कोरोना मामलों ने उत्तराखंड में फिर बढ़ाई चिंता, देहरादून में मिले सबसे ज्यादा मरीज

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना केसों में लगातार इजाफा हो रहा है। संक्रमितों की संख्या बढ़ने से एक बार फिर चिंता भी बढ़ने लगी है। देहरादून में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। इतनी बड़ी संख्या में कोरोना केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, कोरोना को लेकर देहरादून में चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को देहरादून में 21 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। देहरादून जिले में 1 जनवरी से अब तक 165 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। हेल्थ विभाग के मुताबिक, देहरादून में 143 सैंपल को जांच के लिए भेजा गया।

वहीं 24 घंटे के भीतर 164 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 15 की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। सीएमओ डॉक्टर संजय जैन के मुताबिक, अस्पतालों में तमाम इंतजाम उपलब्ध है। दून अस्पताल में तीन मरीज भर्ती हैं।

डीएमएस डॉ. धनंजय डोभाल के मुताबिक, अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन और दवाइयों की कोई कमी नहीं हैं। डॉक्टर्स अलर्ट पर हैं। बुखार के मरीजों की अब कोरोना जांच की जाएगी देश में कोरोना के संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर से अलर्ट हो गया है।

स्वास्थ्य महानिदेशक ने अस्पताल में आने वाले बुखार के मरीजों की कोविड जांच करने के निर्देश दिए हैं। वहीं बुखार के मरीजों को आइसोलेट करने को कहा है। उत्तराखंड में कोरोना की जांचें करीब-करीब सभी जिलों में हो रही हैं, लेकिन कुछ ही जांचों में कोरोना के संक्रमित मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. विनीता शाह ने सभी सीएमओ को मामले में पत्र जारी किए हैं।

इसमें अस्पतालों में बुखार के मरीजों की कोरोना जांच को अनिवार्य कर दिया है। वहीं बुखार यानि आईएलई (इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस) पीड़ित को आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है।

मामले में नैनीताल जिले की सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि मातहतों को मामले में दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

कई हस्तियों ने ट्विटर ब्लू के लिए मस्क को 8 डॉलर का भुगतान करने से मना किया

Read Next

पीएम ने महिला सम्मान बचत पत्र के शुभारंभ को महिला सशक्तिकरण का उदाहरण बताया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com