नूंह हिंसा: अब तक 44 एफआईआर व 139 गिरफ्तारियां

गुरुग्राम : हरियाणा पुलिस ने नूंह और गुरुग्राम जिलों में हुए सांप्रदायिक दंगों में अब तक 44 एफआईआर दर्ज की है और 139 लोगों को गिरफ्तार किया है।

दोनों जिलों में तनाव व्याप्त है, जहां स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है।

31 जुलाई को भड़की हिंसा में शामिल और फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। नूंह दंगों के सिलसिले में अब तक 44 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 139 को गिरफ्तार किया गया है, इनमें 23 को बुधवार रात पकड़ा गया।

नूंह में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है।

मामले की जांच के लिए 10 विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाएगा। एसआईटी पांच-पांच एफआईआर की जांच करेंगी।

वे मोनू मानेसर जैसे गौरक्षकों द्वारा पोस्ट किए गए भड़काऊ वीडियो की भी जांच करेंगे।

नूंह की भीड़ को उकसाने के आरोपी मनु और अन्य झड़प के बाद से फरार हैं।

नूंह के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत पंवार ने कहा कि नूंह में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, “नूंह में वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया गया है और पुलिस को प्रशासन के आदेशों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया गया है। फरार लोगों को गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।”

नूंह में भड़की और गुरुग्राम तक फैली झड़प में दो होम गार्ड और एक मौलवी समेत सात लोगों की मौत हो गई। 31 जुलाई को नूंह में एक जुलूस के दौरान हिंसा भड़क गई थी, इसके बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया।

इसके साथ ही इंटरनेट पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था। नूंह, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और झज्जर जिलों में अभी भी धारा-144 लगी हुई है।

पंवार ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल की 14 कंपनियां तैनात हैं, जबकि शैक्षणिक संस्थान अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा नूंह में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्रवार 10 ड्यूटी मजिस्ट्रेट और छह स्पेशल ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

एसपी नूंह नरेंद्र सिंह बिजारनिया ने कहा, “पुलिस की 14 कंपनियां पूरे दिन प्रमुख स्थानों पर गश्त कर रही हैं। प्रमुख क्षेत्रों की बैरिकेडिंग कर दी गई है। साइबर अपराध पुलिस स्टेशनों की टीमें सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर नजर रख रही हैं। जो कोई भी गलत सूचना फैलाने में शामिल पाया जाएगा, सख्त सजा दी जाएगी।”

आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस...

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

admin

Read Previous

राष्ट्रपति ने किया एशिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव “उन्मेष “का शुभारंभ

Read Next

ऑटोप्सी में नितिन देसाई की ‘फांसी से मौत’ की पुष्टि

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com