डॉक्टरों के भारी विरोध के बीच आरजे मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने दिया इस्तीफा

कोलकाता । कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ कथित दुष्कर्म और फिर हत्या को लेकर बवाल जारी है। इस बीच मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने प्रदर्शनकारी मेडिकल छात्रों और हाउस-स्टाफ से अपना प्रदर्शन वापस लेने की अपील की है।

रेजिडेंट डॉक्टर्स अपनी साथी के साथ कथित बलात्कार और हत्या के बाद से ही प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने प्रिंसिपल के इस्तीफे की मांग की थी। आज प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष ने इस्तीफा दे दिया है।

डॉ. संदीप घोष ने इस्तीफे की घोषणा करते हुए प्रदर्शनकारी मेडिकल छात्रों और हाउस स्टाफ से अपील की कि वे अपना प्रदर्शन वापस लें और अस्पताल में सामान्य कामकाज शुरू करें।

डॉ. संदीप घोष ने कहा, “मेरा इस्तीफा छात्रों की इच्छा थी। दरअसल, पूरा राज्य मेरा इस्तीफा मांग रहा था। मुझे उम्मीद है कि मेडिकल छात्र और जूनियर डॉक्टर अब अपना सामान्य कामकाज फिर से शुरू कर देंगे। पिछले कुछ दिनों से मेरे परिवार और मुझे कई तरह की टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। इसलिए मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया।”

उन्होंने दावा किया, “वह अपने प्रतिद्वंद्वी समूह की रची गई राजनीतिक साजिश का शिकार हुए हैं। मैं कभी भी किसी तरह के राजनीतिक खेल का हिस्सा नहीं रहा। एक सरकारी कर्मचारी के तौर पर मैं अंत तक अपना कर्तव्य निभाऊंगा।”

हालांकि, प्रदर्शनकारी अपनी मांगों के पूरा होने तक अपना आंदोलन जारी रखने पर अड़े हुए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रिंसिपल की ओर से इस्तीफे की केवल मौखिक घोषणा पर्याप्त नहीं होगी। उन्हें लिखित रूप में भी यह बात कहनी होगी।

अस्पताल के प्रदर्शनकारी हाउस स्टाफ ने कहा, “प्रिंसिपल का इस्तीफा हमारी मांगों में से एक था। पहले ही रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने इस मामले में अपनी चार सूत्री मांगें जारी कर दी हैं। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती, हम अपना आंदोलन जारी रखेंगे और काम बंद रखेंगे।”

प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने यह भी कहा कि उनका अब भी मानना ​​है कि पीड़िता के साथ कथित बलात्कार और हत्या किसी एक व्यक्ति का काम नहीं था, बल्कि उस अपराध में उसके साथी भी शामिल थे। पुलिस ने इस मामले में एक नागरिक स्वयंसेवक संजय रे को गिरफ्तार किया है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को कॉलेज के पूर्व चिकित्सा अधीक्षक और उप-प्राचार्य डॉ. संजय वशिष्ठ को हटाने की घोषणा भी की थी।

–आईएएनएस

प्रिया कपूर बनाम मंधिरा कपूर केस: पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई टली, अब 22 अप्रैल को अगली तारीख

नई दिल्ली । दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के परिवार से जुड़ा हाई-प्रोफाइल विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर द्वारा अपनी ननद मंधिरा...

दक्षिण कोरिया में 80 फीसदी से ज्यादा किशोर-युवा एआई की वजह से परेशान, ऑनलाइन उत्पीड़न के शिकार

सोल । दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव के साथ इससे संबंधित खतरा भी दोगुनी रफ्तार से बढ़ता जा रहा है। दक्षिण कोरिया में सोमवार को एक सर्वे...

तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए

वॉशिंगटन । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ समझौता जल्द हो सकता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका के हालिया हमलों से...

अमेरिकी कांग्रेस में ईरान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नाराजगी, सैनिकों और युद्ध शक्तियों में टकराव जारी

वाशिंगटन । ईरान में ग्राउंड पर सेना तैनात करने की संभावना को लेकर अमेरिका के सीनेटरों में गहरी चिंता है। अमेरिका के वरिष्ठ नेताओं ने बढ़ते खतरों, साफ मकसद और...

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

नई दिल्ली । लोकसभा ने सोमवार को दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य दिवालियापन प्रक्रिया में गई कंपनियों के मामलों का तेजी...

सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची में कथित जालसाजी मामले में अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी

नई दिल्ली । राउज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के मामले में सुनवाई अब 18 अप्रैल को होगी। सोनिया...

बिहार विधानसभा ने नितिन नवीन के इस्तीफे की अधिसूचना जारी की

पटना । बिहार विधानसभा ने बांकीपुर से विधायक नितिन नवीन के विधानसभा के इस्तीफे की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी। नितिन नवीन ने राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद...

ममता बनर्जी की ‘हत्या की आशंका’ पर विपक्ष सांसदों ने कहा-बिना इनपुट कोई इतनी बड़ी बात नहीं बोलता

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा खुद की हत्या होने की आशंका का विपक्ष के सांसदों ने समर्थन किया है। विपक्ष के सांसदों ने कहा कि...

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार के लिए मांगे आवेदन, आखिरी तारीख 11 मई

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और इनोवेशन के क्षेत्रों में बेहतरीन योगदान को पहचानने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार (आरवीपी) 2026 के...

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस: जांच के लिए एनआईए को मिला 45 दिन का और समय

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण ब्लास्ट मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को 45...

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70 प्रतिशत किया, अधिक श्रम उपयोग वाले क्षेत्रों को मिलेगी प्राथमिकता

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर्स के आवंटन का कोटा बढ़ाकर कुल मांग का 70 प्रतिशत कर दिया है, जो कि पहले 50 प्रतिशत था।...

ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति

तेहरान । पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच ईरान ने ऐलान किया है कि वह भारत समेत पांच मित्र देशों से संबंधित जहाजों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाएगा, जिससे उन्हें रणनीतिक...

admin

Read Previous

देश को आर्थिक रूप से कमजोर करने के षड्यंत्र में कांग्रेस शामिल, बेनकाब करेगी भाजपा : रविशंकर प्रसाद

Read Next

वायनाड भूस्खलन : 150 लापता लोगों की तलाश जारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com