मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र में ड्रग्स की तस्करी करने वाले व्यक्ति को पांच साल की कैद की सजा

भोपाल । नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के एक बयान के अनुसार, मध्य प्रदेश की एक विशेष एनडीपीएस अदालत ने गुरुवार को एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को पांच साल के कठोर कारावास और 50,000 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई।

बयान में कहा गया है कि देवास स्थित विशेष अदालत ने पुणे निवासी विवेक कुमार सिंह को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 8(सी) और 20 के तहत दोषी पाया और सजा सुनाई।

मामला 31 मार्च, 2024 का है, जब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के इंदौर जोन के अधिकारियों ने देवास टोल प्लाजा, बाईपास रोड पर भोपाल से पुणे जा रही एक बस को रोका।

जांच के दौरान, जमुना प्रसाद के पुत्र विवेक कुमार को 675 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। एनसीबी ने बताया कि इसको लेकर मामला दर्ज किया गया था।

एक बयान में कहा गया है कि जांच के दौरान पता चला कि जब्त की गई चरस हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से मंगाई गई थी और इसे पुणे ले जाया जाना था।

इस मामले में 14 मई, 2024 को देवास स्थित विशेष एनडीपीएस न्यायालय में शिकायत दर्ज की गई थी।

गुरुवार को न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 8(सी) और 20 के तहत पांच वर्ष के कठोर कारावास और 50,000 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई।

वहीं, पंजाब पुलिस गुरुवार को उन्होंने ड्रग तस्करी के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाई की। इन कार्रवाइयों में करीब 44 किलो हेरोइन जब्त की गई और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल दोनों ही मामलों में पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

पहले ऑपरेशन में अमृतसर के काउंटर इंटेलिजेंस ने 40 किलो हेरोइन के साथ एक नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। इस दौरान गांव कोट इस्से खान, जिला मोगा के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

शुरुआती जांच में पता चला कि ये लोग एक आदतन नशीले पदार्थों के तस्कर के निर्देश पर हेरोइन की बड़ी खेप इकट्ठा कर रहे थे। इस खेप को पंजाब के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करने की योजना थी।

इस मामले में एसएसओसी पुलिस थाना, अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पूरी सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यह भी पता लगाया जाएगा कि इस नेटवर्क का कोई सीमा पार कनेक्शन तो नहीं है।

–आईएएनएस

पीएम मोदी ने कतर, ओमान और कुवैत के नेताओं से की बात, भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंतित

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी, ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक और कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख...

मिडिल ईस्ट के मुश्‍क‍िल हालातों में फंसे लोगों के ल‍िए राहत, इंडिगो ने शुरू कीं उड़ानें

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट और फारस की खाड़ी में बदलते हालात को देखते हुए इंड‍िगो एयरलाइन ने वहां फंसे लोगों को निकालने के ल‍िए अपनी सेवाएं शुरू कर दी...

पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल ने पार किया 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा

नई दिल्ली ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल जगत में एक और अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 3 करोड़ (30 मिलियन) सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर...

खामेनेईकी मौत के बाद भारत में हाईअलर्ट, कानून-व्यवस्था के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

नई दिल्ली । मध्य पूर्व के हालात को देखते हुए भारत में हाईअलर्ट जारी किया गया है। गृह मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियों ने सभी राज्यों को संदिग्ध लोगों पर नजर...

पीएम मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस और बहरीन के किंग से की बात, हमलों की कड़ी निंदा की

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दो महत्वपूर्ण टेलीफोन वार्ताएं कीं। उन्होंने बहरीन के किंग हमद बिन ईसा अल खलीफा और सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन...

ईरान में फंसे भारतीय छात्रों की वतन वापसी के ल‍िए नहीं चाहिए विशेष परमिशन : सईद रेजा मोतलाग

मुंबई । अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों और सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान के मौजूदा हालात गंभीर बने हुए हैं। ऐसे में वहां फंसे...

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पीएम मोदी ने बहरीन के किंग से बात की, हमलों की निंदा की

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बहरीन के किंग हमद बिन ईसा अल खलीफा से फोन पर बातचीत की, जिसमें उन्होंने बहरीन पर हुए हालिया हमलों की...

ईरान से संघर्ष के बीच अमेरिका ने बहरीन और कतर के लिए जारी की नई ट्रैवल एडवाइजरी

वाशिंगटन । ईरान में सैन्य अभियानों के बाद अमेरिका ने बहरीन और कतर के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में सुरक्षा जोखिमों और संभावित...

खामेनेई की मौत के बाद श्रीनगर में तनाव, प्रदर्शन हिंसक होने पर पुलिस ने किया बल प्रयोग

श्रीनगर । ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर में तनावपूर्ण हालात बन चुके हैं। सोमवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में लोग खामेनेई...

स्ट्रेटेजिक एयर कॉरिडोर बंद होने से विमान सेवाएं बाधित, दुनिया भर में सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते मिलिट्री तनाव के कारण वेस्ट एशिया में बड़े पैमाने पर एयरस्पेस बंद होने से ग्लोबल एविएशन इंडस्ट्री पर भारी दबाव...

तेलंगाना : सीएम रेड्डी ने खाड़ी में रहने वाले तेलुगु लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने ईरान और दूसरे खाड़ी देशों में रहने वाले सभी तेलुगु लोगों को इलाके में चल रहे संघर्ष की खबरों के मद्देनजर...

ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में देंगी धरना, मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में धरना देंगी। यह धरना राज्य में एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) प्रक्रिया के...

admin

Read Previous

बीएमसी चुनाव में 140 से 150 सीट जीतेंगे: रामदास आठवले

Read Next

चिराग पासवान ने तेज प्रताप के एनडीए में शामिल होने की अटकलों पर टिप्पणी से इनकार किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com