एनडीए सांसदों ने ‘संविधान पर चर्चा’ और ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को देश के लिए जरूरी बताया

नई दिल्ली । केंद्रीय कैबिनेट ने गुरुवार को ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल को मंजूरी दे दी है। अब इस पर लोकसभा और राज्यसभा में पेश किया जाएगा। इस बिल को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। वहीं, शुक्रवार को सदन में संविधान पर चर्चा हो रही है।

एनडीए दल के नेताओं ने शुक्रवार को आईएएनएस से बात करते हुए इन दोनों को देश के लिए जरूरी बताया। भारतीय जनता पार्टी से सांसद निशिकांत दुबे ने संविधान पर चर्चा को लेकर बोला, “हमारे पूर्वजों ने देश के लिए बहुत कुर्बानी दी, जिसके बाद देश स्वतंत्र हुआ। संविधान बनाने के लिए उन्होंने बहुत चर्चाएं की, लेकिन आज की चर्चा को देखेंगे तो लगेगा जमीन-आसमान का फर्क है।”

वहीं, ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्ष को चाहिए कि इस पर चर्चा हो।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, ” ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर गुरुवार को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। अब आगे का काम इससे संबंधित मंत्रालय करेंगे। विपक्ष को सदन में अच्छी चर्चा करनी चाहिए।”

जनता दल (यूनाइटेड) से सांसद संजय झा ने संविधान पर चर्चा को लेकर बोला, “यह बहुत अच्छी बात है। इस पर चर्चा होनी चाहिए। सभी को शांति से अपनी बात रखने देना चाहिए। कब और किसने संविधान पर खतरा लाया, इस मुद्दे पर भी बात होनी चाहिए। बिहार के कौन से गवर्नर ने राष्ट्रपति शासन लगा दिया था। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने उसके खिलाफ फैसला सुनाया था। लोगों को याद दिलाना चाहिए, संविधान पर कब-कब खतरा आया।”

उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा में वही लोग संविधान में खतरे होने की बात कह रहे थे, जिनके द्वारा संविधान को खतरे में लाया गया। वहीं, ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को संजय झार ने स्वागत योग्य कदम बताया।

केंद्रीय मंत्री प्रताप राव जाधव ने संविधान पर चर्चा को लेकर कहा, इस पर चर्चा के लिए कई सांसदों ने मांग की थी, जिसको लोकसभा के अध्यक्ष ने मान लिया। शुक्रवार को सवाल होंगे, शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसका जवाब देंगे।

‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ को लेकर उन्होंने कहा, “हमारे देश में कई चुनाव होते हैं। जिसके कारण कई महीनों तक आचार संहिता लग जाती है। देश का काम ठप हो जाता है। इसमें बहुत पैसा खर्च होता है, विकास पर भी असर दिखता है। ऐसे में अगर ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ लागू हो जाए, तो पैसों और समय की बचत होगी। वहीं, हम तेज गति से आगे बढ़ेंगे।”

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

राज्यसभा : सभापति धनखड़ बोले किसान का बेटा हूं, नेता प्रतिपक्ष खड़गे ने कहा- मैं मजदूर-किसान का पुत्र

Read Next

राहुल गांधी को गुल्लक भेंट करने वाले बच्चों के माता-पिता ने की खुदकुशी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com