पीएम मोदी ने 400 सीटें मांगी, लोगों ने उनकी बात मानी : हरियाणा के मंत्री

यमुनानगर । लोकसभा चुनाव के संपन्न होने और नतीजों के आने से ठीक पहले तमाम एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आए। एनडीए एक बार फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। एग्जिट पोल को एक तरफ जहां सत्ता पक्ष के नेता सही बता रहे हैं, वहीं विपक्ष के नेता इसे गलत बता रहे हैं। विपक्ष का दावा है कि नतीजे एग्जिट पोल के विपरीत होंगे और देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

एग्जिट पोल पर हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। हालांकि, यह केवल एक अनुमान है, लेकिन अनुमान सच्चाई के आसपास ही होते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से 400 सीटें देने की अपील की थी, लोगों ने उस बात को मान लिया है। रोहतक और सिरसा में मुकाबला कड़ा था, लेकिन फिर भी ये सीटें भाजपा ही जीतेगी।

नौकरियों में सामाजिक आर्थिक आधार पर आरक्षण को हाई कोर्ट द्वारा खारिज करने पर कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार ने बहुत अच्छा काम किया था, समाज में समानता लाने का प्रयास किया गया। सरकार अब सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी क्योंकि हम मानते हैं कि हमारी सरकार ने प्रदेश के लिए अच्छा काम किया है।

नौकरी के मामले पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा सरकार को निशाने पर लिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार से कई गुना भर्ती मौजूदा सरकार ने की है। हुड्डा सरकार की ज्यादातर भर्तियां रद्द हो चुकी हैं। मौजूदा सरकार अपना कार्यकाल पूरा होने तक हुड्डा सरकार से 2 गुना ज्यादा नौकरी देने का काम करेगी।

बता दें कि हरियाणा के एग्जिट पोल में लगभग सभी एजेंसियों ने बीजेपी के लिए बढ़त बताई है, लेकिन कुछ एग्जिट पोल ने बीजेपी को नुकसान भी दिखाया है। पिछली बार बीजेपी राज्य की सभी 10 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। इस बार अनुमान के मुताबिक, बीजेपी को कुछ सीटों का नुकसान हो सकता है।

–आईएएनएस

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

केरल पीएससी में मूल्यांकन की गड़बड़ी से राजनीतिक हंगामा, मंत्री ने उच्च-स्तरीय जांच की मांग की

तिरुवनंतपुरम । केरल लोक सेवा आयोग (केपीएससी) में मूल्यांकन की एक बड़ी चूक ने राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया है। इससे राज्य योजना बोर्ड में वरिष्ठ पदों के लिए...

मध्य प्रदेश की 12 उद्यानिकी फसलों को मिला जीआई टैग, पैदावार बढ़ाने के प्रयास जारी

भोपाल | मध्य प्रदेश ने उद्यानिकी क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है क्योंकि राज्य की 12 उद्यान की फसलों को जीआई टैग हासिल हुआ है। संभवत: देश में यह...

मुंबई में बिजली संकट पर विधानसभा में हंगामा, स्पीकर ने बीईएसटी अधिकारियों को लगाई फटकार

मुंबई । दक्षिण और मध्य मुंबई में बिजली का संकट गहराने से मंगलवार को महाराष्ट्र विधानसभा में जबरदस्त सियासी हंगामा हुआ। अलग-अलग पार्टियों के विधायकों ने 8 से 12 घंटे...

पीएम मोदी ने दी भारत-सेशेल्स साझेदारी को नई दिशा, 19 अहम बिंदुओं पर बनी सहमति

विक्टोरिया । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय सेशेल्स दौरा सम्पन्न हो गया है और वह स्वदेश के लिए रवाना हो चुके हैं। पीएम मोदी के इस दौरे...

admin

Read Previous

मुक्केबाज अमित पंघाल ने हासिल किया ओलंपिक कोटा

Read Next

‘आप बस इंतजार कीजिए’, एग्जिट पोल को लेकर पूछे गए सवाल पर बोले भूपेंद्र हुड्डा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com