बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग कभी नहीं छोड़ी : नीतीश

पटना, 30 सितंबर (आईएएनएस)| बिहार में जातीय जनगणना को लेकर सियासत थमती नजर नहीं आ रही है। इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जातीय जनगणना को लेकर एकबार फिर कहा कि इस मामले में सभी दल बैठकर बात करेंगे। बिहार के विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर भी कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को कभी नहीं छोड़ा है। वे शुरू से इसकी मांग करते रहे हैं। पटना में बुधवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रारंभ से ही वे बिहार को विशेष राज्य के दर्जा देने की मांग कर रहे हैं।

पत्रकारों द्वारा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव द्वारा विशेष राज्य का मुद्दा छोड़े जाने के संबंध में पूछे जाने पर नीतीश कुमार ने कहा कि मंत्री ने अलग तरीके से कहा, ये मायने नहीं रखते हैं। उन्होंने (मंत्री) अपने तरीके से कहा कि विशेष राज्य का दर्जा की मांग इतने दिनों से नहीं मानी गई है, इसलिए अब विशेष राहत की मांग करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, “बिहार के लिए विशेष दर्जे की मांग हमलोग शुरू से करते आ रहे हैं। हमलोग इसे कभी नहीं छोड़े हैं। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो विशेष दर्जा के लिए कमिटी भी बनी थी, लेकिन उसपर कुछ नहीं हुआ। अब इस मामले पर केंद्र को निर्णय लेना है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का विकास होना चाहिए इसलिए शुरू से हम सबकी यह मांग रही है।

इधर, जातीय जनगणना के संबंध में पूछे जाने पर नीतीश कुमार ने कहा, “हम सबने बात की है। मामला सुप्रीम कोर्ट चला गया। अब राज्य की बात है तो हम सभी दल आपस में बैठकर बात करेंगे। राज्य के लिए कुछ करना है तो सभी बैठकर बात करेंगे और आपसी सहमति से इसपर आगे बढ़ा जाएगा।”

उल्लेखनीय है कि जातीय जनगणना को लेकर राजद लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेर रही है। मुख्यमंत्री भी जातीय जनगणना के पक्ष में खड़े हैं।

–आईएएनएस

‘पंजाब को नशामुक्त बनाने का दावा करने वाले’: भाजपा और कांग्रेस ने सीएम भगवंत मान पर हमला बोला

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विधानसभा में नशे में दिखने के आरोपों के बाद तीखा हमला किया।...

भगवंत मान पर नशे में विधानसभा पहुंचने के आरोप, स्वाति मालीवाल ने की बर्खास्‍त करने की मांग

नई दिल्ली । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शुक्रवार को विधानसभा सत्र में नशे की हालत में शामिल होने के आरोपों को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है।...

आईआईटी-दिल्ली में प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत 4 पदों पर भर्ती, 12 मई तक करें आवेदन

नई दिल्ली । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-दिल्ली) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। आईआईटी-दिल्ली ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत कुल 4 पदों...

नतीजों से पहले ममता बनर्जी घबराई हुई हैं: भाजपा

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के स्ट्रॉन्ग रूम दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उन पर तीखा हमला बोला है।...

बंगाल में दो-तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने वाली है: सुकांत मजूमदार

कोलकाता । केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को दावा किया कि बंगाल में दो-तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने वाली है। जो बंगाल से...

सीबीआई ने रिश्वत मामले में सीजीएचएस की अतिरिक्त निदेशक को किया गिरफ्तार

नई दिल्‍ली । केंद्रीय जांच एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मेरठ स्थित सीजीएचएस के स्वास्थ्य भवन में तैनात अतिरिक्त निदेशक...

इटली के रक्षा मंत्री का भारत दौरा: शहीदों को नमन, रक्षा सहयोग पर राजनाथ संग अहम चर्चा

नई दिल्ली । इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेट्टो भारत के आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। यहां अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से की। यहां...

टीआरएस नेता के. कविता ने भर्ती में आयु सीमा में छूट लागू करने की मांग की

हैदराबाद । तेलंगाना राष्ट्र सेना (टीआरएस) की नेता के. कविता ने गुरुवार को मांग की कि तेलंगाना सरकार राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से होने वाली भर्तियों के लिए...

राहुल गांधी ने किया ग्रेट निकोबार द्वीप का दौरा, केंद्र की परियोजना पर बोले- ‘ये विकास नहीं, विनाश है’

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ग्रेट निकोबार द्वीप के दौरे का वीडियो शेयर किया और केंद्र सरकार पर निशाना। उन्होंने केंद्र की 'ग्रेट...

टीएमसी के बदमाशों ने मेरे सिर पर रॉड से वार किया : भाजपा पोलिंग एजेंट

नादिया । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के दौरान राज्य के कई इलाकों से हिंसा और तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। नादिया जिले के चापड़ा...

बंगाल में मतदान: एनडीए के नेता बोले, बंगाल में बन रही है डबल इंजन सरकार

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बुधवार को दूसरे चरण के लिए 142 सीटों पर मतदान जारी है। हालांकि, कुछ जगहों पर छिटपुट हिंसा की खबरें भी...

हैदराबाद : राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

हैदराबाद । हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब एयरपोर्ट के कस्टमर सपोर्ट ईमेल पर एक बम धमकी भेजी...

editors

Read Previous

पीवी सिंधु के साथ रणवीर-दीपिका की सेल्फी वायरल

Read Next

सुरेखा सिकरी का हृदय गति रुकने से 75 साल की उम्र में निधन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com