झारखंड चुनाव में हमारी तैयारी पूरी, भाजपा को जवाब देगा गठबंधन : गुलाम अहमद मीर

रांची । झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी और गठबंधन की स्थिति पर प्रतिक्रिया व्यक्त की।

गुलाम अहमद मीर ने कहा कि उनकी पार्टी पूरी तरह से चुनावी तैयारियों में जुटी है। गठबंधन सरकार पिछले पांच वर्षों से राज्य में कार्यरत है और उसने जो काम किया है, उस पर चर्चा होनी चाहिए।

भाजपा पर जुबानी हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, “हम मोदी सरकार की तरह नहीं हैं जो 10 साल का अपना हिसाब नहीं देती और केवल स्लोगन पेश करती है। हम मैदान में पूरी तैयारी के साथ जा रहे हैं। साल 2019 में हमारे मेनिफेस्टो के तहत जो वादे किए गए थे, हमने उससे अधिक काम किया है और लोगों को लाभ दिया है।”

आगामी चुनावों के लिए रोडमैप पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हम एक-दो दिन में आगे के लिए एक रोडमैप तैयार कर रहे हैं। झामुमो और कांग्रेस मिलकर अपनी क्रेडिबिलिटी बढ़ाने के लिए एक साथ काम कर रहे हैं। हमारी योजना यह है कि हम अपने पिछले कार्यक्रमों को और बेहतर बनाएं और यदि हम सत्ता में आते हैं, तो हम 10 पैसे को 25 पैसे करने की योजना बना रहे हैं।

गठबंधन के सदस्यों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि हमारे गठबंधन में 42 सीटें झामुमो के लिए, 31 कांग्रेस के लिए और पांच सीटें आरजेडी के लिए निर्धारित हैं। कुछ सीटों पर अभी निर्णय लिया जाना बाकी है। यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। अगर दोनों पार्टियां भी लड़ेंगी, तो भाजपा की कोई संभावना नहीं होगी।

आरजेडी के उम्मीदवारों के नामांकन पर उन्होंने कहा कि हमारी बातचीत के बाद हमने यह तय किया कि छतरपुर में हम लड़ेंगे और विश्रामपुर में आरजेडी का उम्मीदवार होगा। यदि आरजेडी का उम्मीदवार समय पर नामांकन नहीं भर पाया, तो हम राजनीतिक रास्ता निकालेंगे। भाजपा द्वारा कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को झारखंड में सवाल उठाने का कोई हक नहीं है। उन्हें पहले अपनी क्लीयरेंस करनी होगी। हमारी पार्टी ने पिछले पांच वर्षों में कई योजनाएं लागू की हैं, जिनमें से कई कोविड-19 के कारण प्रभावित हुईं।

उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार ने पेंशन योजनाओं में बदलाव किया, 200 यूनिट बिजली का बिल माफ किया, किसानों की ऋण माफी 50 हजार रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये की। हम झूठे वादों और ईडी-सीबीआई को आगे करके चुनाव नहीं लड़ते। हम जनता की मांगों को गंभीरता से लेते हैं। मीर ने आगे कहा कि वह एक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत छह-सात गारंटियों के साथ जनता के सामने आएंगे। हमारा उद्देश्य यह है कि जब हम सत्ता में आएं, तो जनता से किए गए वादों पर पूरी ईमानदारी से अमल किया जाए।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

एक्शन-ड्रामा में नजर आएंगे अनिल कपूर, शुरू हई ‘सूबेदार’ की शूटिंग

Read Next

दिल्ली सरकार एमसीडी कर्मचारियों के लाभ के लिए कोई स्कीम लेकर नहीं आई : बांसुरी स्वराज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com