भारत-रोमानिया मित्रता के प्रतीक के रूप में स्मारक टिकट जारी, जयशंकर बोले – ‘दोस्ती, सहयोग के गहरे बंधन’

नई दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और भारत में रोमानिया की राजदूत डेनिएला-मारियाना सेजोनोव के साथ भारत-रोमानिया स्मारक टिकट जारी किया।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने स्मारक टिकट जारी होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह भारत-रोमानिया के बीच दोस्ती और सहयोग के गहरे संबंधों को दर्शाता है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “दिल्ली में अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी ज्योतिरादित्य सिंधिया और रोमानियाई राजदूत डेनिएला-मारियाना सेजोनोव के साथ भारत-रोमानिया संयुक्त स्मारक टिकट जारी करते हुए खुशी हो रही है। यह टिकट हमारे बीच दोस्ती और सहयोग के गहरे बंधन को दर्शाते हैं। यह दो देशों के राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के जश्न का आदर्श प्रतीक है।”

विदेश मंत्री जयशंकर ने इस बात पर जोर दिया कि भारत-रोमानिया के बीच के संबंध ना केवल घनिष्ठ और मधुर हैं, बल्कि यह गहरे रूप से ठोस भी है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत और यूरोप के बीच आधुनिक और गतिशील संबंध स्थापित करना एक अहम उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जब हम भारत और यूरोप के बीच व्यापार मार्गों को देखते हैं, तो रोमानिया की स्थिति विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। हमारे लिए, भारत और यूरोप के बीच एक समकालीन संबंध कैसे बनाया जाए, यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

उन्होंने आगे कहा कि पिछले साल हमने भारत-मध्य-पूर्व-यूरोप कनेक्टिविटी कॉरिडोर की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया था। हमें उम्मीद है कि यह कॉरिडोर एक ठोस रूप लेगा। इसके अलावा, हम भारत और यूरोप के बीच इस संबंध को आधुनिक रूप देंगे। रोमानिया के साथ हमारे अपने संबंध घनिष्ठ हैं। जयशंकर ने आगे कहा कि रोमानिया में लगभग 9 हजार या शायद इससे भी अधिक भारतीय समुदाय के लोग रहते हैं।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin


Warning: mysqli_real_connect(): (HY000/2002): Connection refused in /home/indiavfh/public_html/wp-includes/wp-db.php on line 1753
Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 3.6.0.) in /home/indiavfh/public_html/wp-includes/functions.php on line 5833

Warning: mysqli_real_connect(): (HY000/2002): Connection refused in /home/indiavfh/public_html/wp-includes/wp-db.php on line 1753

Notice: Function wpdb was called incorrectly. wpdb must set a database connection for use with escaping. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 3.6.0.) in /home/indiavfh/public_html/wp-includes/functions.php on line 5833
https://www.indianewsstream.com/hindi/economics/shabana-azmi-the-famous-ectres-living-the-eyes-on-the-naked-eye-in-the-eye"> Read Next

शबाना आज़मी… ‘आंखों में नमी हंसी लबों पर’ को जीने वाली मशहूर एक्ट्रेस


Notice: Function wpdb was called incorrectly. wpdb must set a database connection for use with escaping. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 3.6.0.) in /home/indiavfh/public_html/wp-includes/functions.php on line 5833

Notice: Function wpdb was called incorrectly. wpdb must set a database connection for use with escaping. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 3.6.0.) in /home/indiavfh/public_html/wp-includes/functions.php on line 5833
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com