सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा की परीक्षा रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार का रिजल्ट 88.39 प्रतिशत रहा। पिछली बार का रिजल्ट 87.98 प्रतिशत था। इस बार 12वीं के रिजल्ट में 0.41 अंकों की वृद्धि हुई है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने कक्षा 12 के रिजल्ट की घोषणा करते हुए बताया कि इस साल परीक्षा के लिए कुल 17,04,367 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 16,92,794 उपस्थित हुए और उनमें से 14,96,307 पास हुए हैं।

उन्होंने बताया कि सीबीएसई 12वीं कक्षा की परीक्षा का इस बार का रिजल्ट 88.39 प्रतिशत रहा है। पिछले वर्ष का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.98 प्रतिशत था। पिछले साल की तुलना में कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में 0.41 अंकों की मामूली वृद्धि हुई है। साथ ही पिछले साल की तरह इस साल भी लड़कियों का पास प्रतिशत ज्यादा है। इस साल पास होने वाली लड़कियों का प्रतिशत 91.64 रहा है, तो वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 85.70 रहा है।

सीबीएसई के जिलेवार नतीजों पर नजर डालें तो विजयवाड़ा ने बाजी मारी है। विजयवाड़ा में 99.60 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुई हैं। इसके बाद, त्रिवेंद्रम का रिजल्ट 99.32 प्रतिशत रहा है। इसके अलावा, चेन्नई का 97.39 प्रतिशत, बेंगलुरु का 95.95 प्रतिशत, दिल्ली पश्चिम का 95.37 प्रतिशत, दिल्ली पूर्व का 95.06 प्रतिशत, चंडीगढ़ का 91.61 प्रतिशत, पंचकूला का 91.17 प्रतिशत, पुणे का 90.93 प्रतिशत, अजमेर का 90.40 प्रतिशत, भुवनेश्वर का 83.64 प्रतिशत, गुवाहाटी का 83.62 प्रतिशत, देहरादून का 83.45 प्रतिशत, पटना का 82.86 प्रतिशत, भोपाल का 82.46 प्रतिशत और नोएडा का 81.29 प्रतिशत तथा प्रयागराज का 79.53 प्रतिशत रिजल्ट रहा।

सीबीएसई ने बताया कि कक्षा 12 2024-2025 का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। जानकारी दी जाती है कि कक्षा 12वीं के परिणाम सीबीएसई डॉट जीओवी डॉट इन, रिजल्ट डॉट एनआईसी डॉट इन या फिर डिजी लॉकर डॉट इन पर जाकर देख सकते हैं।

–आईएएनएस

‘घूसखोर पंडत’ विवाद : हाईकोर्ट में याचिका का निपटारा, मनोज बाजपेयी की फिल्म का बदलेगा टाइटल

नई दिल्ली । नेटफ्लिक्स की अपकमिंग फिल्म 'घूसखोर पंडत' के टाइटल को लेकर उठे विवाद के बाद कंपनी ने दिल्ली हाईकोर्ट में बड़ा बयान दिया है। नेटफ्लिक्स ने कोर्ट को...

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने जनकपुरी हादसे के पीड़ित के परिजनों से मुलाकात की

नई दिल्ली । दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने रविवार को जनकपुरी हादसे में जान गंवाने वाले युवक के परिवार के घर जाकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात...

दिल्ली हाई कोर्ट से विवेक ओबेरॉय को मिली पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा, बिना इजाजत फोटो के इस्तेमाल पर होगी कार्रवाई

मुंबई । बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर रहे हैं। सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, रजनीकांत, अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय, अभिषेक...

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के सभी बिंदुओं को जल्द स्पष्ट किया जाएगा : चिराग पासवान

पटना । भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भरोसा जताया कि सरकार जल्द ही इस समझौते के सभी बिंदुओं को स्पष्ट कर देगी। वहीं जेडीयू प्रवक्ता...

नरेंद्र मोदी आरएसएस से नहीं, भाजपा से प्रधानमंत्री, वह संघ के स्वयंसेवक जरूर हैं : मोहन भागवत

मुंबई । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर नेहरू सेंटर ऑडिटोरियम, वर्ली में आयोजित दो दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला 'नए क्षितिज' का शुभारंभ शनिवार को भव्य रूप...

सूरजकुंड मेले में झूला गिरने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल

नई दिल्ली । हरियाणा के फरीदाबाद में 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में शनिवार की शाम को सुनामी झूला गिरने से लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने...

एसआईआर को लेकर सुवेंदु अधिकारी का टीएमसी पर हमला, घुसपैठियों को संरक्षण देने का लगाया आरोप

पटना । मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा...

बिहार: आईजीआईएमएस से पीएमसीएच शिफ्ट किए गए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव

पटना । बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन को शनिवार को पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) से पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) शिफ्ट किया गया है।...

उत्तराखंड में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘गोदान’, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा

देहरादून । उत्तराखंड सरकार ने किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म 'गोदान' को राज्य में टैक्स फ्री करने का फैसला लिया है। इस संबंध में...

ओमान में आज से शुरू होगी अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता

वाशिंगटन । शुक्रवार को परमाणु वार्ता के लिए यूएस और ईरान ओमान में मिलेंगे। व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम कूटनीति पर...

राहुल गांधी और कांग्रेस देश में हिंसा फैलाना चाहते हैं: सांसद मनोज तिवारी

वाराणसी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने संसद की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पर फिर से गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा...

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, महिला को उसकी मर्जी के बिना गर्भावस्था जारी रखने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी अदालत किसी महिला को, खासकर नाबालिग को, उसकी मर्जी के बिना...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

‘ओ हमारे वज्र-दुर्दम’, पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता से बिग बी ने जवानों में भरा जोश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com