जहरीली शराब पीकर मरने वालों से कोई सिम्पैथी नहीं : नीतीश कुमार

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को साफ कर दिया गया कि जहरीली शराब पीकर मरने वालों को सरकार किसी हाल में कोई मुआवजा नहीं देगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जहरीली (गंदा) शराब पीकर मरने वालों से कोई ‘सिम्पैथी’ नहीं है। मुख्यमंत्री ने फिर कहा कि जो जहरीली शराब पीएगा, वह मरेगा ही। बिहार विधानसभा और विधान परिषद में सारण जिले में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत के बाद सदन में हंगामा मचा हुआ है। विपक्ष मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग कर रहा है।

इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में बोलते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी लागू रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में शराबबंदी लागू है, ऐसे में शराब पीकर मरने वालों को किसी तरह की मदद दी जाए, यह हो ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि अगर कोई शराब पीएगा और गड़बड़ पीएगा तो मरेगा ही।

उन्होंने कहा कि अगर कोई शराब पीकर मर जाता है, तो उसके प्रति हमदर्दी नहीं रखनी चाहिए। लोगों को शराब पीने से मना करना चाहिए। यह गंदी चीज है। उन्होनें कहा कि सभी लोगों का यह फैसला है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी इसकी तारीफ की थी। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि भाजपा शासित राज्यों में भी जहरीली शराब पीकर लोगों की मौत होती है।

उल्लेखनीय है कि सारण जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मरने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। बताया जाता है कि जहरीली शराब पीने से 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि जिला प्रशासन 30 लोगों के ही मरने की पुष्टि कर रहा है।

सारण में जहरीली शराबकांड के कारण मशरख थाना प्रभारी रितेश मिश्रा और चौकीदार विकेश तिवारी को गुरुवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह ने सेना के नए दक्षिणी कमान प्रमुख का पदभार संभाला

Read Next

कलकत्ता हाईकोर्ट का डब्ल्यूबीबीपीई को निर्देश : पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण शिक्षकों को प्रमाणपत्र दें

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com