कुणाल कामरा: राहुल कनाल ने ‘बुक माई शो’ को लिखा पत्र, टिकटिंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध न कराने को कहा

मुंबई । शिवसेना नेता राहुल कनाल ने कार्यक्रमों के लिए टिकट बुक कराने वाले ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बुक माई शो को पत्र लिखा है। गुरुवार को पत्र लिखकर शिवसेना नेता ने अनुरोध किया कि वे कुणाल कामरा को उनके आगे के शो के लिए टिकटिंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध न कराएं।

राहुल कनाल ने पत्र में लिखा, “मैं एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर बुक माई शो को यह पत्र लिख रहा हूं, ताकि आपका ध्यान ऑपरेशन से संबंधित महत्वपूर्ण सार्वजनिक हित के मामले की ओर ला सकूं। मेरे संज्ञान में आया है कि बुक माई शो पहले भी कुणाल कामरा को उनके शो के लिए टिकट बिक्री की सुविधा दे चुका है। कॉमेडियन कामरा एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो आदतन गलत व्यवहार करते आए हैं। कामरा भारत के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों और अन्य हस्तियों को अक्सर निशाना बनाते और उन्हें बदनाम करते आए हैं। ये काम निश्चित तौर पर एक आपराधिक साजिश का हिस्सा है, जो मनोरंजन या कॉमेडी के दायरे से बाहर का है।”

उन्होंने आगे लिखा, “कामरा ने स्क्रिप्टेड दुर्भावनापूर्ण बयानों के साथ कई बार नैतिक और कानूनी सीमाओं को पार किया है। ऐसी टिप्पणियों से न केवल आम जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचती है, बल्कि सामाजिक सद्भाव को बाधित करने की आशंका भी बढ़ती है। उनके प्रदर्शन के लिए एक मंच प्रदान करके बुक माई शो अनजाने में एक ऐसे व्यक्ति को मौका दे रहा है, जिसके काम से सार्वजनिक व्यवस्था को खतरा है, खासकर मुंबई जैसे शहर में, जहां आपकी कंपनी का मुख्यालय है।”

कनाल ने आगे लिखा, “इन बातों को ध्यान में रखते हुए, मैं ईमानदारी से अनुरोध करता हूं कि बिग ट्री एंटरटेनमेंट और बुक माई शो अपने मंच पर कुणाल कामरा के शो को बुक या प्रचारित करने से बचें। उनके कार्यक्रमों के लिए टिकट बिक्री की सुविधा जारी रखना उनके विभाजनकारी बयानबाजी का समर्थन माना जा सकता है, जिसका शहर में जनभावना और व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ सकता है।”

पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, “मुझे विश्वास है कि अपने दर्शकों और समाज की भलाई के लिए प्रतिबद्ध एक जिम्मेदार संगठन के रूप में, बुक माई शो इस मामले पर गंभीरता से विचार करेगा और शांति और सद्भाव बनाए रखने के व्यापक हित में कार्य करेगा।”

–आईएएनएस

400 से ज्यादा बार महादेव का रोल प्ले कर चुके हैं तरुण खन्ना, बोले-इस किरदार ने मुझे बदल दिया

मुंबई । अभिनेता तरुण खन्ना ने भगवान शिव के किरदार को इतनी बार निभाया है कि अब यह भूमिका उन्हें एक इंसान के रूप में पूरी तरह बदल चुकी है।...

संसद के विशेष सत्र में आशा भोसले को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, याद किया गया सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान

मुंबई । हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है लेकिन अपने गानों के जरिए हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगी। इसी...

टाइम मैगजीन ने 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की; सुंदर पिचाई, रणबीर कपूर और विकास खन्ना शामिल

नई दिल्ली । टाइम मैगजीन ने 2026 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट को जारी कर दिया है। इसमें गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और...

यह सुखद आश्चर्य…अनिल कुंबले से अचानक हुई अनुपम खेर की मुलाकात

मुंबई । अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अक्सर एक से बढ़कर एक पोस्ट कर प्रशंसकों को जानकारी देने के साथ ही एंटरटेन भी करते रहते...

मिहिर आहूजा ने की मोना सिंह की इरफान खान से तुलना, बोले- दोनों में खास क्वालिटी

मुंबई । अभिनेता मिहिर आहूजा अपनी प्राइम वीडियो पर हालिया रिलीज वेब सीरीज 'मां का सम' को मिल रही सराहना से उत्साहित हैं। इस बीच उन्होंने सीरीज के को-एक्टर मोना...

‘जब ताकत और इरादे आमने-सामने आते हैं, तो तूफान पैदा होता है’, ‘फोर्स 3’ की रिलीज डेट फाइनल

मुंबई । एक्शन फिल्मों की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी 'फोर्स' फ्रेंचाइजी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। इस बार पहले से ज्यादा...

‘मैं वापस आऊंगा’ के जरिए फिर साथ आई रहमान-इम्तियाज-इरशाद की तिकड़ी

मुंबई । मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली, संगीतकार एआर रहमान और गीतकार इरशाद कामिल फिर से 'मैं वापस आऊंगा' फिल्म में जलवा बिखेरने को तैयार हैं। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स...

हम सबके जीवन की आशा थी।

हिंदी फिल्मों की महान गायिका आशा भोसले केवल गायिका नहीं थी बल्कि लाखों करोड़ों लोगों के जीवन की आशा भी थी। उनकी गायिकी ने लोगों के जीवन में उल्लास, उमंग,...

‘धुरंधर’ वही जो सही तरह से योग करे… आयुष मंत्रालय ने जारी किया मजेदार वीडियो, दिया खास मैसेज

नई दिल्ली । आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के बीच आयुष मंत्रालय लगातार नए और मजेदार पोस्ट के जरिए लोगों को जागरुक करते हुए जानकारी दे रहा है। इसी...

आज दोबारा रिलीज होगा बादशाह का ‘टटीरी फिर से’ गाना, जानें महाभारत काल से कनेक्शन

मुंबई । पंजाबी गायक बादशाह इन दिनों अपने गाने 'टटीरी फिर से' को लेकर सुर्खियों में बने हैं। बैन होने के बाद सिंगर आज फिर से गाने में बदलाव के...

‘जना नायकन’ लीक मामले में तमिलनाडु साइबर क्राइम ने शुरू की जांच, छह गिरफ्तार

चेन्नई । थलपति विजय की आगामी राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जना नायकन' के रिलीज से पहले लीक होने की घटना सोशल मीडिया पर बड़ा मुद्दा बन चुकी है। साउथ के...

खुशी तिवारी के साथ पवन सिंह का रोमांस, ‘सड़िया ए जान’ गाने में दिखी शानदार केमिस्ट्री

मुंबई । भोजपुरी सिंगर और भाजपा से जुड़े पवन सिंह किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में अंजली राघव के साथ बदसलूकी मामले में...

admin

Read Previous

टैरिफ के असर को समझना अभी मुश्किल, कुछ भी कहना जल्दबाजी : शशि थरूर

Read Next

‘केसरी चैप्टर 2’ का ट्रेलर आउट, अक्षय कुमार बोले- ‘मैं जालियांवाला बाग का सच दुनिया के सामने लाकर रहूंगा’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com