विधायक महेंद्र गोयल पर हुआ हमला, ‘आप’ ने लगाया भाजपा पर आरोप

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच तीव्र राजनीतिक संघर्ष जारी है। ‘आप’ ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि भाजपा के गुंडों ने रिठाला से ‘आप’ विधायक महेंद्र गोयल पर जानलेवा हमला किया।

इस हमले के बाद महेंद्र गोयल बेहोश हो गए और उन्हें उपचार के लिए रोहिणी स्थित अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि कुछ लोग आम आदमी पार्टी का पटका पहनकर आए थे और उन्होंने यह हमला किया।

जानकारी के मुताबिक यह घटना शनिवार, 1 फरवरी को सुबह 11:15 बजे के करीब हुई। बताया गया है कि महेंद्र गोयल रिठाला इलाके में अपनी चुनावी रैली के दौरान गुंडों के हमले का शिकार हो गए। घटना के बाद पुलिस को पीसीआर कॉल मिली, जिसके बाद घटनास्थल पर पुलिस की टीम पहुंची और जांच शुरू की।

‘आप’ सांसद संजय सिंह ने इस हमले को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, “दिल्ली में भाजपा बुरी तरह हार रही है और बौखलाहट में मारपीट पर उतर आई है। रिठाला से महेंद्र गोयल पर भाजपा के गुंडों ने जानलेवा हमला किया। चुनाव आयोग कहां सो रहा है?”

दरअसल, महेंद्र गोयल का नाम अवैध बांग्लादेशियों के सिंडिकेट के मामले में भी सामने आया था। दिल्ली पुलिस ने इस सिलसिले में उन्हें नोटिस भी भेजा था। इस हमले के बाद ‘आप’ ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह चुनाव में हार से बौखला कर अब हिंसक तरीकों का सहारा ले रही है। पार्टी ने चुनाव आयोग से इस मुद्दे पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी हैं और राजनीतिक तनाव बढ़ता जा रहा है। ‘आप’ का दावा है कि दिल्ली की जनता भाजपा की गुंडागर्दी को देख रही है और 5 फरवरी को उन्हें असली जवाब देगी।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

भाजपा सरकार का बजट राजनीतिक स्वार्थ का अधिक और देशहित का कम : मायावती

Read Next

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय बजट को ‘सकारात्मक’ और ‘स्वागत योग्य’ बताया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com