स्कूली छात्रों में उद्यमशीलता को बढ़ाने के लिए यूथ आइडियाथॉन अवार्ड

नई दिल्ली ।स्कूली छात्रों में उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित इंडिया@75 यूथ आइडियाथॉन में उत्तर प्रदेश के सीतापुर के विद्या ज्ञान स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा दक्षणी पांडेय को विजेता घोषित किया गया। उसे पुरस्कार में एक लाख रुपये की नगद राशि और प्रमाण पत्र प्रदान किये गए।

जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल के कक्षा 8 के आर्यमान शर्मा पहले उप विजेता और फतेहाबाद के सेंट जॉन इंटरनेशनल स्कूल की पूजा भाटू दूसरी उप विजेता रही।

कौशल विकास मंत्रालय और थिंकस्टार्टअप द्वारा आयोजित इस उत्सव में देशभर से 5,000 स्कूलों और भारत से बाहर सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों से 62,500 से अधिक बच्चों ने भाग किया।
दक्षणी पांडेय ने यह उपलब्धि अनगिनत शिशुओं के जीवन को बचाने में सक्षम और किफायती ऑटोमोटिव प्रोटोटाइप का विकास करने के लिए हासिल की है। वहीं आर्यमान शर्मा को इंटर्नशिप का पता लगाने में सहायक ऐप बनाने लिए प्रथम उप विजेता घोषित किया गया। पूजा भाटू को महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित केचुआ खाद और जैविक उत्पादों के के लिए दूसरा उप विजेता घोषित किया गया।

इंडिया@75 यूथ आइडियाथॉन के प्रथम उप विजेता को 60,000 रूपये और दूसरे उप विजेता को 40,000 रूपये का पुरस्कार और साथ ही मार्गदर्शन एवं इनक्यूबेशन का अवसर प्रदान किया गया है।

दक्षणी पांडेय को बेस्ट ऑटोमोटिव आइडिया का भी अवार्ड प्रदान किया गया और साथ ही उसे 25,000 रूपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

आईआईटी दिल्ली के निदेशक वी. रामगोपाल समारोह के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा, “मुझे व्यक्तिगत तौर पर लगता है कि रचनात्मकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी साक्षरता और इस रचनात्मकता को बढ़ाना हमारे लिए आवश्यक है क्योंकि यदि हम ऐसा नहीं करेंगे तो किसी दिन गूगल हमारी जगह ले लेगा।”

विजेताओं के नामों की घोषणा करते हुए एमईपीएससी के सीईओ कर्नल अनिल कुमार पोखरियाल ने कहा, हमारे लिए आवश्यक हो गया है कि हमारे देश के भविष्य का प्रतिनिधित्व करने वाले युवा बच्चों का उद्यमशीलता के सिद्धांतों से परिचय कराया जाय। हम तभी ऐसी पीढ़ी तैयार कर सकेंगे जो खुद को नौकरी हासिल करने तक सीमित ना रखकर रोजगार के अवसरों का सृजन करने में समक्ष हो।”

थिंकस्टार्टअप की संस्थापक सुश्री शिवानी सिंह ने कहा, “हमारे देश के युवाओं में ऐसे अनूठे विचार पनप रहे हैं जो हमें ना केवल टिकाऊ वृद्धि की ओर ले जाएंगे, बल्कि इस पूरी मानवता को एक उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाएंगे और यह हासिल करने के लिए हमें इन युवा उद्यमशील दिमाग को पोषित करने और उनका विजन हासिल करने में उनकी मदद करने की जरूरत है।”

अफगानिस्तान ने लगाया आरोप, युद्धविराम के बावजूद पाकिस्तान डूरंड लाइन पर कर रहा गोलाबारी

काबुल । पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने ईद के मद्देनजर 18 से 23 मार्च अस्थायी युद्ध विराम पर सहमति जताई है, लेकिन अफगानिस्तान का आरोप है कि पाकिस्तान की सेना युद्ध...

सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद में एक भारतीय नागरिक की मौत, दूतावास ने जताया दुख

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग को आज 21 द‍िन हो गए हैं। इस बीच सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद से एक भारतीय नागरिक की मौत की...

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने काबुल हवाई हमले पर उठाए गंभीर सवाल, पाकिस्तान से मांगा जवाब

काबुल/इस्लामाबाद । वैश्विक मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित एक नशामुक्ति पुनर्वास केंद्र पर पाकिस्तान के हालिया हवाई हमले को लेकर अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के...

हॉर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देना तेहरान की दोस्ती का प्रमाण: ईरानी राजनयिक

मुंबई । मुंबई में ईरान के महावाणिज्य दूत सईद रज़ा मोसायब मोतलघ ने शुक्रवार को कहा कि हॉर्मुज़ स्ट्रेट के जरिए भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने का तेहरान का...

ओमान की खाड़ी के पास इंडियन नेवी ने बढ़ाई अपने वॉरशिप की तादाद, भारतीय फ्लैग्ड शिप्स को कर रही है एस्कॉर्ट

नई दिल्ली । वेस्ट एशिया में युद्ध जैसे हालातों ने दुनिया भर में एनर्जी सिक्योरिटी पर संकट के बादल खड़े कर दिए हैं। भारतीय फ्लैग्ड टैंकरों को 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'...

लारीजानी देश के समर्पित सेवक थे, यूएस-इजरायल के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए यूएन : ईरान

नई दिल्ली । ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिव अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी, सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में आंतरिक सुरक्षा के उप-प्रमुख अलीरेजा बायात, समेत कई...

जापानी पीएम का यूएस दौरा: ट्रंप के साथ करेंगी अहम बैठक, ‘रेयर अर्थ’ और ‘एआई’ पर समझौते की उम्मीद

टोक्यो । जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची बुधवार रात तीन-दिवसीय दौरे पर वाशिंगटन के लिए रवाना होंगी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के...

आईडीएफ का दावा: गाजा में हमास नौसैनिक कमांडर यूनुस अलियान ढेर, बड़े हमले की साजिश नाकाम

नई द‍िल्‍ली । इजरायल ड‍िफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने हमले में हमास की उत्तरी गाजा ब्रिगेड के नौसैनिक दस्ते के कमांडर यूनुस मोहम्मद हुसैन अलियान के खात्मे का दावा क‍िया है।...

इजरायली रक्षा मंत्री का दावा- ‘ईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी मारे गए’, तेहरान ने नहीं की पुष्टि

तेल अवीव । इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी मिसाइल हमले में मारे गए हैं। हालांकि...

वियतनाम के प्रधानमंत्री और चीनी विदेश मंत्री के बीच मुलाकात

बीजिंग । वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने 16 मार्च को वियतनाम की राजधानी हनोई में चीनी विदेश मंत्री वांग यी, सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री वांग श्याओहोंग और रक्षा मंत्री...

चीन और अमेरिका के बीच कुछ मुद्दों पर शुरुआती समानता : ली छंगकांग

बीजिंग । चीन और अमेरिका ने पेरिस में आर्थिक और व्यापारिक वार्ता की। वार्ता के बाद चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय व्यापार वार्ता प्रतिनिधि और उप मंत्री ली छंगकांग ने...

ईरानी राष्ट्रपति ने देशवासियों से 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल होने का किया आग्रह

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने राजधानी तेहरान के लोगों से अपील की है कि वे उन 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल हों, जिनकी मौत इस...

editors

Read Previous

आतंकी संगठन आईएस खोरासान काबुल हवाईअड्डे पर हमले का मुख्य संदिग्ध

Read Next

काबुल बम धमाकों में 12 अमेरिकी सैन्यकर्मियों समेत 60 से ज्यादा की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com