मिस्र के राजदूत गलाल ने पहलगाम आतंकी हमले को बताया जघन्य

नई दिल्ली । भारत में मिस्र के राजदूत कामेल जायद गलाल ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को भारत पर एक अस्वीकार्य हमला बताया। इस हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में राजदूत ने आतंकवादी संगठनों से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद एक अंतरराष्ट्रीय घटना है। आतंकवादी संगठनों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए राष्ट्रों के बीच व्यापक सहयोग की आवश्यकता है, क्योंकि आतंकवाद एक स्थान से दूसरे स्थान पर फैलता है। इस चुनौती से न‍िपटने के ल‍िए एक समग्र दृष्टिकोण की आवश्यकता है।

पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा लोगों से धर्म पूछने के बाद उनकी हत्या करने के बारे में सवाल किए जाने पर राजनयिक ने कहा कि यह हमला किसी एक धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि सभी भारतीयों के धर्म के आधार पर किया गया था। मिस्र इस आतंकवादी कृत्य को निर्दोष भारतीय नागरिकों पर एक अस्वीकार्य हमला मानता है।

उन्होंने आगे कहा कि आतंकवाद तो आतंकवाद है। जो लोग मारे गए वह भारतीय नागरिक थे, चाहे उनका धर्म कुछ भी हो। इस समय धर्म कोई महत्वपूर्ण मुद्दा नहीं है। हम भारत को धार्मिक दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि राष्ट्रीय दृष्टिकोण से देखते हैं। सभी भारतीय नागरिकों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे इस आतंकवादी हमले को भारतीयों के खिलाफ एक अस्वीकार्य कृत्य के रूप में देखें।

भारत के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए राजदूत ने माना कि यह बहुत कठिन समय है और मिस्र ऐसे कठिन क्षणों में हमेशा भारत के साथ खड़ा रहेगा।

उन्होंने कहा कि मैं आतंकी हमले में 26 भारतीयों की मौत पर भारत के नेतृत्व, सरकार और लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। हम जानते हैं कि यह कैसा लगता है, इसने मिस्र और मिस्र की सरकार को क्रोधित कर दिया है। मुझे उम्मीद है कि आतंकवाद का खात्‍मा होगा।

राजदूत ने पहलगाम हमले के बाद मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सीसी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने और विदेश मंत्री बद्र अब्देलती द्वारा विदेश मंत्री एस जयशंकर से फोन पर बातचीत कर भारत सरकार के प्रति संवेदना और एकजुटता व्यक्त करने का भी उल्लेख किया।

बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई थी और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हमले में हथियारों से लैस चार आतंकवादी, जिनमें से दो पाकिस्तानी थे, आसपास के घने जंगलों से निकलते हुए पर्यटकों को निशाना बनाया। इस हमले को क्षेत्र में हाल के दिनों में हुए सबसे भयावह हमलों में से एक बताया गया है।

सिसी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत में आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की थी और दोहराया था कि उनका देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

उन्होंने इस हमले में मारे गए लोगों के प्रत‍ि हार्दिक संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें आतंकवादी हमले के बारे में जानकारी दी और सिसी को उनके समर्थन और एकजुटता के लिए धन्यवाद दिया।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

हर्षवर्धन राणे ने दिखाई शूटिंग सेट की झलक, बोले- ‘मेरी अब तक की सबसे मजबूत स्क्रिप्ट’

Read Next

म्यांमार : भूकंप से अब तक 3,770 लोगों की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com