‘आप बस इंतजार कीजिए’, एग्जिट पोल को लेकर पूछे गए सवाल पर बोले भूपेंद्र हुड्डा

रोहतक । एग्जिट पोल सामने आने के बाद हरियाणा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र हुड्डा का बयान सामने आया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पोल तो आते रहते हैं। आप लोग महज चार जून का इंतजार कीजिए। जब नतीजों की घोषणा होगी।

इस बीच, जब उनसे हरियाणा की मौजूदा स्थिति पर सवाल किया गया, तो उन्होंने दो टूक कहा कि हरियाणा में राज्य की जनता जो भी फैसला करे, हमारे लिए सर्वोपरि होगा। इस तरह से उन्होंने सीधे तौर पर कुछ भी कहने से परहेज किया और सब कुछ जनता पर छोड़ दिया।

वहीं, उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी बौखलाहट यह बताने के लिए पर्याप्त है कि वो नतीजों की घोषणा से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर चुके हैं। जिस तरह से वो अपना आक्रोश अधिकारियों पर जाहिर कर रहे हैं, उससे तो यही पता चलता है कि उन्होंने बहुत जल्द अपनी हार स्वीकार ली।

इसके अलावा उन्होंने दिल्ली और हरियाणा के बीच पानी की किल्लत पर जारी रार पर कहा कि प्रदेश सरकार अपने हिस्से का तो पानी ले नहीं सकती। ये लोग सिर्फ और सिर्फ इधर–उधर की बात कर रहे हैं। इनसे कुछ होने वाला नहीं है। इन्होंने 10 साल सत्ता में रहकर बर्बाद किया और कुछ नहीं।

जब उनसे आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा संगठन को मजबूत करने की दिशा में उठाए गए कदमों के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने दो टूक कहा कि हमारा संगठन तो लोग हैं। हम लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और उनसे सवाल कर रहे हैं कि हम उनके लिए क्या बेहतर कर सकते हैं। जनता का हित हमारे लिए हमेशा से ही सर्वोपरि रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने जनता के हित में कोई कदम नहीं उठाया है। इन लोगों ने सिर्फ और सिर्फ अपना कार्यकाल बर्बाद कर जनता के हितों पर कुठाराघात किया है।

बता दें कि हरियाणा के लिए आए एग्जिट पोल में बीजेपी को अच्छी बढ़त दिखाई गई है। पिछली बार यानी 2019 में बीजेपी ने यहां सभी दस सीटें जीती थी, लेकिन शनिवार को सामने आए एग्जिट पोल में इसे कुछ सीटों का नुकसान बताया गया है।

–आईएएनएस

‘फरार’ कोलकाता पुलिस अधिकारी को पूछताछ के लिए पेश किया जाए, ईडी ने सुरक्षा निदेशक से की मांग

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल सरकार के सुरक्षा निदेशक के कार्यालय से अनुरोध किया कि कोलकाता पुलिस के फरार डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास को...

अमूल ने दूध की कीमतों में की बढ़ोतरी, प्रति लीटर 2 रुपए तक बढ़े दाम; 14 मई से लागू होंगी नई कीमतें

नई दिल्ली/अहमदाबाद । आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगने जा रहा है। गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (जीसीएमएमएफ), जिसके स्वामित्व में आनंद मिल्क यूनियन लिमिटेड (अमूल)...

नीट पेपर लीक की सीबीआई जांच केरल तक पहुंची

तिरुवनंतपुरम । नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में जांच का दायरा अब केरल तक पहुंच गया है। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) राज्य के दो जिलों के छात्रों की संभावित...

एनआईए को बड़ी सफलता, वांछित नार्को-आतंक आरोपी इकबाल सिंह को पुर्तगाल से लाया गया भारत

नई दिल्ली । राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को बड़ी सफलता मिली है। वांछित नार्को-आतंकवादी इकबाल सिंह उर्फ ​​शेरा को गिरफ्तार करके पुर्तगाल से भारत लाया गया है। अधिकारियों ने कहा...

तमिलनाडु में सियासी संग्राम : एमके स्टालिन ने टीवीके सरकार पर लगाया ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ का आरोप

चेन्नई । तमिलनाडु की राजनीति में विश्वास मत के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुन्नेत्र कझगम (डीएमके) प्रमुख एमके स्टालिन ने सोशल मीडिया पर...

प्रतीक यादव की मौत पर सिविल अस्पताल के सीएमएस बोले, ‘एकाएक खराब हुई थी तबीयत, हॉस्पिटल पहुंचने से पहले निधन’

लखनऊ । सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर...

बंगाल स्कूल जॉब केस: डीएम को ‘दागी’ शिक्षकों की सूची तैयार करने का निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के शिक्षा विभाग ने सभी जिला मजिस्ट्रेटों को पत्र जारी कर उन्हें अपने-अपने जिलों में 'दागी' उम्मीदवारों की सूची संकलित करने का निर्देश दिया है, जिन्होंने...

असम में एनडीए की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा उत्साहित, केशव मौर्य बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर

लखनऊ । असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी और हिमंता बिस्वा सरमा के फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का...

पश्चिम बंगाल: दक्षिण 24 परगना में भाजपा उम्मीदवार पर हमला करने के आरोप में दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में भाजपा के एक उम्मीदवार पर हमला करने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। सरकार के...

प्रयागराज में गरजे अखिलेश यादव, बोले- भाजपा चाहे तो पूजा पाल को बना दे उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रयागराज दौरे के दौरान भाजपा सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कैबिनेट विस्तार में विधायक पूजा...

पॉक्सो मामले में अंतरिम जमानत के लिए तेलंगाना हाईकोर्ट पहुंचे केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे, दायर की याचिका

हैदराबाद । केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी भागीरथ ने पॉक्सो मामले में अंतरिम जमानत की मांग करते हुए तेलंगाना हाईकोर्ट का रुख किया है। गर्मी...

पहले जानकारी दुरुस्त करें केजरीवाल जी! जब इराक-अमेरिका लड़ ही नहीं रहे तो पीएम मोदी इससे उपजे हालात को लेकर देश को क्या बताएंगे?

नई दिल्ली । इराक, इराक और सिर्फ इराक... दुनियाभर की मौजूदा स्थिति के लिए 'इराक-अमेरिका युद्ध' जिम्मेदार है। यह कहना है अरविंद केजरीवाल का। जब दुनियाभर में मिडिल ईस्ट के...

admin

Read Previous

पीएम मोदी ने 400 सीटें मांगी, लोगों ने उनकी बात मानी : हरियाणा के मंत्री

Read Next

डब्ल्यूएचओ ने अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य नियमों में संशोधन किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com