सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा 2021 के नतीजे घोषित, अप्रैल में लिए जाएंगे इंटरव्यू

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)| संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी द्वारा सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा 2021 के नतीजे घोषित किए गए हैं। सिविल सर्विस की मुख्य परीक्षा में शामिल हुए युवा अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। हालांकि सिविल परीक्षा में सिविल सर्विस की परीक्षा में पूरी तरह उपयोग करने के लिए इंटरव्यू का आखरी कदम अभी बाकी है। इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उत्तरी में होने वाले उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। यूपीएससी सिविल सेवा भर्ती 2021 का इंटरव्यू 5 अप्रैल 2022 से नई दिल्ली स्थित यूपीएससी के मुख्यालय में होगा। यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 7 जनवरी से 16 जनवरी 2022 तक हुआ था।

यूपीएससी की परीक्षा में इंटरव्यू एक महत्वपूर्ण पायदान होता है। फिलहाल सिविल सर्विसेज की परीक्षा में उतरे हुए इन उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू का एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया है। यह एडमिट कार्ड अगले कुछ दिनों में जारी किया जाएगा।

जामिया मिलिया इस्लामिया के मुताबिक जामिया आरसीए में सिविल सर्विसेज की परीक्षाओं की कोचिंग ले रहे 40 से अधिक उम्मीदवारों ने यह परीक्षा पास की है।

दिल्ली में एक ऐसी कोचिंग एकेडमी है जहां से बीते 10 वर्षों में 220 छात्र सिविल सर्विसेस में चुने गए हैं। यह जामिया मिलिया इस्लामिया स्थित रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी (आरसीए) है। इस एकेडमी से 220 छात्र सिविल सर्विसेस के अलावा 376 अन्य छात्र पीसीएस, बैंक पीओ, आरबीआई जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों के लिए भी चुने जा चुके हैं। बड़ी बात यह है छात्रों के लिए यह कोचिंग निशुल्क हैं। यहां दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर दिया जाता है।

पिछले साल भी आरसीए के 44 उम्मीदवारों ने यूपीएससी परीक्षा पास की थी जिसमें थर्ड टॉपर जुनैद अहमद शामिल हैं। 2020 में आरसीए जामिया की संचिता शर्मा यूपीपीएससी परीक्षा के सफल उम्मीदवारों की सूची में शीर्ष पर थी। वह दो वर्षों से आरसीए हॉस्टल में रह रहकर परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं।

वहीं दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों से मुलाकात करने कई आईएएस और आईपीएस अधिकारी आ रहे हैं। यह अधिकारी न केवल छात्रों से मुलाकात कर रहे हैं बल्कि छात्रों को यूपीएससी एग्जाम पास करने का अनुभव भी दे रहे हैं। इसी क्रम में आईएएस ऑफिसर व दिल्ली में जिला मजिस्ट्रेट सोनालिका जीवानी ने स्टूडेंट के साथ तैयारी संबंधी अपने अनुभव शेयर किए।

सोनालिका जीवानी ने बच्चों को यूपीएसई परीक्षा की तैयारी के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि तैयारी के दौरान हमेशा स्मार्ट स्टडी करें और फोकस्ड रहे। स्मार्ट फोन का बेहद स्मार्ट ढंग से इस्तेमाल करें ताकि वो तैयारी में आपका साथी बने न की बाधा।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति पद ‘खतरनाक पेशा’ पर हिंसा से नहीं डरेंगे, व्हाइट हाउस के पास फायरिंग के बाद बोले ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद को 'खतरनाक पेशा' बताते हुए कहा कि वे हिंसा से डरकर पीछे नहीं हटेंगे। यह बयान उस घटना के कुछ...

ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग मामले में नया खुलासा, ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के इरादे से आया था बंदूकधारी

वाशिंगटन । व्हाइट हाउस के पास स्थित वाशिंगटन हिल्टन होटल में संवाददाताओं के रात्रिभोज के दौरान फायरिंग मामले में नई जानकारी सामने आई है। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारी...

माली में हुई हिंसक वारदातों से यूएन चीफ बहुत चिंतित: प्रवक्ता

संयुक्त राष्ट्र । यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस माली में घटी हिंसक वारदातों से बहुत चिंतित हैं, और उन्होंने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने...

चार मई के बाद टीएमसी के गुंडों का चुन-चुनकर हिसाब होगा : प्रधानमंत्री मोदी

आरामबाग । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए होने वाले मतदान से पहले रविवार को आरामबाग में 'विजय संकल्प सभा' को संबोधित किया। इस दौरान...

राहुल गांधी पार्ट टाइम पॉलिटिशियन जिसे जनता गंभीरता से नहीं लेती: नितिन नवीन

नदिया । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्हें ‘पार्ट टाइम पॉलिटिशियन’ बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ चुनाव...

बंगाल में ममता की विदाई तय, भाजपा की बनेगी सरकार: जय प्रकाश दलाल

भिवानी । हरियाणा से भाजपा के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश दलाल ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि बंगाल से ममता...

नीति आयोग देश की नीति-निर्माण व्यवस्था का एक अहम स्तंभ बनकर उभरा: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि नीति आयोग देश की नीति-निर्माण व्यवस्था का एक अहम स्तंभ बनकर उभरा है। यह सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने,...

भाजपा नेता हत्याकांड: उम्रकैद के खिलाफ कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंचे कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी

बेंगलुरु । भाजपा नेता योगेश गौड़ा हत्याकांड में विशेष अदालत द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद कांग्रेस नेता और विधायक विनय कुलकर्णी ने शनिवार को कर्नाटक हाईकोर्ट में...

‘जिम्मेदारी बड़ी है, लेकिन पूरी ताकत से निभाऊंगा’: डॉ. अशोक कुमार लाहिड़ी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने जानेमाने अर्थशास्त्री और पश्चिम बंगाल से बीजेपी विधायक डॉ. अशोक कुमार लाहिड़ी को नीति आयोग का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने सुमन बेरी...

‘आप’ छोड़ने वाले सांसदों का नितिन नवीन ने भाजपा में किया स्वागत

नई दिल्ली । राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसदों ने आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...

मणिपुर : उखरुल में गोलीबारी की घटनाओं में तीन की मौत, कई घायल

इंफाल । मणिपुर के उखरूल जिले में शुक्रवार को नागा और कुकी आदिवासी समुदायों के सशस्त्र समूहों के बीच अलग-अलग फायरिंग की घटनाओं में कम से कम तीन लोगों की...

ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोलीं-छात्रों की आवाज उठाना अराजकता नहीं

कोलकाता । बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए भाजपा पर निशाना साधा है। ममता बनर्जी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा कि...

editors

Read Previous

आईपीएल 2022 : सनराइजर्स हैदराबाद के कोचिंग स्टाफ में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे डेल स्टेन

Read Next

जापानी प्रधानमंत्री 19 मार्च को भारत आएंगे, वैश्विक, क्षेत्रीय मुद्दों पर करेंगे चर्चा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com