हिजाब विवाद : 5 छात्राओं ने कर्नाटक के कॉलेज से मांगा ट्रांसफर सर्टिफिकेट

दक्षिण कन्नड़ (कर्नाटक), 20 जून (आईएएनएस)| कर्नाटक के हम्पनाकट्टा यूनिवर्सिटी कॉलेज की पांच मुस्लिम छात्राओं ने हिजाब पहनकर क्लास में प्रवेश की अनुमति नहीं दिए जाने पर प्रशासन से ट्रांसफर सर्टिफिकेट मांगा है। इस मामले की पुष्टि कॉलेज की प्रिंसिपल अनुसूया राय ने की है। अनुसूया राय ने कहा कि पांच छात्रों ने अन्य कॉलेजों में जाने के लिए ट्रांसफर सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया है। औपचारिकता पूरी होने के बाद कॉलेज प्रबंधन प्रमाण पत्र जारी करने पर फैसला करेगा।

मूल्यांकन कार्य के चलते सोमवार से स्नातक पाठ्यक्रमों की क्लास ऑनलाइन शिफ्ट कर दी गई है। कुछ छात्रों को छोड़कर, कॉलेज में पढ़ने वाले 44 मुस्लिम छात्रों में से ज्यादातर दिशानिर्देशों के अनुसार क्लास में पढ़ाई कर रहे है।

द्वितीय पीयूसी परिणाम घोषित होने के बाद इसी हफ्ते यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू हो जाएगा।

मंगलुरु यूनिवर्सिटी के कुलपति पी.एस. यादपदित्या ने पहले घोषणा की थी कि विश्वविद्यालय उन मुस्लिम लड़कियों के लिए विशेष प्रावधान करेगा जो हिजाब नियम के संबंध में अन्य कॉलेजों में शामिल होना चाहती हैं।

मेंगलुरु शहर के यूनिवर्सिटी कॉलेज में पढ़ने वाले सैकड़ों छात्रों ने 26 मई को मुस्लिम छात्राओं को हिजाब में कक्षाओं में भाग लेने की अनुमति देने के खिलाफ विरोध किया था।

छात्रों ने मांग की थी कि कॉलेज प्रबंधन को छात्रों को कक्षाओं में हिजाब पहनने से रोकना चाहिए।

छात्रों ने अदालत और सरकार के आदेशों के बावजूद कक्षाओं में हिजाब की अनुमति देने के लिए कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ अपना गुस्सा व्यक्त किया था।

कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रितु राज अवस्थी की अध्यक्षता वाली विशेष पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा था कि हिजाब पहनना इस्लाम में एक जरूरी प्रथा नहीं है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

editors

Read Previous

‘ग्लो एंड लवली’ योजना चला रही है ईडी : कांग्रेस नेता अजय माकन

Read Next

अभिनेत्री तापसी पन्नू की ‘शाबाश मिठू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com