नई दिल्ली। देश मे नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने के सम्बंध में रैंकिंग के लिए शुरू हुए अटल रैंकिंग योजना में आई आई टी मद्रास ने पहला स्थान पाया है। आई आई टी मुम्बई इस रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है जबकि आई आई टी दिल्ली तीसरे स्थान पर है।
केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने आज अटल रैंकिंग 2021 की घोषणा की। नवाचार के क्षेत्र में देश के सभी शैक्षणिक संस्थानों को बांटा गया है।हर श्रेणी में संस्थानों के नवाचार में किये गए कार्यों को ध्यान में रखा गया है।यह रैंकिंग 3 साल पहले शुरू की गई थी। इस साल दो और श्रेणियां शुरू की गई हैं।
अटल रैंकिंग के लिए 1413 संस्थाओं ने अपना पंजीकरण कराया था।तीन साल पहले 670 संस्थानों ने पंजीकरण कराया था।इस तरह सरकारी गैर सरकारी केंद्रीय शैक्षणिक संस्थानों और राज्यों के शैक्षणिक संस्थानों को इसमें शामिल किया गया है।











