कर्नाटक: टीपू सुल्तान की तस्वीर को लेकर स्वतंत्रता दिवस की रथ यात्रा में बाधा डालने के आरोप में 3 गिरफ्तार

मंगलुरु (कर्नाटक): सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) से जुड़े तीन कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस रथ यात्रा में बाधा डालने और टीपू सुल्तान की तस्वीर लगाने की मांग के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह घटना रविवार को मंगलुरु जिले के पुत्तूर कस्बे के पास कबाका ग्राम पंचायत में हुई।

75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत ने स्वराज रथ यात्रा निकाली थी। रथ में स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र लगाए गए थे और उनमें से एक भाजपा के प्रतीक वीर सावरकर की तस्वीर थी।

जैसे ही रथयात्रा शुरू हुई, स्थानीय एसडीपीआई कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर विरोध प्रदर्शन किया और आंदोलन को बाधित किया। उन्होंने मांग की कि ग्राम पंचायत अधिकारी टीपू सुल्तान की तस्वीर तुरंत लगाएं। उन्होंने वीर सावरकर और ग्राम पंचायत के खिलाफ नारेबाजी की।

पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और विरोध को शांत कराया। उन्होंने अजीज, शमीर और अब्दुल रहमान को हिरासत में लिया है और बाद में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राज्य भाजपा प्रमुख नलिन कुमार कतील ने कहा कि एसडीपीआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने कहा, “कर्नाटक में हम तालिबान की शैली को बर्दाश्त नहीं करते हैं। मैंने इस संबंध में गृह मंत्री से बात की है। अगर उन्हें संविधान में विश्वास है तो उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से व्यवहार करना चाहिए।”

स्थानीय विधायक संजीव मातंदूर ने प्रतिक्रिया दी कि वे कबाका गांव को कश्मीर नहीं बनने देंगे। जांच जारी है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

editors

Read Previous

बृहस्पति के लिए स्पेसएक्स की ओर से निर्मित फाल्कन हेवी रॉकेट से उड़ान भरेगा नासा का अंतरिक्ष यान

Read Next

टोक्यो परालंपिक (शूटिंग) : मनीष नरवाल ने जीता गोल्ड, सिंहराज ने सिल्वर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com