पाक ने कोई गुस्ताखी की तो उसे जीवनभर का सबक सिखाएंगे : अमरिंदर सिंह

अमृतसर: देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार को पाकिस्तान के नापाक मंसूबों से सीमावर्ती राज्य की रक्षा करने का संकल्प लिया। साथ ही उन्होंने केंद्र के कृषि कानूनों को समाप्त करने के लिए किसानों का समर्थन करने की प्रतिबद्धता जताई। आजादी के 75वें साल बाद भी पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी चौकसी बरतने का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “हम पंजाब में अपने क्षेत्र पर किसी भी हमले को बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

यहां राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद पंजाब के लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की, “अगर वे हमें परेशान करने की कोशिश करते हैं तो हम उन्हें (पाकिस्तान को) उनके जीवनभर का सबक सिखाएंगे।”

राज्य में हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए पड़ोसी देश द्वारा ड्रोन के इस्तेमाल की ओर इशारा करते हुए मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि पाकिस्तान पंजाब में किसी भी ढिलाई का फायदा उठाने का कोई मौका नहीं छोड़ेगा।

उद्योग के विकास और अपने लोगों की प्रगति को बढ़ावा देने के लिए राज्य में शांति सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार गैंगस्टरों और आतंकवादियों सहित किसी भी खतरे को बर्दाश्त नहीं करेगी।

“हम उनसे सख्ती से निपटेंगे। पंजाब के लिए कोई भी खतरा हमारे पूरे देश के लिए खतरा होगा।”

बाद में स्वतंत्रता दिवस समारोह से इतर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने किसानों के लगातार हो रहे आंदोलन पर चिंता व्यक्त की और कहा कि उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ अपनी बैठकों के दौरान इस मुद्दे को उठाया था।

उन्होंने कहा कि उन्होंने कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग की, जो किसान विरोधी और संविधान की भावना के खिलाफ हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इन कानूनों को रद्द करने के लिए किसानों के साथ संघर्ष करना जारी रखेंगे और इस संघर्ष में अपनी जान गंवाने वालों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे।

मुख्यमंत्री ने टोक्यो ओलम्पिक में राज्य का नाम रौशन करने वाले 20 पुरुषों और महिलाओं के प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त किया और कहा कि नकद पुरस्कार के अलावा उन सभी को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

editors

Read Previous

मॉडल वर्ष 2022 से मॉडल 3 और मॉडल वाई की रेंज बढ़ाएगी टेस्ला

Read Next

2 अगस्त को स्कूल खोलने के फैसले पर गहलोत सरकार पर निशाना

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com