बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा कि सुरक्षाकर्मी आने वाले दिनों में देश में शांति सुनिश्चित करेंगे।

सेना प्रमुख ने यह भी कहा कि वह भविष्य की कार्रवाई की रूपरेखा तैयार करने के लिए जल्द ही राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन से मिलेंगे।

इस बीच, खबराें में बताया गया कि सैकड़ों प्रदर्शनकारियों के ढाका में प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास में प्रवेश करने के बाद शेख हसीना “सुरक्षित स्थान” के लिए रवाना हो गईं।

रविवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़पों में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने और 1,000 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना मिली।

देश के प्रमुख अखबार ‘द डेली स्टार’ ने बताया, तीन सप्ताह से जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों में अब तक 300 से अधिक लोग मारे गए हैं।

छात्रों के नेतृत्व में चल रहे प्रदर्शन ने प्रधानमंत्री हसीना के नेतृत्व वाली सरकार पर भारी दबाव डाला है।

छात्र 1971 में खूनी गृहयुद्ध में पाकिस्तान से बांग्लादेश की आजादी के लिए लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के रिश्तेदारों के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरक्षण को घटाकर पांच प्रतिशत करने के बाद, छात्र नेताओं ने विरोध प्रदर्शन रोक दिया, लेकिन भड़के प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार ने उनके सभी नेताओं को रिहा करने के उनके आह्वान को नजरअंदाज कर दिया। वे प्रधानमंत्री हसीना के इस्तीफे की मांग पर अड़ गए।

–आईएएनएस

ड्रग्स से लेकर लद्दाख तक कई मुद्दों पर बोले कविंदर गुप्ता, वांगचुक के बयान को बताया सकारात्मक

जम्मू । हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की एनएसए के तहत की गई हिरासत रद्द किए जाने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी।...

भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा, भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण का हो रहा निर्माण: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा है और इससे भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण...

हिज्बुल्लाह ने पिछले दो हफ्तों में इजरायली नागरिकों पर दागे 2,000 मिसाइल-रॉकेट और ड्रोन: गिदोन सार

तेल अवीव । इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने मंगलवार को कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं की ओर से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच बढ़ते...

चुनाव में सुवेंदु अधिकारी एक बार फिर ममता बनर्जी को हराएंगे: समिक भट्टाचार्य

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी इस बार...

केरल के कन्नूर में प्रदर्शन के बीच माकपा में अंदरूनी कलह उजागर

कन्नूर । केरल के कन्नूर में मंगलवार को दो विपरीत तस्वीरें सामने आईं, जिसे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। यहां एक ओर जनसमर्थन और...

बंगाल चुनाव: लेफ्ट फ्रंट के साथ गठबंधन में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सीपीआई-एमएल

कोलकाता । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (सीपीआई-एमएल) आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के साथ गठबंधन में 10 विधानसभा सीटों...

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस ने ‘अवैध धर्मांतरण’ पर अंकुश लगाने के लिए विधेयक पेश करने का बचाव किया

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र फ्रीडम ऑफ रिलिजन बिल पेश करने के कदम का बचाव किया, जिसका उद्देश्य राज्य में अवैध...

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र...

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों...

ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली । अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (एक्‍यूआईएस) ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को एक साज‍िश के तहत युवाओं को भड़काने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर रहा है। कश्मीर को...

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की गणित परीक्षा में प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड से जुड़े विवाद पर स्पष्ट किया है कि परीक्षा पत्र...

admin

Read Previous

जस्टिन बीबर के घर आएगा नन्हा मेहमान, तस्वीरों के जरिए दिए संकेत

Read Next

प्रदर्शनकारियों ने ढाका में शेख मुजीबुर रहमान की प्रतिमा तोड़ी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com