यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार में फंसा शव 11 किमी घसीटा, दो हिस्सों में बंटा शरीर

मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार ने युवक के शव को करीब 11 किलोमीटर तक घसीटा। जब कार टोल प्लाजा पर रुकी, तब सिक्योरिटी गार्ड की नजर कार के नीचे फंसे शव पर पड़ी। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कार के नीचे से निकाला। शव दो हिस्सों में बंट गया था। गाड़ी में जगह-जगह टुकड़े चिपके थे।

मथुरा के एसपी देहात त्रिगुन विशेन ने बताया कि जिस कार में शव फंसा था वह आगरा से दिल्ली जा रही थी। दिल्ली निवासी वीरेंद्र सिंह स्विफ्ट कार चला रहे थे। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया है कि रात को एक्सप्रेस- वे पर कोहरा था। किसी वाहन से ये हादसा हुआ होगा, जिसका शव एक्सप्रेस-वे पर पड़ा रहा होगा। कोहरे में शव दिखाई नहीं दिया। ऐसे में कार में फंसकर घिसटता चला आया होगा। कार में शव इतनी दूर तक घिसटा गया कि शरीर के दो टुकड़े हो गए।

मृतक की जेब से टूटा की-पैड मोबाइल और करीब 500 रुपए मिले हैं। शव इस कदर बिगड़ गया था कि चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। पुलिस एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। मृतक की शिनाख्त इटावा निवासी रिजपाल सिंह रूप में हुई है। जिसकी उम्र 25 साल है। जो दिल्ली में कोरियर कंपनी में गाड़ी चलाता था।

एसपी ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर मांट क्षेत्र में माइल स्टोन-106 पर खून के निशान मिले हैं। आशंका है कि वहां हादसा हुआ था। शव टोल प्लाजा तक घिसटता आया। माइल स्टोन-106 से टोल प्लाजा की दूरी करीब 11 किमी है। टक्कर कार से हुई या किसी और वाहन से इसकी जांच की जा रही है। कार स्विफ्ट डिजायर है। मंगलवार तड़के 4 बजे मांट टोल प्लाजा पर पहुंची। कार में 2 महिला और 2 पुरुष सवार थे। वे लोग दिल्ली के तिगड़ी थाना क्षेत्र के संगम विहार के रहने वाले हैं। परिवार के साथ आगरा में शादी कार्यक्रम से लौट रहे थे। टोल कटाने के लिए जब गाड़ी रुकी तो वहां मौजूद गार्ड ने गाड़ी के पीछे से सड़क पर बहते खून के निशान दिखे। फिर गाड़ी के पीछे जाकर देखा तो एक युवक का शव फंसा था।

कार ड्राइवर वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसे घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उसकी कार से कोई हादसा भी नहीं हुआ। उसे टोल प्लाजा पर लोगों ने बताया कि गाड़ी में शव फंसा है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरा था। दूसरे वाहन से हादसा हुआ होगा।

–आईएएनएस

सीआरपीएफ अधिकारी ने फांसी लगाकर दी जान

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में शनिवार को सीआरपीएफ के एक जूनियर अधिकारी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने कहा कि सीआरपीएफ के एक...

सांसद संजय राउत को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर जान से मारने की धमकी

मुंबई : शिवसेना (यूबीटी) के सांसद और मुख्य प्रवक्ता संजय राउत को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के नाम पर जान से मारने की धमकी मिली है। पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक, धमकी...

कर्नाटक में रामनवमी जुलूस के दौरान झड़प में दो लोगों की चाकू गोद कर हत्या

हासन : कर्नाटक के हासन जिले के चन्नारायपटना कस्बे में रामनवमी का जुलूस निकालने को लेकर दो गुटों में हुई झड़प हो गई। इस दौरान दो लोगों की चाकू मारकर...

पश्चिम बंगाल शिक्षक घोटाला: सीबीआई की जांच टीम के प्रमुख अधिकारी ने की सेवानिवृत्ति की मांग

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूलों में टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ की भर्ती में करोड़ों रुपये के घोटाले में अप्रत्याशित मोड़ आया है। सीबीआई के विशेष जांच दल (एसआईटी)...

छत्रपति संभाजीनगर के अहेरी गांव में झड़प, सुरक्षा सख्त

छत्रपति संभाजीनगर : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के किराडपुरा इलाके के अहेरी गांव में शुक्रवार को दो समूहों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। शांति बनाए रखने के लिए सीआरपीएफ की...

बेंगलुरु कांड : पार्क में बैठी महिला को कार में घसीटा, गैंगरेप

बेंगलुरू : बेंगलुरू के कोरमंगला थाना क्षेत्र में पुरुष मित्र के साथ पार्क में बैठी एक युवती को कुछ लोगों ने जबरन एक कार में खींच लिया और उसके साथ...

सूर्य ने किया शक्तिशाली सौर ज्वाला का उत्सर्जन, ब्लैकआउट का कारण बना : नासा

वाशिंगटन : सूर्य ने एक तेज सौर ज्वाला का उत्सर्जन किया है, जिससे पृथ्वी पर रेडियो संचार गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है। यह बात नासा ने कही। ज्वाला, जिसे...

राहुल की अयोग्यता पर जर्मन विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया

बर्लिन : जर्मन विदेश मंत्रालय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद से अयोग्यता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि राहुल गांधी अपील करने की स्थिति में हैं...

मानहानि मामला: पटना की अदालत ने राहुल गांधी को 12 अप्रैल को किया तलब

पटना : कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पटना एमपी-एमएलए कोर्ट ने 12 अप्रैल को भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी द्वारा उनके 'मोदी उपनाम' वाले बयान...

कर्नाटक बीजेपी ने मुसलमानों के साथ अन्याय नहीं किया: येदियुरप्पा

बेंगलुरु : पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य बी.एस. येदियुरप्पा ने गुरुवार को दावा किया कि उनकी पार्टी ने समुदायों के लिए आरक्षण कोटा तय करते हुए...

रामचरितमानस जलाने के आरोप में तीन और लोगों पर लगा एनएसए

लखनऊ : इस साल जनवरी में 16वीं सदी के भक्ति कवि तुलसीदास द्वारा रचित रामायण पर आधारित महाकाव्य रामचरितमानस के पन्नों को फाड़ने और जलाने के मामले में तीन और...

छत्रपति संभाजीनगर में गुटों के बीच झड़प, आगजनी व पथराव

छत्रपति संभाजीनगर : इस ऐतिहासिक शहर में बुधवार-गुरुवार की रात दो गुटों के बीच झड़पें हुईं। इस दौरान आधा दर्जन वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। अधिकारियों ने...

akash

Read Previous

बम की धमकी के बाद इंडिगो के विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

Read Next

निक्की यादव हत्याकांड: दिल्ली की अदालत ने गहलोत को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

Leave a Reply

Your email address will not be published.

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com