बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक सरकार पर साधा निशाना, ‘गारंटियां निरर्थक, कोई काम नहीं हो रहा’

बेलगावी । कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को बेलगावी में राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार की गारंटियां केवल जनता को संतुष्ट करने के लिए दी गई थीं, लेकिन उनका कोई अर्थ नहीं है क्योंकि वे लागू ही नहीं हो रही हैं।

येदियुरप्पा ने आरोप लगाया कि सरकार के भीतर खींचतान चल रही है और कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा रहा। उन्होंने कहा, “दिल्ली दरबार में सत्ता का संघर्ष जारी है, जिससे कर्नाटक के विकास कार्य ठप पड़े हैं।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि अपर कर्नाटक सिंचाई परियोजना के लिए जरूरी फंड को सरकार ने अब तक आवंटित नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यह एक खुला सच है, जिसे हर कोई जानता है, लेकिन सरकार इस पर ध्यान देने के बजाय केवल खोखले वादे कर रही है।

येदियुरप्पा ने कहा कि मौजूदा सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने में नाकाम रही है। गारंटियों का कोई मतलब नहीं है अगर वे सिर्फ कागजों तक सीमित रहें।

इससे पहले कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष विजयेंद्र ने भी मुख्यमंत्री सिद्दारमैया पर निशाना साधते हुए कहा था, “सीएम सिद्दारमैया को यह समझना चाहिए कि कांग्रेस ने तमिलनाडु में लूट मचाई है और अब वे कर्नाटक में इस राजनीति को अपना रहे हैं, जो कर्नाटक के लोगों के साथ अन्याय है।” उन्होंने आरोप लगाया कि सिद्दारमैया सरकार हर मौके पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करती है, जो कर्नाटक के लोगों के हित में नहीं है।

विजयेंद्र ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की तारीफ की, जिन्होंने बजट 2025-26 में जम्मू-कश्मीर को मिली केंद्रीय सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद किया था। उन्होंने कहा, “उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी और निर्मला सीतारमण को खुले तौर पर सराहा, लेकिन हमारे मुख्यमंत्री सिद्दारमैया हर मौके पर केंद्र सरकार का विरोध करते हैं, जिससे कर्नाटक के लोग दुखी हैं।”

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

सेंट्रल बैंकिंग, लंदन ने आरबीआई को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन अवार्ड के लिए चुना, पीएम मोदी ने कहा- सराहनीय उपलब्धि

Read Next

पाकिस्तान : बलूचिस्तान में सेना के काफिले पर हमला, पांच जवानों की मौत, 12 घायल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com