काबुल बम धमाकों में 12 अमेरिकी सैन्यकर्मियों समेत 60 से ज्यादा की मौत

काबुल, 27 अगस्त (आईएएनएस)| काबुल हवाई अड्डे पर गुरुवार को विस्फोट की घटना में 12 अमेरिकी सैन्य कर्मियों सहित 60 से अधिक लोग मारे गए और लगभग 150 घायल लोग हो गए। यूएस सेंट्रल कमांड कमांडर जनरल केनेथ एफ मैकेंजी जूनियर ने पुष्टि की है कि दो आत्मघाती बम विस्फोटों में 12 अमेरिकी सेवा सदस्य मारे गए हैं और 15 घायल हुए हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस में बोलते हुए अफगानिस्तान से पलायन कर रहे लोगों को निकालने का संकल्प लिया।

उन्होंने यह भी वादा किया कि अमेरिका हमलों के पीछे लोगों की तलाश करेगा और उन्हें सजा देगा।

पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने एक बयान में कहा कि हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मारे गए और घायल सभी लोगों के प्रियजनों और टीम के साथियों के साथ हैं।

धमाका एबी गेट के बाहर हुआ, जहां अमेरिकी और ब्रिटिश सेनाएं तैनात हैं, और पास के एक होटल भी उसकी चपेट में आ गया, जहां शरणार्थियों रुके है।

ब्रिटिश प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि हमला घृणित है, लेकिन यह यूके के ऑपरेशन को बाधित नहीं करेगा।

यह हमला चेतावनी के बाद हुआ कि आतंकवादी हमले हो सकते हैं, क्योंकि राष्ट्र 31 अगस्त की समय सीमा से पहले लोगों को निकालने कि कोशिश कर रहे हैं।

अमेरिकी मीडिया ने कहा कि कम से कम चार नौसैनिक मारे गए।

इससे पहले, एक ट्वीट में, किर्बी ने कहा कि वे पुष्टि कर सकते हैं कि एबी गेट पर विस्फोट एक जटिल हमले का परिणाम था जिसके परिणामस्वरूप कई अमेरिकी और नागरिक हताहत हुए। हम बैरन होटल, एबे गेट से थोड़ी दूरी पर कम से कम एक अन्य विस्फोट की पुष्टि भी कर सकते हैं।

तालिबान ने एक क्षेत्र में दोहरे विस्फोटों की निंदा की, उन्होंने कहा कि ये क्षेत्र अमेरिकी सेना के नियंत्रण में था।

प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने एक ट्वीट में कहा, “इस्लामिक अमीरात काबुल हवाई अड्डे पर नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट की कड़ी निंदा करता है।”

एक अन्य प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने कहा कि तालिबान अपने लोगों की सुरक्षा पर पूरा ध्यान दे रहा है।

अफगान पत्रकार बिलाल सरवरी ने एक ट्वीट में कहा कि विस्फोट एक सीवेज नहर में हुआ जहां अफगानों की जांच की जा रही थी।

उन्होंने कहा कि एक आत्मघाती हमलावर ने बड़ी भीड़ के बीच में खुद को उड़ा लिया। कम से कम एक और हमलावर ने गोली चलानी शुरू कर दी, इलाके में कई चश्मदीद गवाह और एक दोस्त ने मुझे यह सब बताया है।

लोगों की भारी भीड़ पाकिस्तान के साथ अफगानिस्तान की सीमा पर भी जमा हो गई है क्योंकि लोग तालिबान शासन से बचकर निकलने की कोशिश कर रहे हैं।

–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

editors

Read Previous

स्कूली छात्रों में उद्यमशीलता को बढ़ाने के लिए यूथ आइडियाथॉन अवार्ड

Read Next

प्रधानमंत्री 25 नवंबर को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की आधारशिला रखेंगे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com