दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 : कस्तूरबा नगर में जीत की हैट्रिक लगा चुकी आप और बीजेपी, इस बार राह नहीं आसान

नई दिल्ली । दिल्ली की महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों में से एक कस्तूरबा नगर विधानसभा सीट पर लड़ाई इस बार रोमांचक है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप), भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। वर्तमान में यहां से आम आदमी पार्टी के मदन लाल विधायक हैं। वह लगातार तीसरी बार इस सीट से विधायक चुने गए हैं। हालांकि, आप ने इस बार अपना उम्मीदवार बदला है, तो वहीं भाजपा और कांग्रेस लंबे समय से चले आ रहे सूखे को खत्म करने के इंतजार में हैं। आइए जानते हैं, कस्तूरबा नगर विधानसभा की समस्याओं और समीकरण के बारे में।

कस्‍तूरबा नगर विधानसभा सीट, दक्षिण पूर्वी दिल्ली में आती है, जो नई दिल्‍ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। इस क्षेत्र की गिनती दिल्ली के पॉश इलाकों में होती है। कस्तूरबा नगर से लाजपत नगर जैसा इलाका भी सटा हुआ है। यहां कपड़े और जूतों का बाजार भी है।

हालांकि, यहां की सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक जाम, प्रदूषण, सड़कों की खराब हालत और पानी है। इस इलाके में सरकारी कॉलोनियां भी हैं, इसके बावजूद इस क्षेत्र को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

कस्तूरबा नगर विधानसभा सीट की जातिगत आंकड़ों की बात करें तो यहां दलित मतदाता अहम भूमिका में है। कस्तूरबा नगर में दलित आबादी 11 फीसद है। इसके बाद मुस्लिम आबादी आती है, जो 5.2 फीसद है। इसके अलावा जैन वोटर 0.5 फीसद है और ईसाई 1 फीसद हैं।

1993 से 2020 के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो कस्तूरबा नगर सीट पर तीन बार बीजेपी, तीन बार आप और एक बार कांग्रेस को जीत मिली है। बीजेपी ने 1993, 1998 और 2003 में बाजी मारी थी। लेक‍िन कांग्रेस ने 2008 के चुनाव में यह सीट बीजेपी से छीन ली थी। 2013 में हुए चुनाव में आप ने यहां पहली बार जीत दर्ज की थी। वर्तमान में इस सीट पर आप का ही कब्जा है।

2020 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मदन लाल को 37,100 वोट मिले थे और उनका वोट शेयर 40.45 फीसद था। वहीं, भाजपा के रविंदर चौधरी को 33,935 वोट मिले थे और उनका वोट शेयर 37 फीसद था, जबकि कांग्रेस के अभिषेक दत्त को 21.42 फीसद वोटों के साथ 19,648 वोट मिले थे।

2025 के विधानसभा चुनाव में आप ने यहां से अपना प्रत्याशी बदल दिया है। उन्होंने तीन बार के विधायक मदन लाल की जगह रमेश पहलवान को टिकट दिया है। पहलवान बीते साल दिसंबर में अपनी पत्नी और दो बार की पार्षद कुसुम लता के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। वहीं, कांग्रेस ने 2020 विधानसभा चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे अभिषेक दत्त पर फिर से दांव चला है।

कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 1,55,478 हैं। इसमें पुरुष मतदाता 85,056 और महिला मतदाता 70,417 हैं। यहां 5 थर्ड जेंडर भी वोटर हैं।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

महाकुंभ 2025 : कटरा से प्रयागराज के ल‍ि‍ए चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेन

Read Next

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को तेजस्वी यादव ने दी नसीहत, ‘मंत्री क्यों बने हैं, धर्मगुरु बन जाएं’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com