केजरीवाल को खालिस्तानी आतंकियों से जान का खतरा, पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस को लिखा पत्र

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)| आम आदमी पार्टी और पंजाब पुलिस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खालिस्तानी आतंकियों से जान का खतरा बताया है। पंजाब पुलिस ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को खालिस्तानी आतंकियों से जान का खतरा जताते हुए इस आधार पर दिल्ली पुलिस को सीएम की सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक पत्र भी लिखा है।

हालांकि मामले में दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस की इस मांग को खारिज करते हुए कहा है कि केजरीवाल को पहले ही सबसे उच्च स्तर की जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि हमें पंजाब पुलिस की तरफ से केंद्रीय गृह मंत्रालय को रेफर करता हुआ एक पत्र प्राप्त हुआ। इस पत्र में आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल के लिए खालिस्तानी हमले का खतरा होने के मद्देनजर अतरिक्त सुरक्षा की मांग की गई है। गृह मंत्रालय को उनकी सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस की तरफ से पहले ही पूरी जानकारी दी जा चुकी है, जिसमें गृह मंत्रालय ने यह सहमति दी है कि केजरीवाल को दिल्ली पुलिस जेड प्लस सुरक्षा देना जारी रखेगी। दिल्ली पुलिस ने आगे कहा कि अगर पंजाब पुलिस के पास खालिस्तानी हमले से संबंधित खुफिया इनपुट हैं तो वह हमसे और केंद्रीय एजेंसियों से साझा करें, ताकि इस मामले पर एक्शन लेने में मदद मिले।

वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस का कहना है कि केजरीवाल को दिल्ली पुलिस की उच्च श्रेणी की सिक्योरिटी है जिसमें उनके पास पर्याप्त जवानों का सुरक्षा घेरा है। हर वीआईपी की सुरक्षा खतरे का नियमित तौर पर आकलन चलता रहता है। अगर इस आकलन में कोई जरूरत महसूस दिखाई देगी तो उनकी सिक्योरिटी को और भी बढ़ा दिया जाएगा।

इसमें एक साथ दो पीएसओ, घर में हर प्रवेश पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती, एक वाचर, एक स्क्रीनिंग करने वाला कर्मी व आगे-पीछे दो वाहन होते हैं। इसमें एक वाहन का इस्तेमाल पायलट के रूप में किया जाता है, जबकि दूसरे का स्कॉट के रूप में इस्तेमाल होता है। दोनो वाहनों में दिल्ली पुलिस की अमूमन जिप्सी होती हैं या फिर कभी-कभी अम्बेसडर या इनोवा वाहन भी होते हैं।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

editors

Read Previous

यूपी के प्रयागराज में 2025 तक बनेगा डिजिटल कुंभ संग्रहालय

Read Next

विजय देवरकोंडा-सामंथा स्टारर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर, टाइटल किया गया रिलीज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com