नेपाल के पीएम ने स्वतंत्रता दिवस पर भारत को दी बधाई, द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होने की जताई उम्मीद

काठमांडू । नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को शुभकामनाएं दी।

नेपाली के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई! यह दिन हमारे देशों के बीच दोस्ती और सहयोग के बंधन को मजबूत करेगा। मैं नेपाल और भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए आशान्वित हूं।”

इससे पहले बुधवार को, नेपाल में भारतीय दूतावास ने राष्ट्र के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया। दूतावास ने एक बयान में कहा, “भारतीय राष्ट्रीय ध्वज भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए बेहद गर्व का स्रोत है। 78 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर, नेपाल में भारतीय दूतावास के अधिकारी और कर्मचारी उत्साह के साथ ‘हर घर तिरंगा उत्सव’ में शामिल हुए।”

हाल ही में, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति के तहत दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने के लिए नेपाल का दौरा किया था, जिससे भारत और नेपाल के बीच मित्रता की परंपरा आगे भी जारी रहे।

विदेश सचिव ने अपनी यात्रा के दौरान, दोनों देशों के बीच घनिष्ठ और बहुआयामी संबंधों पर बात की और द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों को गति देने के तरीकों पर भी चर्चा की। विदेश मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि विदेश सचिव मिस्त्री की यात्रा भारत और नेपाल के बीच नियमित उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा को जारी रखेगी।

भारत इस साल अपना 78 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर ध्वजारोहण किया और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस का विषय ‘विकसित भारत 2047’ है, जो भारत को एक विकसित देश बनाने के सरकार के लक्ष्य को रेखांकित करता है। 15 अगस्त 2047 को भारत स्वतंत्रता के 100 साल पूरे करेगा।

–आईएएनएस

गुजरात: यूसीसी बिल पास होने के बाद सीएम आवास पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक

गांधीनगर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई की कोर कमेटी की बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के आधिकारिक आवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में वरिष्ठ...

पंजाब : मोहाली पीएमएलए कोर्ट का पटवारी को समन, ईडी ने भ्रष्टाचार से अर्जित 2.76 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

मोहाली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जालंधर जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत पंजाब के पटवारी चमकौर लाल और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ अभियोजन...

बंगाल की जनता अपने वोट से ममता बनर्जी को सत्ता से आउट करेगी : रामकृपाल यादव

पटना । पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने सीएम ममता बनर्जी पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव...

‘अगर युद्ध जारी रहा तो गंभीर दुष्प्रभाव तय’, पश्चिम एशिया संकट पर राज्यसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि मैं राज्य सरकारों से अनुरोध करना चाहता हूं कि संकट...

दिल्ली सरकार ने पेश किया ऐतिहासिक बजट, सीएम रेखा गुप्ता का आभार: मनजिंदर सिंह सिरसा

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए राजधानी के विकास के लिए कई बड़े ऐलान किए।...

केरल चुनाव: राजीव चंद्रशेखर का नामांकन मंजूर, कांग्रेस पर साधा निशाना

तिरुवनंतपुरम । केरल विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर के नामांकन पत्र को मंगलवार को मंजूरी मिल गई, जिससे उनके चुनावी हलफनामे में...

मिडिल ईस्ट युद्ध पर पीएम मोदी के संबोधन पर एनडीए नेता बोले, सभी को एकजुट होने की जरूरत

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच पैदा हुई समस्याओं से भारत कैसे निपट रहा है, इस बारे में पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में...

पुष्कर सिंह धामी की सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर पीएम मोदी ने दी बधाई, सीएम ने जताया आभार

देहरादून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी की सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी। इसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि...

एनपीसीआईएल में 337 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन शुरू, 6 अप्रैल तक करें अप्लाई

गांधीनगर । न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरी मौका सामने आया है। एनपीसीआईएल ने अप्रेंटिस के विभिन्न...

इजरायल के न्यूक्लियर सिटी अराद और डिमोना पर ईरान का बड़ा मिसाइल हमला, 100 से ज्यादा घायल, 11 की हालत गंभीर

तेल अवीव । इजरायल के दक्षिणी शहरों में न्यूक्लियर सिटी डिमोना के साथ अराद में ईरान ने बड़ा मिसाइल अटैक किया है। शनिवार को दक्षिणी शहरों डिमोना और अराद में...

प्रधानमंत्री मोदी के नाम दर्ज सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने का रिकॉर्ड, भाजपा नेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है, जब वे देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले सरकार प्रमुख बने।...

असम चुनाव के लिए टीएमसी ने जारी की दूसरी सूची, सात उम्मीदवारों के नाम घोषित

दिसपुर । असम विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से यह घोषणा पार्टी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री...

admin

Read Previous

पीएम मोदी ने पेरिस ओलंपिक से लौटे भारतीय खिलाड़ियों से की मुलाकात

Read Next

सिविल कोड पर लाल किले से बोले पीएम मोदी तो बाबा साहेब का नाम लेकर जयराम रमेश ने साधा निशाना, राजनीतिक जानकारों से मिला ऐसा जवाब

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com