दिल्ली से भगाई हुई ‘आपदा’ आज पंजाब के ऊपर मंडरा रही है : सुनील जाखड़

नई दिल्ली । पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि पंजाब की नई शराब नीति मनीष सिसोदिया तैयार कर रहे हैं और इस नई शराब नीति के ड्राफ्ट पर कैबिनेट की बैठक में चर्चा भी हुई है।

इसके साथ ही उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और एक्साइज मंत्री हरपाल चीमा की अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की।

पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, ”दिल्ली से भगाई हुई आपदा आज पंजाब के ऊपर मंडरा रही है। इसी आपदा के कारण भगवंत मान कुछ दिनों से बेचैन भी हैं और सो भी नहीं पा रहे हैं। बताया जा रहा है उनका ब्लड प्रेशर बहुत बढ़ा हुआ है। दिल्ली की शराब नीति के जो मास्टर माइंड थे, उस वक्त के दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पिछले कुछ दिनों से चंडीगढ़ के अंदर डेरा डाले हुए हैं। दिल्ली की लिकर पॉलिसी की तर्ज पर उन्होंने पंजाब में शराब नीति बनाई है। इसी पॉलिसी को लेकर सीएम भगवंत मान के निवास स्थान पर कैबिनेट की बैठक हो रही है और इसको बैठक में अप्रूवल भी किया जाएगा।”

उन्होंने कहा, ”मैं भगवंत मान के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं, वहीं मुझे पंजाब के एक्साइज मिनिस्टर हरपाल चीमा की भी चिंता है। मुझे इस बात का यकीन है कि हरपाल चीमा भी नहीं चाहेंगे कि उनका हश्र वही हो, जो दिल्ली में मनीष सिसोदिया का हुआ था। मुझे सारी घटनाक्रम के अंदर आशा की एक किरण दिखाई दे रही है। जिस तरह से दिल्ली की शराब नीति ने दिल्ली के लोगों के सामने अपने आप को कट्टर ईमानदार का दावा करने वाली बेईमानी और पाखंड पर आधारित जो पार्टी थी, उसका असली चेहरा दिल्ली के लोगों के सामने पेश किया। दिल्ली के अंदर उसका जो हश्र हुआ है, मुझे लगता है कि पंजाब के लोग भी आम आदमी पार्टी का हाल भी वहीं करने वाले हैं।”

बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी (आप) की तत्कालीन सरकार की शराब नीति से जुड़ी कैग रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) की तत्कालीन सरकार की नई शराब नीति में कई तरह की गड़बड़ियां पाई गई थी और दिल्ली सरकार को इससे करीब 2,002.68 करोड़ रुपए का घाटा होने का अनुमान लगाया गया था।

दिल्ली के शराब घोटाले के मामले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया समेत कई नेता आरोपी बनाए गए हैं। दोनों नेता कई महीनों तक दिल्ली की तिहाड़ जेल में भी रह चुके हैं।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

Read Next

रोहित की कप्तानी के मुरीद बने शिखर धवन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com