ईरान संकट: उमर अब्दुल्ला ने विदेश मंत्री जयशंकर से की बात, कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा का मिला आश्वासन

जम्मू । ईरान में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बात की। मुख्यमंत्री ने ईरान में पढ़ाई कर रहे केंद्र शासित प्रदेश के छात्रों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जाने का आश्वासन मिलने के बाद विदेश मंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि उन्होंने अभी-अभी विदेश मंत्री जयशंकर जी से ईरान में बदलती स्थिति के बारे में बात की।

मुख्यमंत्री ने लिखा, “उन्होंने (एस. जयशंकर) मुझे मौके की स्थिति का आकलन और विदेश मंत्रालय की ओर से किए जा रहे उपायों के बारे में जानकारी दी। मैं आभारी हूं कि उन्होंने आश्वासन दिया कि ईरान में जम्मू-कश्मीर के छात्रों और अन्य लोगों के जीवन व हितों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।”

इसी बीच, पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्षी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भी एस. जयशंकर और विदेश मंत्रालय से तुरंत हस्तक्षेप करने और छात्रों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “कश्मीर समेत देशभर के हजारों छात्र मौजूदा अस्थिर हालात के बीच ईरान में फंसे हुए हैं। इससे परेशान माता-पिता अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर बहुत चिंतित हैं, जिससे उनमें गहरा डर और चिंता पैदा हो गई है। एस. जयशंकर और विदेश मंत्रालय से आग्रह है कि तुरंत हस्तक्षेप करें व उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करें।”

ईरान में एमबीबीएस समेत अलग-अलग कोर्स की पढ़ाई करने वाले सबसे ज्यादा छात्र घाटी के हैं। इसके अलावा, जम्मू और कश्मीर से हर साल बड़ी संख्या में शिया मुसलमान ईरान में विभिन्न मुस्लिम तीर्थस्थलों और ऐतिहासिक स्थलों पर जाते हैं। जानकारी के अनुसार, अभी भी काफी कश्मीरी शिया मुसलमान ईरान में हैं।

हालांकि, ईरान की वर्तमान स्थिति के बाद परिवारों में अपनों की सुरक्षा को लेकर गहरे डर की स्थिति बन रही है।

–आईएएनएस

पीएम मोदी ने कतर, ओमान और कुवैत के नेताओं से की बात, भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंतित

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी, ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक और कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख...

मिडिल ईस्ट के मुश्‍क‍िल हालातों में फंसे लोगों के ल‍िए राहत, इंडिगो ने शुरू कीं उड़ानें

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट और फारस की खाड़ी में बदलते हालात को देखते हुए इंड‍िगो एयरलाइन ने वहां फंसे लोगों को निकालने के ल‍िए अपनी सेवाएं शुरू कर दी...

पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल ने पार किया 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा

नई दिल्ली ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल जगत में एक और अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 3 करोड़ (30 मिलियन) सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर...

खामेनेईकी मौत के बाद भारत में हाईअलर्ट, कानून-व्यवस्था के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

नई दिल्ली । मध्य पूर्व के हालात को देखते हुए भारत में हाईअलर्ट जारी किया गया है। गृह मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियों ने सभी राज्यों को संदिग्ध लोगों पर नजर...

पीएम मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस और बहरीन के किंग से की बात, हमलों की कड़ी निंदा की

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दो महत्वपूर्ण टेलीफोन वार्ताएं कीं। उन्होंने बहरीन के किंग हमद बिन ईसा अल खलीफा और सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन...

ईरान में फंसे भारतीय छात्रों की वतन वापसी के ल‍िए नहीं चाहिए विशेष परमिशन : सईद रेजा मोतलाग

मुंबई । अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों और सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान के मौजूदा हालात गंभीर बने हुए हैं। ऐसे में वहां फंसे...

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पीएम मोदी ने बहरीन के किंग से बात की, हमलों की निंदा की

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बहरीन के किंग हमद बिन ईसा अल खलीफा से फोन पर बातचीत की, जिसमें उन्होंने बहरीन पर हुए हालिया हमलों की...

ईरान से संघर्ष के बीच अमेरिका ने बहरीन और कतर के लिए जारी की नई ट्रैवल एडवाइजरी

वाशिंगटन । ईरान में सैन्य अभियानों के बाद अमेरिका ने बहरीन और कतर के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में सुरक्षा जोखिमों और संभावित...

खामेनेई की मौत के बाद श्रीनगर में तनाव, प्रदर्शन हिंसक होने पर पुलिस ने किया बल प्रयोग

श्रीनगर । ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर में तनावपूर्ण हालात बन चुके हैं। सोमवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में लोग खामेनेई...

स्ट्रेटेजिक एयर कॉरिडोर बंद होने से विमान सेवाएं बाधित, दुनिया भर में सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते मिलिट्री तनाव के कारण वेस्ट एशिया में बड़े पैमाने पर एयरस्पेस बंद होने से ग्लोबल एविएशन इंडस्ट्री पर भारी दबाव...

तेलंगाना : सीएम रेड्डी ने खाड़ी में रहने वाले तेलुगु लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने ईरान और दूसरे खाड़ी देशों में रहने वाले सभी तेलुगु लोगों को इलाके में चल रहे संघर्ष की खबरों के मद्देनजर...

ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में देंगी धरना, मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में धरना देंगी। यह धरना राज्य में एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) प्रक्रिया के...

admin

Read Previous

भाजपा ने जारी किया आतिशी के खिलाफ नया पोस्टर, आम आदमी पार्टी से बर्खास्त करने की मांग

Read Next

रांची : ईडी कार्यालय में मारपीट का विवाद गरमाया, भाजपा बोली- जांच एजेंसी की स्वतंत्रता पर हेमंत सरकार का अनैतिक हमला

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com