रुपए में शानदार तेजी, डॉलर के मुकाबले 75 पैसे बढ़ा

मुंबई । अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में शानदार तेजी का दौर जारी है। मंगलवार को रुपया 75 पैसे की बढ़त के साथ 84.65 पर खुला।

इससे पहले के सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 85.38 के स्तर पर बंद हुआ था।

जानकारों के मुताबिक, कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 84.50 से लेकर 85.25 की रेंज में कारोबार कर सकता है। रुपए में तेजी ऐसे समय पर आई है जब हाल ही में अमेरिका और चीन में व्यापार समझौता हुआ है और इससे वैश्विक बाजारों में अधिक स्थिरता आएगी।

यूएस और चीन व्यापार समझौते के तहत अमेरिका चीनी उत्पादों पर टैरिफ को 90 दिनों के लिए 145 प्रतिशत से 30 प्रतिशत करेगा। चीन भी अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ को 90 दिनों के लिए 125 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत करेगा। इसके साथ ही दोनों देश आर्थिक और व्यापारिक संबंधों पर चर्चा जारी रखने के लिए एक सिस्टम स्थापित करेंगे।

जानकारों ने आगे कहा कि आने वाले समय में भू-राजनीतिक तनाव को लेकर किसी भी अपडेट का रुपए की चाल पर असर देखने को मिल सकता है।

वित्त वर्ष 25 में डॉलर के मुकाबले रुपए ने 83.10 से लेकर 87.6 के बीच कारोबार किया। इस दौरान अमेरिकी मुद्रा के खिलाफ भारतीय मुद्रा की वैल्यू में सालाना आधार पर 2.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। रुपए में गिरावट की वजह विदेशी निवेशकों की बिकवाली और डॉलर का मजबूत होना था।

एनएसई की ‘मार्केट पल्स रिपोर्ट’ के मुताबिक, “इन चुनौतियों के बावजूद रुपया दुनिया की अन्य मुद्राओं के मुकाबले स्थिर रहा है। इसकी वजह कम होता चालू खाता घाटा, सरकार की मजबूत वित्तीय स्थिति, लिक्विडिटी और कच्चे तेल की कीमतों में कमी आना है।”

रिपोर्ट में बताया गया कि वित्त वर्ष 2024-25 के मार्च में डॉलर में कमजोरी और फॉरेन पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का निवेश बढ़ने के कारण डॉलर के मुकाबले रुपए में 2.4 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

–आईएएनएस

भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने पार किया हॉर्मुज स्ट्रेट

नई दिल्ली । भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। इनमें यूरिया, डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) और सल्फर लदे हुए हैं।...

भारत में चालू खरीफ सीजन में कुल बुआई का रकबा 119 लाख हेक्टेयर के पार

नई दिल्ली । भारत में चालू खरीफ सीजन में कुल बुआई का रकबा इस साल 19 जून तक बढ़कर 119.90 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो कि पिछले साल समान...

नए प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स से महंगाई की निगरानी होगी और मजबूत: एक्सपर्ट्स

नई दिल्ली । अर्थशास्त्रियों और उद्योग विशेषज्ञों ने सोमवार को सरकार द्वारा नए उत्पादक मूल्य सूचकांक यानी प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (पीपीआई) फ्रेमवर्क को लागू किए जाने का स्वागत किया। उनका...

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए 23-24 जून को करेंगे नई वार्ता

नई दिल्ली । भारत और अमेरिका प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने के लिए बातचीत तेज करने जा रहे हैं। अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (यूएसटीआर) के वरिष्ठ अधिकारियों...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन की तैयारी, टेक कंपनियों ने जताई चिंता

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने डाउनिंग स्ट्रीट में प्रेस वार्ता के दौरान बड़ी घोषणा की। कहा कि सरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए...

जेलेंस्‍की का दावा: जहां से शुरू हुआ वहीं लौट रहा युद्ध, रूस के अहम ठ‍िकानों पर क‍िए घातक हमले

नई दिल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोद‍िमीर जेलेंस्‍की ने दावा किया क‍ि रूस की ओर से युद्ध समाप्त करने से इनकार करने के जवाब में यूक्रेनी सेना ने रूस पर...

दुनिया का इनोवेशन पार्टनर बनना भारत का लक्ष्य, उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी पर जोर: पीयूष गोयल

नीस/नई दिल्ली । भारत उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी को गहरा करने और स्वयं को दुनिया का इनोवेशन पार्टनर में बदलने के लिए काम कर रहा है। यह जानकारी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

पीएम साने ताकाइची जी-7 में होंगी शामिल, ऊर्जा सुरक्षा से संबंधित तीन प्रस्ताव रखेगा जापान

टोक्यो । जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस जा रही हैं। प्रधानमंत्री ताकाइची बतौर पीएम पहली बार जी7 समिट में हिस्सा लेने...

admin

Read Previous

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा

Read Next

पाकिस्तानी राजनयिक को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com