जापानी प्रधानमंत्री 19 मार्च को भारत आएंगे, वैश्विक, क्षेत्रीय मुद्दों पर करेंगे चर्चा

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)| रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा 19 मार्च को भारत के दौरे पर आने वाले हैं और वह अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी के साथ वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। मोदी के निमंत्रण पर किशिदा दो दिन के लिए भारत आ रहे हैं। दोनों नेताओं के यूक्रेन की स्थिति पर विचार-विमर्श करने की उम्मीद है।

युद्ध 22वें दिन में प्रवेश कर गया है और रूस शहरों पर कब्जा करने के लिए सभी प्रयास कर रहा है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस यूक्रेन की तटस्थ स्थिति पर चर्चा करने के लिए तैयार है, लेकिन मॉस्को अभी भी अपने सैन्य अभियान के लक्ष्यों को प्राप्त करेगा।

जापानी प्रधानमंत्री की यात्रा के बारे में, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, “भारत और जापान शिखर सम्मेलन 19 मार्च को होगा।”

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा 14वें भारतीय जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए 19 मार्च से 20 मार्च तक नई दिल्ली की आधिकारिक यात्रा करेंगे।”

दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात होगी। पिछला शिखर सम्मेलन अक्टूबर 2018 में टोक्यो में हुआ था।

विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी के दायरे में भारत और जापान के बीच बहुआयामी सहयोग है।

बागची ने कहा, शिखर सम्मेलन दोनों पक्षों को विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करने और मजबूत करने के साथ-साथ पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा करने का अवसर प्रदान करेगा, ताकि हिंद-प्रशांत और उसके बाहर शांति स्थिरता और समृद्धि के लिए साझेदारी को आगे बढ़ाया जा सके।”

–आईएएनएस

हैदराबाद : राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

हैदराबाद । हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब एयरपोर्ट के कस्टमर सपोर्ट ईमेल पर एक बम धमकी भेजी...

ईरान ने होर्मुज को फिर से खोलने और लड़ाई खत्म करने के लिए अमेरिका को दिया नया प्रस्ताव

वाशिंगटन । ईरान ने अमेरिका को होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और युद्ध खत्म करने का एक नया प्रस्ताव दिया है। हालांकि इस नए प्रस्ताव में परमाणु मुद्दे का...

केजरीवाल की न्यायाधीश को चिट्ठी पर राजनीति तेज, वीरेंद्र सचदेवा बोले- ‘सजा के डर से राजनीतिक नौटंकी कर रहे आप नेता’

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की जस्टिस स्वर्णमाला के खिलाफ टिप्पणी पर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा...

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने पोलिंग स्टेशनों की ओर जाने वाली सड़कों पर सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण या अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों तक जाने वाली सड़कों...

एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराएगा भारत

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच रहे हैं। वह यहां 28 अप्रैल को होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक...

एनडीए सरकार ने बिहार की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया: तेजस्वी यादव

पटना । बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को बिहार की एनडीए सरकार को निशाने पर लेते हुए सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार...

राष्ट्रपति पद ‘खतरनाक पेशा’ पर हिंसा से नहीं डरेंगे, व्हाइट हाउस के पास फायरिंग के बाद बोले ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद को 'खतरनाक पेशा' बताते हुए कहा कि वे हिंसा से डरकर पीछे नहीं हटेंगे। यह बयान उस घटना के कुछ...

ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग मामले में नया खुलासा, ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के इरादे से आया था बंदूकधारी

वाशिंगटन । व्हाइट हाउस के पास स्थित वाशिंगटन हिल्टन होटल में संवाददाताओं के रात्रिभोज के दौरान फायरिंग मामले में नई जानकारी सामने आई है। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारी...

माली में हुई हिंसक वारदातों से यूएन चीफ बहुत चिंतित: प्रवक्ता

संयुक्त राष्ट्र । यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस माली में घटी हिंसक वारदातों से बहुत चिंतित हैं, और उन्होंने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने...

चार मई के बाद टीएमसी के गुंडों का चुन-चुनकर हिसाब होगा : प्रधानमंत्री मोदी

आरामबाग । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए होने वाले मतदान से पहले रविवार को आरामबाग में 'विजय संकल्प सभा' को संबोधित किया। इस दौरान...

राहुल गांधी पार्ट टाइम पॉलिटिशियन जिसे जनता गंभीरता से नहीं लेती: नितिन नवीन

नदिया । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्हें ‘पार्ट टाइम पॉलिटिशियन’ बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ चुनाव...

बंगाल में ममता की विदाई तय, भाजपा की बनेगी सरकार: जय प्रकाश दलाल

भिवानी । हरियाणा से भाजपा के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश दलाल ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि बंगाल से ममता...

editors

Read Previous

सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा 2021 के नतीजे घोषित, अप्रैल में लिए जाएंगे इंटरव्यू

Read Next

मेटा ने नकली ग्राहक जुड़ाव सेवा प्रदाता पर मुकदमा दायर किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com