धौलपुर में युवा नेता की हत्या : अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने उठाए सवाल

धौलपुर । राजस्थान के धौलपुर में युवा कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह राजपूत की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। भूपेंद्र सिंह राजपूत की हत्या के बाद कांग्रेस नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर राजस्थान सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकार से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने एक्स पर लिखा, “हमारे कांग्रेस परिवार के साथी, युवा नेता भूपेंद्र सिंह राजपूत पर हमला किया गया और उनकी नृशंस हत्या कर दी गई। प्रदेशवासी रोजाना बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था को लेकर असंतुष्ट हैं। पुलिस को दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए। भूपेंद्र के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।”

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भूपेंद्र सिंह की हत्या पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राजस्थान युवा कांग्रेस के साथी भूपेंद्र सिंह राजपूत की निर्मम हत्या अत्यंत दुःखद है और इस हमले की मैं घोर निंदा करता हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं। मैं सरकार से मांग करता हूं कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोरतम कार्रवाई की जाए।”

वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने एक्स पर लिखा, “राजस्थान प्रदेश यूथ कांग्रेस के नेता भूपेंद्र सिंह राजपूत की दिनदहाड़े हत्या राजस्थान सरकार के अधीन कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति का एक जीता जागता उदाहरण है। भूपेंद्र के लिए न्याय का संघर्ष कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता करेगा।”

वहीं, धौलपुर पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। धौलपुर पुलिस ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “इस संबंध में सीओ मनियां के नेतृत्व में सर्किल के सभी थानों की टीमें मौके पर हैं। अग्रिम कार्रवाई और आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।”

बता दें कि धौलपुर के राजाखेड़ा शहर में मंगलवार को युवा कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह राजपूत पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। इसके बाद वे भूपेंद्र को अधमरी अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गए थे। हालांकि, उसे इलाज के लिए तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन भूपेंद्र ने इलाज के दौरान बुधवार को दम तोड़ दिया।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

वीडियो में ‘कांपते’ हुए हाथों के बाद डेमी लोवेटो ने दूर की फैंस की चिंता, कहा- मैं ठीक हूं

Read Next

कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा को पोक्सो मामले में हाईकोर्ट ने दी अंतरिम राहत, व्यक्तिगत पेशी पर रोक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com