क्या अरविंद केजरीवाल के लिए नई दिल्ली विधानसभा सीट पर जीत की राह होगी आसान, कैसा रहा राजनीतिक करियर

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति के सबसे प्रमुख चेहरों में अरविंद केजरीवाल का नाम शामिल है। वह नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। केजरीवाल साल 2013 से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और चौथी बार बाजी मारने की फिराक में हैं।

अरविंद केजरीवाल का जन्म हरियाणा के हिसार जिले के सिवानी गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम गोविंद केजरीवाल और माता का नाम गीता केजरीवाल है। केजरीवाल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली से की और फिर आईआईटी खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने टाटा स्टील में काम किया और 1992 में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में चयनित हुए। अरविंद केजरीवाल का विवाह सुनीता केजरीवाल से हुआ। दंपति के दो बच्चे हैं, एक बेटी हर्षिता और एक बेटा पुलकित।

अरविंद केजरीवाल ने सरकारी नौकरी छोड़कर सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भाग लिया। 2011 में अन्ना हजारे के नेतृत्व में हुए ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ आंदोलन में शामिल हुए और फिर राजनीति में सक्रिय हो गए। इस आंदोलन ने देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाई और जनलोकपाल की मांग को प्रमुखता दी। इस आंदोलन से निकलकर उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) की स्थापना की और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनहित में राजनीति करने का संकल्प लिया।

साल 2012 में अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी का गठन किया। 2013 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित को हराकर दिल्ली में एक बड़ी जीत दर्ज की और दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। हालांकि, उन्होंने महज 49 दिनों तक सरकार चलाई।

इसके बाद, 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत हासिल की। 2015 में 67 सीटों पर जीत हासिल कर केजरीवाल ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की कुर्सी संभाली। 2020 में भी 62 सीटों के साथ उन्होंने दिल्ली की राजनीति में अपनी स्थिति मजबूत की। उनके कार्यकाल में सरकारी स्कूलों और अस्पतालों में सुधार के साथ ही दिल्लीवासियों को मुफ्त बिजली और पानी जैसी योजनाओं का लाभ मिला।

केजरीवाल के राजनीतिक जीवन में विवादों की भी कोई कमी नहीं रही। दिल्ली शराब नीति घोटाले में उनका नाम उछला और उन्हें जेल भी जाना पड़ा। इसके अलावा कोविड-19 महामारी के दौरान उनके द्वारा अपने लिए आलीशान महल बनाने के आरोप भी लगे, जिसे लेकर वह मीडिया की सुर्खियों में रहे।

दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर पांच फरवरी को एक चरण में चुनाव होगा और नतीजे की घोषणा आठ फरवरी को होगी।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

अमेरिका ने उत्तरी यमन में हूती सैन्य ठिकानों पर किए पांच हमले : हूती टीवी

Read Next

दक्षिण कोरिया राजनीतिक संकट : जांचकर्ताओं ने यून को औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने के लिए की वारंट की मांग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com