देश को आर्थिक रूप से कमजोर करने के षड्यंत्र में कांग्रेस शामिल, बेनकाब करेगी भाजपा : रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली । भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को खारिज करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी देश को आर्थिक रूप से कमजोर करने के षड्यंत्र में शामिल है और भाजपा पूरे देश में कांग्रेस के षड्यंत्र को बेनकाब करेगी। देश की जनता को कांग्रेस के इस षड्यंत्र के बारे में बताएगी।

रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस के जेपीसी की मांग को खारिज करते हुए कहा कि जेपीसी की मांग करना अपने आप में शर्मनाक है क्योंकि देश के शेयर बाजार को डिस्टर्ब करने के लिए और देश की आर्थिक स्थिति को कमजोर करने के लिए यह मांग की जा रही है।

भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में सोमवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रसाद ने कहा कि पीएम मोदी से नफरत करते-करते कांग्रेस पार्टी हिंदुस्तान से नफरत करने लगी है। अगर भारत का स्टॉक मार्केट गड़बड़ होगा तो यहां के छोटे निवेशक परेशान होंगे। आज भारत में करोड़ों की संख्या में छोटे निवेशक हैं। उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस पार्टी चाहती है​ कि देश को फिर से कंट्रोल राज में ले आया जाए, जब भारत को दाने-दाने के लिए परेशान होना पड़ा था।

प्रसाद ने कांग्रेस और हिंडनबर्ग की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें यह उम्मीद थी कि तीसरी बार सत्ता से बेदखल होने के बाद कांग्रेस पार्टी, उसके सहयोगी गठबंधन के लोग और उनको प्रमोट करने वाले टूल किट के लोग थोड़ा संयम और शांति रखेंगे लेकिन नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिल में नफरत रखने वाले ये लोग अब उन्हें बेदखल करने का षड्यंत्र रच रहे हैं और हारने के बाद भारत को आर्थिक रूप से अस्थिर करने के षड्यंत्र में जुटे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट शनिवार को रिलीज होती है, रविवार को हल्ला मचता है ताकि सोमवार को पूरे कैपिटल मार्केट को अस्थिर कर दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट के क्षेत्राधिकार में अपनी जांच पूरी करने के बाद सेबी ने हिंडनबर्ग के खिलाफ जुलाई में एक नोटिस दिया था। अपने बचाव में जवाब देने की बजाय हिंडनबर्ग ने ये रिपोर्ट पेश की है, जो पूरी तरह आधारहीन है। हिंडनबर्ग में जॉर्ज सोरोस ने निवेश किया है, जो भारत के खिलाफ नियमित प्रोपेगेंडा चलाते हैं और मोदी सरकार को बदलना चाहते हैं। टूल किट वालों को भारत के विकास से कोई मतलब नहीं है, लेकिन कांग्रेस पार्टी को क्या हो गया है?

उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस के इस षड्यंत्र को देश भर में बेनकाब करेगी।

कांग्रेस के आरोपों के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा छुपकर नहीं खुलकर मोहब्बत करती है। भाजपा को देश के छोटे निवेशकों, देश के विकास से और भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती से मोहब्बत है जिसे कमजोर करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। कांग्रेस टूल किट और चिट के सहारे राजनीति कर रही है।

रविशंकर प्रसाद ने कोलकाता के सरकारी हॉस्पिटल में पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी महिला डॉक्टर की डेड बॉडी मिलने के बाद ममता बनर्जी सरकार द्वारा की जा रही जांच पर सवाल उठाते हुए इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की भी मांग की

–आईएएनएस

राजनीति अब अर्थव्यवस्था पर हावी, बदल रही वैश्विक व्यवस्था: एस. जयशंकर

कोलकाता । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कहा कि आज के समय में राजनीति अर्थव्यवस्था पर हावी हो रही है। उन्होंने आईआईएम कोलकाता के जोका कैंपस में उन्हें...

नितेश राणे ने जीएसटी रिफॉर्म को सराहा, बोले- जनता आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बनेंगी

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने जीएसटी की नई दरों के लागू होने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री का...

जीएसटी दरों में कटौती से आतिथ्य, परिवहन और सांस्कृतिक क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा

नई दिल्ली । नई जीएसटी दरें देश के पर्यटन क्षेत्र को और अधिक किफायती बनाएंगी, सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ाएंगी और कारीगरों एवं सांस्कृतिक उद्योगों को बढ़ावा देंगी। यह...

यूएस के एच-1बी वीजा पर विदेश मंत्रालय की आई पहली प्रतिक्रिया

नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा के नियम सख्त कर दिए। यूएस के एच-1बी वीजा पर भारत सरकार की पहली प्रतिक्रिया आई है। विदेश मंत्रालय...

भारत पीपीपी में 2038 तक बन सकती है दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : रिपोर्ट

नई दिल्ली । क्रय शक्ति समता (पीपीपी) में भारत 2038 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। यह जानकारी बुधवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी...

डोनाल्ड ट्रंप का 50 प्रतिशत वाला टैरिफ बम, भारत के लिए ‘अब्बा-डब्बा-जब्बा’

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा रह-रहकर भारत को टैरिफ का दिखाया जा रहा डर अब उनके लिए ही परेशानी का कारण बनता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में...

रियलमी ने ‘रियलमी 15 सीरीज’ को ‘लिव फॉर रियल’ पोस्टर के साथ किया टीज, लॉन्च से पहले दी अटकलों को हवा

नई दिल्ली । ग्लोबल टेक्नोलॉजी ब्रांड रियलमी ने भारत में अपने रियलमी 15 सीरीज के लॉन्च से ठीक पहले एक नया टीजर जारी किया है, जो ऑनलाइन काफी सुर्खियां बटोर...

संभल के चंदौसी में अतिक्रमण पर प्रशासन का शिकंजा, स्कूल में ‘कुर्बानी’ का खुलासा

चंदौसी (संभल) । चंदौसी के लक्ष्मणगंज स्थित वारसी नगर में शनिवार को प्रशासनिक हलचल तेज रही, जब एसडीएम विनय कुमार मिश्रा और सीओ अनुज चौधरी भारी पुलिस बल के साथ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली : विश्वास सारंग

भोपाल । देश की अर्थव्यवस्था में आ रहे सुधार और दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बनने पर मध्य प्रदेश के युवा एवं खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि प्रधानमंत्री...

पाकिस्तान वैश्विक आतंकवाद का केंद्र, ध्यान भटकाने के लिए ले रहा भारत का नाम : विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान जारी कर बलूचिस्तान की घटनाओं के संबंध में पाकिस्तान के तमाम आरोपों को खारिज कर दिया। मंत्रालय द्वारा जारी संक्षिप्त...

भारत की आर्थिक स्थिति रहेगी स्थिर, पाकिस्तान की बढ़ेगी परेशानियां : मूडीज

नई दिल्ली । ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव को लेकर भारत की व्यापक आर्थिक स्थिति को स्थिर देखता...

पाकिस्तान से आयात-निर्यात पर प्रतिबंध सही कदम : हरीश रावत

नई दिल्ली । उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान से सभी आयात-निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के फैसले का समर्थन किया।...

admin

Read Previous

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर भारतीय शेयर बाजार को लेकर राहुल गांधी का दावा फेल, सोशल मीडिया पर यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया

Read Next

डॉक्टरों के भारी विरोध के बीच आरजे मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने दिया इस्तीफा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com